बेंगलुरु। जे.बी.एन. वी. कनेक्ट के चतुर्थ कार्यकाल की बैठक दिनांक 16 जुलाई 2025 को राजाजीनगर स्थित जीतो बेंगलुरु नॉर्थ ऑफिस में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इस बैठक की गरिमा को जे.एल.डब्ल्यू. की चेयरपर्सन श्रीमती लक्ष्मी बाफना, मुख्य सचिव श्रीमती रक्षा छाजेड़, संयुक्त सचिव श्रीमती मीना बडे़रा, राष्ट्रीय संयोजिका (आत्मनिर्भर) श्रीमती बिंदु रायसोनी तथा राष्ट्रीय संयोजिका (श्रमण आरोग्य) श्रीमती सुनीता गांधी की विशेष उपस्थिति ने और भी बढ़ा दिया। बैठक के मुख्य वक्ता श्री नील पारेख (संस्थापक, अंसान कैपिटल – वित्तीय सलाहकार) रहे, जिन्होंने “ज्ञान में किया गया निवेश सबसे उत्तम ब्याज देता है” इस विचार को आत्मसात करते हुए बेहद प्रेरणादायक सत्र प्रस्तुत किया। उन्होंने अमीरी व मध्यम वर्ग की मानसिकता में अंतर, संपत्ति निर्माण की योजना, सक्रिय एवं निष्क्रिय आय, पैसे से पैसा कैसे कमाएं, वित्तीय लक्ष्य निर्धारण और व्यापारिक सोच की स्पष्टता जैसे विषयों पर व्यावहारिक दृष्टिकोण और जीवन से जुड़े उदाहरणों के माध्यम से विचार साझा किए। इसके पश्चात सीए श्रीमती सुखदेवी जैन (सी.एस. जैन एंड कंपनी की सह-संस्थापक एवं पार्टनर) ने 8-मिनट के बिजनेस प्रेजेंटेशन में यह दर्शाया कि एक चार्टर्ड अकाउंटेंट केवल आँकड़ों तक सीमित न होकर विश्वास, दूरदर्शिता और वित्तीय स्पष्टता का प्रतीक होता है। उन्होंने टैक्स प्लानिंग, ऑडिट, वित्तीय रिपोर्टिंग और नियामकीय अनुपालन की व्यावसायिक भूमिका को सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत किया।
एजुकेशनल स्लॉट में श्रीमती दीपिका जैन ने 30-सेकंड बिजनेस पिच की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सदस्यों को अपने व्यवसाय को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की कला सिखाई। इस कार्यक्रम का कुशल संचालन रेफरल हेड श्रीमती मीना जैन, रेफरल लीड श्रीमती लीला पितलिया और रेफरल सचिव सीए श्रीमती सुखदेवी जैन द्वारा किया गया। सभी सदस्यों को 30-सेकंड पिच के माध्यम से अपने व्यवसाय को साझा करने और आपसी नेटवर्क को सशक्त करने का अवसर प्राप्त हुआ। बैठक में उत्कृष्ट सहभागिता के लिए डोर प्राइज़ विजेताओं को सम्मानित किया गया, जिनमें श्रीमती तनुजा मेहता को सर्वश्रेष्ठ 30-सेकंड पिच, श्रीमती सुशीला श्रीश्रीमाल को सर्वाधिक रेफरल और श्रीमती मीनू जैन को पंक्चुअलिटी अवॉर्ड से नवाज़ा गया। बैठक में सुमन रांका ,तनुजा मेहता एवं सारिका जैन की भी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसके पश्चात आयोजित ओपन नेटवर्किंग सत्र ने आपसी सहयोग और व्यवसायिक संबंधों को और भी सुदृढ़ किया।
महिला व्यवसाय रेफरल समूह – जे.बी.एन. वी. कनेक्ट की बैठक का सफल आयोजन

