अभिनेत्री कृति खरबंदा ने नवरात्रि के पहले दिन अपनी शादी के जश्न की एक खूबसूरत तस्वीर साझा की है। चटक नारंगी रंग के आकर्षक परिधान में सजी कृति के हाथों पर सजी बारीक मेहंदी उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही है। अपने इस अंदाज के साथ अभिनेत्री ने पूरे उत्साह और खूबसूरती से त्योहार के रंग में रंगी नजर आईं।
मां शैलपुत्री को समर्पित नवरात्रि का पहला दिन नई शुरुआत, आंतरिक शक्ति और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इस खास मौके पर कृति ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है, “नवरात्रि का पहला दिन मां शैलपुत्री की कृपा के साथ नई शुरुआत, आंतरिक शक्ति और ऊर्जा की पवित्र अनुभूति को अपने भीतर समेट रही हूं।”
https://www.instagram.com/p/DeWCyquiIw0/?rpxt=MWFrOWdkOHhyZWl6ZQ==
कृति खरबंदा ने नारंगी रंग के परिधान में मां शैलपुत्री के आशीर्वाद के साथ की नवरात्रि के पहले दिन की शुरुआत

