सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: महिला व्यवसाय रेफरल समूह जे.बी.एन.वी. कनेक्ट की चौथे कार्यकाल की बैठक संपन्न
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

महिला व्यवसाय रेफरल समूह जे.बी.एन.वी. कनेक्ट की चौथे कार्यकाल की बैठक संपन्न

Last updated: July 3, 2025 6:43 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

बैंगलोर। जीतो बैंगलोर नॉर्थ कार्यालय में जे.बी.एन.वी. कनेक्ट महिला व्यवसाय रेफरल समूह की चौथे कार्यकाल की बैठक सफलता पूर्वक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता श्रीमती लक्ष्मी बाफना ने की, साथ ही श्रीमती सुमन सिंघवी (उपाध्यक्ष) एवं श्रीमती रक्षा छाजेड़ (सचिव) की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की मुख्य वक्ता रहीं श्रीमती शालू चांवला, जो “Adiryankaya” की संस्थापक एवं एक कुशल कॉस्मेटिक साइंटिस्ट हैं। उन्होंने आधुनिक विज्ञान को प्राचीन भारतीय ज्ञान से जोड़कर सौंदर्य एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में नवाचार की प्रेरणादायक मिसाल प्रस्तुत की। उनके उत्पाद न केवल सौंदर्य का माध्यम हैं, बल्कि नैतिकता, उपचार और आत्मशक्ति का प्रतीक भी हैं। उनके अनुसार कार्य केवल कर्तव्य नहीं, बल्कि साधना है -और उनके प्रत्येक उत्पाद में यह समर्पण स्पष्ट रूप से झलकता है।
इसके पश्चात श्रीमती परिधि भंडारी द्वारा “इमोशनल वेलनेस और बिहेवियरल सर्विस” विषय पर 8 मिनट की प्रेरणास्पद प्रस्तुति दी गई। उन्होंने भावनात्मक बुद्धिमत्ता और योगिक दृष्टिकोण के माध्यम से जीवन में स्पष्टता, संतुलन और आत्मविश्वास लाने के उपाय साझा किए। उनकी कार्यशालाएँ केवल प्रशिक्षण न होकर एक जीवन-दृष्टि के रूपांतरण का माध्यम हैं। आज की बैठक में एक नए सदस्य का समूह में स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन रेफरल प्रमुख श्रीमती मीना जैन, रेफरल लीड श्रीमती लीला पितलिया, एवं रेफरल सचिव सीए श्रीमती सुखदेवी जैन द्वारा प्रभावी रूप से किया गया। सभी सदस्यों को 30 सेकंड की प्रभावशाली पिच प्रस्तुत करने का अवसर मिला, जिससे आपसी समझ, नेटवर्किंग और व्यापारिक संभावनाओं को नया आयाम मिला।
बैठक में सदस्यों के बीच उत्कृष्ट प्रस्तुति और सहभागिता को मान्यता देते हुए डोर प्राइज़ प्रदान किए गए। श्रीमती पायल वर्धमान को उनकी प्रभावशाली और सशक्त 30 सेकंड पिच प्रस्तुति के लिए “सर्वश्रेष्ठ पिच सम्मान” से नवाजा गया। श्रीमती रंजना दोधिया को समूह में सर्वाधिक रेफरल प्रदान करने वाली सदस्य के रूप में सम्मानित किया गया, जिससे नेटवर्किंग को नई दिशा मिली। वहीं, पारंपरिक परिधान में सुंदरता और गरिमा का अद्भुत संगम प्रस्तुत करने हेतु श्रीमती रेखा जैन को “सर्वश्रेष्ठ परिधान सम्मान” प्रदान किया गया। इन विजेताओं ने अपने योगदान और प्रस्तुति के माध्यम से अन्य सदस्यों के लिए प्रेरणा का कार्य किया। बैठक में कोषाध्यक्ष श्रीमती तनुजा मेहता, संयुक्त सचिव श्रीमती सुमन रांका, कमेटी सदस्य श्रीमती लेखा गांधी एवं श्रीमती अलका लोढ़ा, पूर्व रेफरल हेड्स श्रीमती सुष्मिता सेठिया और श्रीमती सीमा जैन सहित कुल 45 सदस्यों की भागीदारी रही। बैठक का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। तत्पश्चात, सभी सदस्यों ने ओपन नेटवर्किंग के माध्यम से संवाद किया और व्यावसायिक संबंधों को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ज्ञान, जप और दान में न करें संतोष : अध्यात्मवेत्ता शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
Next Article रामायण की पहली झलक के सामने आने पर प्रोड्यूसर नमिता मल्होत्रा और डायरेक्टर नितेश तिवारी ने शेयर किया अपना विजन

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

मुंबई अंचल में ज्ञानशाला प्रशिक्षक परीक्षा का आयोजन, 55 प्रशिक्षिकाओं ने लिया भाग
social
October 10, 2026
लिव लव लाफ फाउंडेशन: दीपिका पादुकोण ने वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे पर उठाया खास कदम, पीवी सिंधु बनीं पहली फीचर्ड क्लोसेट का हिस्सा
entertainment
October 10, 2026
‘सेल्वी’ का बुसान फिल्म फेस्टिवल में शानदार वर्ल्ड प्रीमियर, थिएटर हुआ हाउसफुल, अगली स्क्रीनिंग्स के टिकट भी फटाफट सोल्ड आउट!
entertainment
October 10, 2026
ऑस्कर 2027 में ऐतिहासिक एंट्री के बाद अब दुनियाभर में होम्बले फिल्म्स द्वारा रिलीज होगी मराठी फिल्म ‘गोंधल’
entertainment
October 9, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?