By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना से देश में अब तक 42 हजार 628 केस
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

कोरोना से देश में अब तक 42 हजार 628 केस

Last updated: May 4, 2020 12:26 pm
Surabhi Saloni
Share
7 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली: देशभर में आज से लॉकडाउन का तीसरा फेज शुरू हो गया है। सरकार ने यह प्रतिबंध दो हफ्ते के लिए बढ़ाया है। इसके साथ कई प्रदेशों में ग्रीन और ऑरेंज जोन में रियायतें भी मिलने लगी हैं। गोवा और आंध्रप्रदेश में सुबह से सलून खुल गए। वहीं, कर्नाटक में सरकार ने सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक शराब की दुकानें खोलने की अनुमति दी है। दिल्ली में भी स्टैंड अलॉन शॉप (अलग एक दुकान) से शराब बेची जा सकती है। इन जगहों पर सुबह से ही लोगों की लंबी कतार देखी गईं।

पुडुचेरी में दुकान-रेस्टोरेंट खुले, शराब की दुकान पर फैसला नहीं

पुडुचेरी में सोमवार से फैक्ट्रियों में कामकाज शुरू कर दिया गया। इस केंद्र शासित प्रदेश में सुबह 5 से शाम 6 बजे तक सभी दुकानें और रेस्टोरेंट खोलने की अनुमति है। हालांक, रेस्टोरेंट से खाना सिर्फ पैक करवाया जा सकता है। यहां अभी शराब की दुकानें खोलने पर कोई निर्णय नहीं हुआ है। पुडुचेरी में 12 संक्रमित हैं। इनमें से 6 की इलाज के बाद अस्पताल से छुट्‌टी हो चुकी है।

42 हजार में से 13 हजार संक्रमित अकेले महाराष्ट्र में

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 42 हजार 628 हो गई है। अकेले महाराष्ट्र में करीब 13 हजार कोरोना पॉजिटिव हैं। यह कुल संक्रमितों का करीब 31% है। रविवार को महाराष्ट्र में 678, दिल्ली में 427, गुजरात में 374, पंजाब में 330, उत्तरप्रदेश में 158, राजस्थान में 114, मध्यप्रदेश में 49 समेत 2676 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। नए मरीजों की संख्या लगातार तीसरे दिन सबसे ज्यादा है। शनिवार को 2567 संक्रमित मिले थे।

ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कुल संक्रमित 42 हजार 537 हैं। 29 हजार 453 का इलाज चल रहा है। 11 हजार 706 ठीक हो चुके हैं और 1373 की मौत हुई है।

दिल्ली में बीएसएफ के 25 और जवान संक्रमित मिले

दिल्ली की जामा मस्जिद के पास तैनात रहे बीएसएफ के 25 जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दिल्ली में अब तक 42 और त्रिपुरा में 12 बीएसएफ जवान कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। वहीं, सीआरपीएफ मुख्यालय का एक ड्राइवर संक्रमित मिला। मुख्यालय को सैनिटाइज किया गया। सीआरपीएफ के 135 जवान पहले ही पॉजिटिव हो चुके हैं।

5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए

दिन मामले
03 मई 2676
02 मई 2567
01 मई 2396
28 अप्रैल 1902
25 अप्रैल 1835

26 राज्य, 6 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण
कोरोनावायरस का संक्रमण देश के 26 राज्यों में फैला है। 6 केंद्र शासित प्रदेश भी इसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पुडुचेरी शामिल हैं।

राज्य कितने संक्रमित कितने ठीक हुए कितनी मौत
महाराष्ट्र 12,974 2115 548
गुजरात 5428 1042 290
दिल्ली 4549 1362 64
मध्यप्रदेश 2837 798 156
राजस्थान 3009 1356 71
तमिलनाडु 3023 1379 30
उत्तरप्रदेश 2645 754 43
आंध्रप्रदेश 1583 488 33
तेलंगाना 1082 545 29
पश्चिम बंगाल 922 151 50
जम्मू-कश्मीर 701 287 8
कर्नाटक 614 293 25
केरल 500 401 4
पंजाब 1102 117 21
हरियाणा 442 245 5
बिहार 517 117 4
ओडिशा 162 60 1
झारखंड 115 27 3
उत्तराखंड 60 39 1
हिमाचल प्रदेश 40 34 2
असम 43 33 1
छत्तीसगढ़ 57 36 0
चंडीगढ़ 97 19 1
अंडमान-निकोबार 33 26 0
लद्दाख 42 17 0
मेघालय 12 10 1
पुडुचेरी 12 5 1
गोवा 7 7 0
मणिपुर 2 2 0
त्रिपुरा 16 2 0
अरुणाचल प्रदेश 1 1 0
मिजोरम 1 0 0

ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कुल संक्रमित 42 हजार 537 हैं। 29 हजार 453 का इलाज चल रहा है। 11 हजार 706 ठीक हो चुके हैं और 1373 की मौत हुई है। 

5 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश का हाल

  • मध्यप्रदेश, संक्रमित- 2837: यहां रविवार को 49 नए मरीज मिले। राज्य सरकार ने 4 मई के बाद कंटेनमेंट क्षेत्र के बाहर प्रदेशभर में छूट देने का प्लान बना लिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कलेक्टरों से 3 दिन में अपने-अपने जिलों का आकलन कर रिपोर्ट देने को कहा है। शादी समारोह में छूट बढ़ाई जा रही है। पहले दूल्हा-दुल्हन के साथ 5 से 10 लोग शामिल हो सकते थे, अब इसे बढ़ाकर 50 किया जा रहा है। अंत्येष्टि में अधिकतम 20 लोग शामिल हो सकेंगे

उत्तरप्रदेश, संक्रमित- 2645: यहां रविवार को 158 कोरोना संक्रमित बढ़े। राज्य के 754 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि अब तक 43 की मौत हुई है। यहां सबसे ज्यादा 536 आगरा में हैं। शहर में 14 लोगों की मौत हुई है।

महाराष्ट्र, संक्रमित- 12974: यहां रविवार को संक्रमण के 678 नए मामले सामने आए। अब तक 2100 से ज्यादा मरीज ठीक हुए हैं। राज्य सरकार अब प्रदेश के सभी नागरिकों को कैशलेस स्वास्थ्य बीमा देने जा रही है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि जनता को यह लाभ महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना के तहत दिया जाएगा। पहले इस योजना के तहत राज्य की 85% आबादी आती थी।

राजस्थान, संक्रमित- 3009: यहां सोमवार को 123 कोरोना संक्रमित मिले। इनमें से जोधपुर में 73, चित्तौड़गढ़ में 19, जयपुर में 12, पाली में 11, कोटा में 3, राजसमंद में 2, जबकि अलवर, बीकानेर और उदयपुर में 1-1 मरीज मिला।

बिहार, संक्रमित- 517: यहां रविवार को 36 नए संक्रमित मिले। राज्य में बीते 48 घंटे में कोरोना के 2 मरीज दम तोड़ चुके हैं। 23 लोग स्वस्थ होकर घर भी लौटे हैं। राहत की बात ये है कि हॉट स्पॉट मुंगेर में पिछले 24 घंटे में कोई नया केस नहीं आया है।

दिल्ली, संक्रमित- 4549: यहां रविवार को कुल 427 केस आए। दिल्ली में एक दिन में संक्रमितों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। उधर, गुड़गांव की सीमा से सटे कापसहेड़ा की एक बिल्डिंग में 17 नए मरीज मिले हैं। इस बिल्डिंग में अब संक्रमितों की संख्या 58 हो गई है। यहां 19 अप्रैल को पहला पॉजिटिव मिला था।

 

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मजदूरों को नहीं बेचा जा रहा कोई टिकट, राज्य सरकारों से वसूल रहे 15% किराया: रेलवे
Next Article अप्रैल में मैन्युफैक्चरिंग पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स गिरकर 27.4 पर पहुंचा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

महिला आरक्षण पर खुली बहस के लिए कांग्रेस तैयार, मुख्यमंत्री बताएं कब और कहां चर्चा करनी है: सांसद प्रणिती शिंदे
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026
कोलकात्ता में अक्षय तृतीया एवं वर्षीतप पारणा महोत्सव का भव्य आयोजन
social
April 21, 2026
सूरज बड़जात्या ने किया अगली फिल्म का ऐलान, आयुष्मान खुराना और शरवरी की होगी मुख्य भूमिका
entertainment
April 21, 2026
तेरापंथ की राजधानी में तेरापंथाधिशास्ता की सन्निधि में अक्षय तृतीया समारोह का भव्य आयोजन
social
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?