कोपरखेरणा। मुम्बई तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार 22 जून 2019 को महिला मंडल कोपरखेरना कि साधारण सभा का तेरापंथ भवन में आयोजन किया गया,जिसमे साध्वी श्री सोमलता जी का पावन सानिध्य प्रापत हुआ।कार्यक्रम बाकी शुरुआत साध्वी श्री ने नवकार मंत्र की साथ करवाई।संयोजिका सुरबाला परमार ने अपने दो वर्षों के अनुभव को महिला मंडल की बहनों से साँजा किया।सह संयोजिका ज्योति भटेवरा ने दो वर्षो की गतिविधियों से सबको अवघट करवाया,ओर कार्यक्रम का सफल संचालन किया।
कोषाध्य्क्ष रेखा ओस्तवाल ने बीते 2 वर्षो के आय व्यय का ब्यौरा दिया।संयोजिका सुरबाला परमार ने चुनाव अधिकारी श्रीमती शांता जी लोढा ओर श्रीमती मीनाक्षी जी डांगी की अनुमति से कार्यकारणी को निरस्त किया और नव कार्यकारणी गठित करने की अपील की,आगामी 2 वर्ष के लिए मनाव के द्वारा मनीषा कावड़िया को
सर्वसमत्ती से संयोजिका नियुक्त किया गया।
साथ ही साथ कन्या मंडल का भी 2 वर्षो के लिए मनाव किया गया जिसमें सुश्री प्रेक्षा चोरडिया को संयोजिका ओर सुश्री सुरभि परमार को सहसंयोजिका नियुक्त किया गया।कार्यक्रम में लगभग 35-40 महिलाओ की उपस्थिति रही।
मनीषा कावड़िया बनी कोपरखेरणा की महिला मंडल संयोजिका

