सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ममता पर पीएम मोदी का हमला- जिस लोकतंत्र ने आपको मुख्यमंत्री बनाया, सत्ता के नशे में आप उसी का गला घोंट रही हैं
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

ममता पर पीएम मोदी का हमला- जिस लोकतंत्र ने आपको मुख्यमंत्री बनाया, सत्ता के नशे में आप उसी का गला घोंट रही हैं

Last updated: May 15, 2019 5:17 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

कोलकाता:लोकसभा चुनाव 2019 के आखिरी चरण से पहले मंगलवार को पश्चिम बंगाल में अमित शाह के रोड शो के दौरान भड़की हिंसा पर पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला है. कोलकाता की हिंसा पर बशीरहाट में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस बार बंगाल बीजेपी को 300 का आंकड़ा पार कराएगी और बंगाल की वजह से ही बीजेपी सरकार बनाएगी. पीएम मोदी ने ममता बनर्जी पर आरोप लगाया कि सत्ता के नेश में उन्होंने लोकतंत्र का गला घोंटा है. पश्चिम बंगाल के बशीरहाट में रैली के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में गणतंत्र को फिर स्थापित करने के लिए आपका हौसला, आपकी इच्छाशक्ति पूरा देश देख रहा है. दीदी के गुंडे गोली और बम लेकर विनाश पर उतर गए हैं, लेकिन आप डटकर खड़े हैं. आपका यही हौसला, आपका यही जोश ममता दीदी की इस अत्याचारी सत्ता को एक दिन जड़ से उखाड़ देगा.

पीएम मोदी ने कहा कि दीदी इस लोकतंत्र का आपने आज जो हाल कर रखा है, याद करिए, इस लोकतंत्र ने आपको इनते मान-सम्मान से इतने भरोसे से मुख्यमंत्री का पद दिया था. आज सत्ता के नशे में दीदी आप उसी लोकतंत्र का गला घोंटने पर उतारू हैं. उन्होंने आगे कहा कि दीदी, जनता को धोखा आप दो, चिटफंड के नाम पर गरीब जनता के पैसे आप लूटो, भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए धरने पर आप बैठो और जब पश्चिम बंगाल की जनता आपसे हिसाब मांगे, तो आप मुझे ही गाली देने लगीं, धमकियां देने लगीं.

पीएम मोदी ने कहा कि मैं भाजपा के और पश्चिम बंगाल के उन साथियों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं जिनकी पिछले कुछ दिनों में टीएमसी के गुंडों ने हत्या की है. जो घायल हैं, उनके मैं जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं. लोकतंत्र के लिए आपका ये बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा.

मोदी ने आगे कहा कि ममता दीदी ने 2 दिन पहले ही ऐलान करके कहा था कि वो इंच-इंच का बदला लेंगी और उन्होंने अपना जो ऐजेंडा घोषित किया था उसके तहत 24 घंटे के भीतर ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी पर हमला करवा दिया. उनके रोड शो पर हिंसा फैलाकर डराने की कोशिश की गई. हिंसा के बाद दीदी आप और आपके दरबारी जो राजनीति कर रहे हैं उसकी पोल university के छात्रों ने ही खोलनी शुरू कर दी है. अब फिर से दीदी ने बंगाल की एक बेटी के साथ ऐसा ही गुस्सा दिखाया है। गुस्सा भी ऐसा की बेटी को ही ममता दीदी ने जेल में डाल दिया। दीदी अहंकार में आप क्या-क्या कर रही हैं.

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article बठिंडा में प्रियंका ने खुद को बताया पंजाबी बहू, कहा- राहुल को बनाइये पीएम
Next Article आईसीसी वर्ल्ड कप 2019: टीम इंडिया से खुश नहीं गौतम गंभीर

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

रोहित शेट्टी का ओरी के रील पर ‘रुक टेलर भेजता हूं’ वाला कमेंट, इंटरनेट पर छाई मजेदार नोकझोंक
entertainment
October 4, 2026
महात्मा गांधी की कहानी से जुड़ी फिल्म को लेकर अनुभव सिन्हा ने बताया फिल्ममेकर्स का फर्ज
entertainment
October 4, 2026
विविगे धम्मे माहिये क्विज पर साध्वी श्री जी के पावन सानिध्य में गोयल भवन के प्रांगण में प्रतियोगिता का सुंदर आयोजन
social
October 4, 2026
एमिवे बंटाई ने ‘उड़ता तीर’ के अपने पहले बॉलीवुड गाने ‘चूज़े’ के साथ बॉलीवुड में पहुंचाई अपनी सिग्नेचर रैप एनर्जी
entertainment
October 4, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?