By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: मोदी 30 मई को ले सकते हैं शपथ, 16वीं लोकसभा भंग करने की सिफारिश
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

मोदी 30 मई को ले सकते हैं शपथ, 16वीं लोकसभा भंग करने की सिफारिश

Last updated: May 25, 2019 7:09 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मई को दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। शुक्रवार को मोदी के नेतृत्व में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में सोलहवीं लोकसभा को भंग करने की सिफारिश की गई। इसके बाद प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को अपने पूरे मंत्रिपरिषद का इस्तीफा सौंप दिया।

राष्ट्रपति ने इस्तीफा मंजूर करते हुए नई सरकार के गठन तक मोदी को कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने रहने को कहा है। वहीं, एनडीए शनिवार को अपना नेता चुनेगा। इसके लिए एनडीए के सांसदों की बैठक संसद के केंद्रीय कक्ष में बुलाई गई है। इसके बाद सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा। राष्ट्रपति से मिलने के बाद मोदी ने ट्वीट कर कहा, इस कार्यकाल का सूर्य अस्त हो गया, लेकिन हमारे काम की रोशनी लाखों लोगों की जिंदगी में उजाला बिखेरती रहेगी। नए सूर्योदय का इंतजार है।

16वीं लोकसभा भंग करने की सिफारिश-

केंद्रीय मंत्रिमंडल की शुक्रवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में 16वीं लोकसभा भंग करने की सिफारिश की गई। सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी। वहीं, देर शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलने पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक, मोदी ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को सौंप दिया है। वह एनडीए की नई सरकार के गठन तक कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने रहेंगे। इससे पहले मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सुबह भाजपा के वयोवृद्ध नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के घर जा कर मुलाकात की।

आडवाणी-जोशी का पैर छू आर्शीवाद लिया : 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने एनडीए को मिले प्रचंड बहुमत के एक दिन बाद लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से मुलाकात की। मोदी ने दोनों नेताओं का पैर छूकर आर्शीवाद लिया। इसके बाद मोदी ने ट्वीट कर कहा, आडवाणी जी से मुलाकात की। भाजपा की सफलता आज इसलिए संभव हो पाई क्योंकि उनके जैसे महान नेताओं ने पार्टी निर्माण में दशकों बिताए और लोगों को नई विचारधारा दी। जोशी से मुलाकात के बाद मोदी ने ट्वीट कर कहा, डॉ. मुरली मनोहर जोशी एक विद्वान और बुद्धिजीवी हैं। भारतीय शिक्षा में सुधार की दिशा में उनका योगदान उल्लेखनीय है। उन्होंने भाजपा को मजबूत करने के लिए हमेशा काम किया और मेरे समेत कई कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

मोदी को भाजपा आज चुनेंगी नेता
पार्टी सूत्रों ने कहा कि मोदी को अपना नेता चुनने के लिए भाजपा के सभी नवनिर्वाचित सांसदों की शनिवार को बैठक हो सकती है। इसके बाद वह राष्ट्रपति से मिलकर नई सरकार बनाने का दावा करेंगे।

क्या होती है सरकार गठन की प्रक्रिया

  • – केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक कर मौजूदा लोकसभा को भंग करने की सिफारिश का प्रस्ताव पारित करता है
  • – इसके बाद प्रधानमंत्री राष्ट्रपति से मुलाकात कर प्रस्ताव तथा मंत्रिपरिषद का इस्तीफा राष्ट्रपति को सौंपेंते हैं
  • – उसके बाद प्रधानमंत्री को नई सरकार के गठन तक पद पर बने रहने को कहा जाता है
  • – इसके बाद नए सदन के गठन की प्रक्रिया के लिए तीन चुनाव आयुक्त राष्ट्रपति को नवनिर्वाचित सदस्यों की सूची सौंपेंगे
  • 17वीं लोकसभा चुनाव: 197 सांसद 2019 में दोबारा चुनकर आये

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article इंडिया ओपन मुक्केबाजी : मैरी कॉम समेत इन खिलाड़ियों ने किया गोल्ड मेडल पर कब्जा
Next Article शिवसेना ने लोकसभा चुनाव में राजग की जीत के बाद विपक्ष पर साधा निशाना

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ काकरोच का पोस्टर लेकर सड़क पर उतरे किसान
state
June 4, 2026
स्वयं – वी कनेक्ट की चौथी बैठक में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर हुआ विशेष प्रशिक्षण
social
June 4, 2026
तेरापंथी सभा मुंबई का अधिवेशन संपन्न, सुरेंद्र कोठारी निर्विरोध निर्वाचित हुए अध्यक्ष
social
June 4, 2026
प्रधानमंत्री कमजोर होने की वजह से ही पेपर लीक हो रहे हैं; धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें : उदय भानु चिब
Mumbai / Maharshtra
June 3, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?