सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ममता बनर्जी को 10 लाख ‘जय श्रीराम’ पोस्टकार्ड भेजेगी भाजपा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

ममता बनर्जी को 10 लाख ‘जय श्रीराम’ पोस्टकार्ड भेजेगी भाजपा

Last updated: June 1, 2019 9:15 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
File Photo
SHARE

कोलकाता:पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनावों में हार का सामना करने वाली तृणमूल कांग्रेस के जख्मों पर नमक छिड़कते हुए भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ”जय श्री राम” लिखा दस लाख पोस्टकार्ड भेजने का निर्णय किया है। पश्चिम बंगाल से भाजपा के नवनिर्वाचित सांसद अर्जुन सिंह ने पीटीआई से कहा, ”हमने मुख्यमंत्री के आवास पर 10 लाख पोस्टकार्ड भेजने का निर्णय किया है जिन पर ‘जय श्रीराम लिखा होगा।”

तृणमूल कांग्रेस के विधायक रह चुके सिंह आम चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने यह बात भाजपा कार्यकर्ताओं के समूह पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किये जाने के बाद कही जो उस स्थान के बाहर प्रदर्शन के दौरान ‘जय श्रीराम’ के नारे लगा रहे थे जहां तृणमूल कांग्रेस के नेता बैठक कर रहे थे।

तृणमूल कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के नेता उत्तर 24 परगना जिले के कांचरापाडा में एकत्रित हुए थे ताकि पार्टी के उन कार्यालयों को फिर से वापस लेने की रणनीति बनायी जा सके जिन्हें कथित रूप से भाजपा कार्यकर्ताओं ने ले लिया है। कांचरापाडा सिंह के बैरकपुर संसदीय क्षेत्र के तहत आता है।

तृणमूल कांग्रेस नेता एवं राज्य के मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक ने दावा किया कि सिंह और भाजपा नेता मुकुल रॉय के पुत्र शुभ्रांशु रॉय ने क्षेत्र में कठिनाईं पैदा करने का षडयंत्र रचा है। उन्होंने आरोप लगाया कि शुभ्रांशु गत मंगलवार को तृणमूल छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। पुलिस सूत्रों ने कहा कि बैठक स्थल के बाहर एकत्रित लोगों ने नारेबाजी की और आरोप लगाया कि मलिक तथा मदन मित्रा, तपस रॉय और सुजीत बोस जैसे तृणमूल कांग्रेस के नेताओं की मौजूदगी क्षेत्र में शांति के लिए हानिकारक है।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस और त्वरित कार्रवाई बल (आरएएफ) कर्मियों ने पहले प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन बाद में स्थिति हाथ से फिसलते देखकर लाठीचार्ज किया। मलिक ने कहा, ”यह अभूतपूर्व है। हमने इस तरह की संस्कृति बंगाल में नहीं देखी है। यह भाजपा की संस्कृति है।”

सिंह ने आरोपों से इनकार किया। उन्होंने कहा, ”तृणमूल कांग्रेस के नेता व्यर्थ की बातें कर रहे हैं। लोगों ने तृणमूल कांग्रेस को खारिज किया है और यह उनकी प्रतिक्रिया है।” हाल में सम्पन्न चुनाव में भाजपा कुल 42 सीटों में से 18 सीटें जीतकर बंगाल में एक राजनीतिक ताकत के तौर पर उभरी है। उसके बाद से तृणमूल कांग्रेस के नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या तृणमूल कांग्रेस प्रदर्शन को लेकर पुलिस में कोई शिकायत दर्ज कराएगी, मलिक ने कहा कि उनकी पार्टी इससे राजनीतिक रूप से निपटेगी। राज्य के मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों ने उनकी कार पर हमले का प्रयास किया।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि वहां तनाव उत्पन्न होने पर दुकानें और बाजार बंद हो गए। उन्होंने कहा, ”किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई लेकिन एक पुलिस पिकेट स्थापित किया गया है। हम इसके लिए सभी उपाय कर रहे हैं कि क्षेत्र में शांति भंग नहीं हो।”

शुक्रवार को पश्चिम बंगाल भाजपा ने बनर्जी पर लोगों के उस समूह पर भड़कने के लिए निशाना साधा जो उनकी कार के आगे ‘जय श्रीराम’ बोल रहे थे। भाजपा ने सवाल किया कि क्या राज्य में जय श्रीराम का नारा लगाना अपराध है। बृहस्पतिवार को बनर्जी तब नाराज हो गई थीं जब कुछ व्यक्तियों ने जय श्रीराम के नारे लगाये। इन लोगों ने जय श्रीराम का नारा तब लगाया जब उनका काफिला बैरकपुर लोकसभा क्षेत्र के भाटपारा क्षेत्र से गुजर रहा था।

पिछले महीने के शुरू में एक वीडिया में दिखाया गया था कि बनर्जी पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मिदनापुर जिले में तब नाराज हो गईं थीं जब कुछ व्यक्तियों ने उनके काफिले के सामने ‘जय श्रीराम के नारे लगाये थे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को हराया, टूर्नामेंट में तीसरी बार 10 विकेट से मैच जीता
Next Article ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री मामले में ट्रंप का हस्तक्षेप

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

दक्षिण मुंबई समाज की गुरुदर्शनम यात्रा 
social
October 6, 2026
अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के अंतर्गत गोरेगांव में पर्यावरण शुद्धि दिवस का सफल आयोजन
social
October 5, 2026
रकुल प्रीत सिंह ने आईटी सर्च से जुड़ी रिपोर्ट्स पर उठाए सवाल, कहा- गलत खबरें वापस लें और सच बताएं
entertainment
October 5, 2026
श्रेया चौधरी आयुष्मान खुराना के साथ ‘मुपापा’ में आएंगी नजर, 19 फरवरी 2027 को सिनेमाघरों में होगी रिलीज
entertainment
October 5, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?