मुंबई। भीलवाड़ा के नगर परिषद के टाऊन हॉल ऑडिटोरियम में सेमी फाइनल की दौड़ सम्पन्न हुई । जिसमें ABTYP के महामंत्री श्री संदीपजी कोठारी, उपाध्यक्ष श्री मुकेश जी गुगलिया, भीलवाड़ा सभाध्यक्ष श्री निर्मल जी गोखरू, आ. महाश्रमण चातुर्मास व्यवस्था समिति अध्यक्ष श्री प्रकाशजी सुतरिया की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम का कुशल संचालन श्री मनीष जी पगारिया ने किया। कार्यक्रम संयोजक श्री सुबोध जी पुगलिया व श्री लक्की जी कोठारी रहे। वीडियो पर अपनी कला का जादू बिखेरा श्री प्रभात जी गांधी ने। निर्णायकों की भूमिका निभाई श्री मनमोहन सिंह जी व श्री विद्यासागर जी ने।
TYP भीलवाड़ा के अध्यक्ष श्री गौतम जी दुग्गड़ व मंत्री श्री विमल जी पितलिया के साथ सम्पूर्ण टीम का आभार मुकेश मादरेचा ने किया। संयोजक महोदय ने सभी टीमों को शासन श्री मुनिश्री सुखलाल जी व मुनिश्री मोहजीत कुमार जी आदि मुनिवृन्द की सन्निधि में सरगम की सभी टीमों का परिचय करवया। सूरत A, सांताक्रुज, कांकरोली व सूरत B ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए फाइनल में प्रवेश किया। म्यूजिशियन जयेन्द्र और उनकी टीम ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। प्रयाजको, अतिथियों एवं प्रतिभागियों के सम्मान किया गया।
श्री भिक्षु भक्ति मंडल – सांताक्रुज पहुँची सरगम के फाइनल में

