By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: मजदूरों को नहीं बेचा जा रहा कोई टिकट, राज्य सरकारों से वसूल रहे 15% किराया: रेलवे
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

मजदूरों को नहीं बेचा जा रहा कोई टिकट, राज्य सरकारों से वसूल रहे 15% किराया: रेलवे

Last updated: May 4, 2020 12:07 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:लॉकडाउन के दौरान मजदूरों को उनके राज्य पहुंचाने के लिए चलाई जा रही ट्रेनों के मामले पर अब भारतीय रेलवे ने सफाई दी है। रेलवे ने कहा है कि वह प्रवासी मजदूरों को कोई टिकट नहीं बेच रहा है। वहीं, रेलवे राज्य सरकारों से इस वर्ग के लिए केवल मानक किराया वसूल रहा है जो कुल लागत का महज 15% है।

रेलवे मंत्रालय के सूत्रों ने न्यूज एजेंसी एएनआई से आगे कहा कि भारतीय रेलवे श्रमिक स्पेशल ट्रेन चला रही हैं। इनमें सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। श्रमिकों को उनके गंतव्य तक छोड़कर वापस खाली आ रही हैं। वहीं, वापसी के दौरान ट्रेनों को पूरी तरह से बंद रखा जाता है। रेलवे ने आगे बताया कि रेलवे की ओर से मजदूरों को मुफ्त में खाना और पानी की बोतल दी जा रही है।

इससे पहले मुंबई में फंसे यूपी के मजदूरों को लेकर दूसरी ट्रेन सोमवार सुबह लखनऊ पहुंची। इन कामगार मजदूरों को घर तक पहुंचने के लिए सरकार की ओर से नि: शुल्क बसों की सुविधा मुहैया कराई गई। नागपुर से आई ट्रेन में 977 यात्री आए। ये यात्री यूपी के 36 विभिन्न जनपदों के रहने वाले हैं। ऐसे मजदूरों को घर तक पहुंचने के लिए परिवहन निगम की 45 बसें भेजी गई। बसों को नगर निगम की ओर से सेनेटाइज करके यात्रियों को बैठाया गया था। कर्मचारी रजनीश मिश्रा ने बताया कि सोशल डिस्टेंसिग का ख्याल रखते हुए हर बस में 28 लोग ही बैठ सकते हैं। बस रवाना होने के पहले चालक-परिचालकों को सुरक्षा किट दी गई।

इसी तरह कोटा में फंसे झारखंड के छात्र-छात्राओं को लेकर स्पेशल ट्रेन रविवार की शाम करीब चार बजे धनबाद स्टेशन पहुंची थी। ट्रेन से धनबाद, बोकारो व गिरिडीह सहित 10 जिलों के 954 छात्र-छात्राएं व उनके परिजन धनबाद आए थे। स्टेशन पर यात्रियों की स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें बसों से उनके घर भेजा गया।

वहीं, श्रमिक स्पेशल ट्रेन में सफर करने के किराए में स्लीपर क्लास के टिकट मूल्य, 30 रुपये का सुपरफास्ट शुल्क और 20 रुपये भोजन-पानी के शामिल होंगे। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों को अपने पास से कुछ भी खरीदने की जरूरत नहीं, उनके खर्च का वहन राज्य सरकारें करेंगी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कोरोना से दुनिया में अब तक 35.65 लाख संक्रमित और 2.48 लाख मौतें;ब्राजील में मरीजों की संख्या 1 लाख के पार
Next Article कोरोना से देश में अब तक 42 हजार 628 केस

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

तेरापंथ की राजधानी में तेरापंथाधिशास्ता की सन्निधि में अक्षय तृतीया समारोह का भव्य आयोजन
social
April 21, 2026
VDxShouryuv की शुरुआत: पूजा सेरेमनी में विजय देवरकोंडा के साथ दिखे ‘नेचुरल स्टार’ नानी
entertainment
April 21, 2026
तेरापंथ युवक परिषद अहमदाबाद उत्तर द्वारा CPS कार्यशाला की भव्य ग्रेजुएशन सेरेमनी आयोजित
social
April 21, 2026
अबू आसिम आज़मी ने बकरा ईद (ईद-उल-अज़हा) से पहले जानवरों की अनावश्यक घेराबंदी रोकने की मांग
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?