By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: महिला टी-20 क्रिकेट में सेंचुरी लगाने वाली पहली भारतीय बनीं हरमनप्रीत कौर
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

महिला टी-20 क्रिकेट में सेंचुरी लगाने वाली पहली भारतीय बनीं हरमनप्रीत कौर

Last updated: November 10, 2018 11:14 am
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
SHARE

गयाना:कप्तान हरमनप्रीत के रिकार्ड शतक और युवा जेमिमा रोड्रिग्स के साथ उनकी शतकीय साझेदारी से भारत ने शुक्रवार को यहां खिताब के प्रबल दावेदारों में से एक न्यूजीलैंड को 34 रन से हराकर आईसीसी महिला विश्व टी20 में अपने अभियान का शानदार आगाज किया। हरमनप्रीत ने ग्रुप बी के इस मैच में छठे ओवर में क्रीज पर कदम रखा और 51 गेंदों पर 103 रन की लाजवाब पारी खेली जो इस प्रारूप में किसी भारतीय का पहला शतक है। उनकी पारी में सात चौके और आठ गगनदायी छक्के शामिल हैं। रोड्रिग्स ने 45 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 59 रन बनाये जो उनका सर्वोच्च स्कोर है। इन दोनों ने चौथे विकेट के लिये 134 रन जोड़े जिससे टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाले भारत पांच विकेट पर 194 रन बनाये जो इस टूर्नामेंट का नया रिकार्ड है।
न्यूजीलैंड की टीम सूजी बेट्स की 50 गेंदों पर 67 रन की पारी के बावजूद नौ विकेट पर 160 रन ही बना सकी। कैटी मार्टिन ने भी 25 गेंदों पर 39 रन बनाये लेकिन इससे हार का अंतर ही कम हो पाया। अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय खेल रही दयालन हेमलता और पूनम यादव ने भारत की तरफ से तीन-तीन जबकि राधा यादव ने दो विकेट लिये।
हरमनप्रीत टी20 अंतरराष्ट्रीय में शतक जड़ने वाली पहली भारतीय बल्लेबाज बन गयी हैं। इससे पहले भारत की तरफ से सर्वाधिक स्कोर मिताली राज (नाबाद 97) के नाम पर था। यही नहीं हरमनप्रीत और रोड्रिग्स ने भारत के लिये पहली बार चौथे विकेट के लिये शतकीय साझेदारी निभायी। भारत ने विश्व टी20 में सर्वाधिक स्कोर भी बनाया। उसने आस्ट्रेलिया (चार विकेट 194 रन बनाम आयरलैंड, 2014) का रिकार्ड तोड़ा।
भारतीय कप्तान ने जेस वाटकिन को विशेष निशाने पर रखा। उन पर उन्होंने शुरू में दो छक्के लगाये और बाद में भी इस आफ स्पिनर को फिर यही सबक सिखाकर मिताली के स्कोर की बराबरी की। हरमनप्रीत ने आखिरी ओवर में 49 गेंदों पर शतक पूरा किया और इस तरह से वेस्टइंडीज की डींड्रा डोटिन और आस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग के बाद विश्व टी20 में सैकड़ा जड़ने वाली तीसरी बल्लेबाज बनी।
न्यूजीलैंड ने बड़े लक्ष्य के सामने सकारात्मक शुरुआत की। बेट्स ने शुरू से ही भारतीय गेंदबाजों पर हावी होने की रणनीति अपनायी। उनके प्रयास से न्यूजीलैंड पावरप्ले में बिना किसी नुकसान के 51 रन बनाने में सफल रहा। भारतीयों ने इसके बाद शानदार वापसी की तथा अगले चार ओवरों में केवल 23 रन देकर तीन विकेट लिये।
हेमलता ने अपने पहले ओवर में ही अन्ना पीटरसन (14) को विकेटकीपर तानिया भाटिया के हाथों कैच कराकर भारत का पहली सफलता दिलायी जबकि पूनम ने अनुभवी सोफी डिवाइन (नौ) और जेस वाटकिन (शून्य) को लगातार गेंदों पर पवेलियन भेजकर भारतीयों में जोश भर दिया। बेट्स ने एक छोर संभाले रखा और 38 गेंदों पर अपना पचासा पूरा किया जो उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 20वां अर्धशतक है। लेकिन उन्हें दूसरी तरफ से सहयोग नहीं मिल रहा था। हेमलता ने अपने दूसरे स्पैल में कीवी कप्तान एमी सैथरवाइट को आउट किया जिन्होंने नौ गेंदों पर तीन रन बनाये।
बेट्स ने भी मध्यम गति की गेंदबाज अरूंधति रेड्डी की फुलटास पर बैकवर्ड प्वाइंट पर हेमलता को कैच थमा दिया जिससे भारत की बड़ी जीत सुनिश्चित हो गयी। बेटस ने अपनी पारी में आठ चौके लगाये। इसके बाद मार्टिन और लीग कास्पेरेक (19) ने कुछ रन जुटाये लेकिन वे जीत के लिये पर्याप्त नहीं थे।
इससे पहले हरमनप्रीत ने शुरू में वाटकिन पर मिडिवकेट और मिडआफ पर छक्के जड़कर भारतीय टीम में उत्साह भरा जो पहले तीन विकेट 40 रन पर निकलने से एक समय संकट में थी। भारत ने शीर्ष क्रम में बदलाव के बाद पारी का आगाज करने उतरी तानिया भाटिया (नौ), लगातार छठे मैच में दोहरे अंक में पहुंचने में नाकाम रही स्मृति मंदाना (दो) और हेमलता (15) के विकेट जल्दी गंवा दिये थे।
सलामी बल्लेबाज रोड्रिग्स ने हालांकि शुरू से एक छोर संभाले रखा और ढीली गेंदों पर अपने शॉट खेले। लीय तुहुहु की आफस्टंप की तरफ जा रही गेंद पर मिडविकेट पर लगाया गया उनका चौका दर्शनीय था। भारत ने 14वें ओवर में तिहाई का अंक छुआ। इस ओवर में सैथरवाइट ने स्वयं गेंद संभाली थी और हरमनप्रीत ने इस आफ स्पिनर पर दो दर्शनीय छक्के लगाये। कास्परेक जब अपना दूसरा स्पैल करने आयी तो हरमनप्रीत ने छक्के से उनका स्वागत किया। उन्होंने 19वें ओवर में वाटकिन पर दो छक्के लगाकर अपना सैकड़ा सुनिश्चित किया।
अठारह वर्षीय जेमिमा ने भी अपनी कप्तान का पूरा साथ दिया तथा 39 गेंदों पर अपना चौथा अर्धशतक पूरा किया। वह हालांकि अपना सर्वोच्च स्कोर बनाने के बाद पवेलियन लौट गयी। हरमनप्रीत ने आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर विकेट के पीछे कैच दिया लेकिन तब तक वह खुद के और टीम के नाम पर कुछ नये रिकार्ड लिखवा चुकी थी। न्यूजीलैंड की तरफ से तुहुहु सबसे सफल गेंदबाज रही। उन्होंने तीन ओवर में 18 रन देकर दो विकेट लिये। भारत अपना अगला मैच 11 नवंबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से खेलेगा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कृष्ण के पुत्र साम्ब ने शुरू की थी बिहार में छठ पूजा
Next Article भारत में निमोनिया और डायरिया से एक साल में 2.6 लाख बच्चे मारे गए

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

इमोशन्स का तड़का, कॉमेडी का धमाका-सादिया खातिब का नया अवतार ‘दादी की शादी’ में
entertainment
April 21, 2026
‘आखरी सवाल’ रचेगी इतिहास, इंडियन साइन लैंग्वेज के साथ 8 मई को रिलीज होने वाली होगी पहली फिल्म!
entertainment
April 21, 2026
असित कुमार मोदी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रतन की साड़ी शॉप के पारंपरिक कपड़ों को दिखाया
entertainment
April 21, 2026
महिला आरक्षण पर खुली बहस के लिए कांग्रेस तैयार, मुख्यमंत्री बताएं कब और कहां चर्चा करनी है: सांसद प्रणिती शिंदे
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?