150 से अधिक स्टाल्स पर प्रोडक्ट्स की विस्तृत रेंज रहेगी बिक्री के लिए उपलब्ध
ट्रेजर हंट, फ़ूड एवं गेम्स स्टाल्स सहित विभिन्न प्रतियोगिताएँ भी होगी आयोजित
ठाणेl महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के सतत साथ आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहन देने हेतु महिला सशक्तिकरण की दिशा में कदम उठाते हुए तेरापंथ महिला मंडल मुम्बई द्वारा “श्री उत्सव” का भव्य आयोजन आगामी 29 सितम्बर शनिवार को किया जा रहा है l
ठाणे के माजीवाड़ा में स्थित तेरापंथ भवन में तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्षा जयश्री बड़ाला की अध्यक्षता में आयोजित होने जा रहे इस ट्रेड फेयर “श्री उत्सव” का उद्घाटन मुख्य अतिथि थाने की महापौर श्रीमती मीनाक्षी शिंदे के कर कमलों से होगा । इसी के साथ नगरसेविका परिशा सरनाईक, आमदार श्रीमान सरदार तारा सिंह जी सहित विभिन्न सभा संस्थाओं से जुड़े पदाधिकारी एवं कई अन्य गणमान्य व्यक्ति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे । मंडल अध्यक्षा जयश्री जी बड़ाला के अनुसार श्री उत्सव का आयोजन महिलाओं की सोच को नवसृजन की ओर अग्रसर करेगा और एक नई दिशा में कदम बढ़ाने का अवसर देगा । जो बहने घर के कामो में दिन रात उलझी रहती है और अपने सपनों को दिल मे ही संजोए रखती है उनके लिए यह सुनहरा अवसर है जहाँ वे अपने सपनों की उड़ान भर सके। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया है कि अपने अंदर की सृजनात्मक शक्ति को पहचाने और इस महाउत्सव के द्वारा सशक्तिकरण की ओर कदम बढाए ।
तेरापंथ महिला मंडल मुंबई की मंत्री श्वेता सुराणा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रातः 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक चलने वाले श्री उत्सव में तेरापंथ समाज की महिलाओं के साथ साथ अन्य समाजों से जुडी महिलाऐं भी अपनी अपनी स्टाल्स लगाएंगी जहाँ महिलाओं से जुड़े विभिन्न प्रोडक्ट्स के साथ साथ घरेलु उपयोग एवं दैनिक जीवन के उपयोग में आने वाले प्रोडक्ट्स की विस्तृत रेंज बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगी l आयोजन को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है जिसके चलते अब तक 150 से अधिक स्टाल्स की बुकिंग की जा चुकी है l इसके अलावा अन्य कई आकर्षण भी श्री उत्सव में देखने को मिलेंगे जिसमें जायकेदार व्यंजनों से सजी फ़ूड स्टाल्स, मनोरंजक गेम्स स्टाल्स, विभिन्न प्रतियोगिताएँ जिनमे बच्चों के लिए ड्राइंग कम्पीटीशन, महिलाओं के लिए हेयर स्टाइल, मेहंदी एवं नेल आर्ट कम्पीटीशन के साथ साथ लकी ड्रा, सरप्राइज गिफ्ट्स आदि रहेंगे l वहीँ श्री उत्सव को और अधिक रोमांचक बनाने के उद्देश्य से पहली बार ट्रेजर हंट का आयोजन भी किया जा रहा है जिसमें श्री उत्सव में आने वाली प्रत्येक महिला भाग ले सकेगी l
महिला मंडल की प्रचार प्रसार मंत्री अलका मेहता ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए श्री उत्सव की संयोजिका अनीता धारीवाल, सह संयोजिका विमला हिरण सहित व्यवस्थाओं से जुडी सम्पूर्ण टीम, मुंबई महिला मंडल की सहमंत्री स्वीटी लोढ़ा , गीतांजलि बोथरा, कल्पना परमार, कार्यसमिति से सरोज सिंघवी , प्रियंका मेहता , सुमन कोठारी, सारिका बाफना, थाने की चारों महिला मंडल की संयोजीका, सह संयोजीका एवं उनकी टीम, तेरापंथी सभा के अध्यक्ष देवीलाल श्रीमाल, मंत्री जितेंद्र बरलोटा, अभय चोपड़ा, जितेंद्र राठौड़, कमलेश चंडालिया, संजय दुग्गड़, हसमुख श्रीश्रीमाल, महेन्द्र पुनामिया, अर्जुन ढेलरिया, सुभाष हिंगड़ ,विनोद वडाला, राजू बाफना, आचार्य भिक्षु महाप्रज्ञ ट्रस्ट से निर्मल श्रीश्रीमाल, थाने की चारों तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष, मंत्री सहित उनकी पूरी टीम, किशोर मंडल, कन्या मंडल, ज्ञानशाला प्रशिक्षिकाए आदि सभी का सहयोग इस आयोजन में मिल रहा हैं l इसके अलावा रेखा धोका, जया मेहता, ममता मेहता, वनीता मेहता, शिल्पा धोका, पुष्पा श्रीश्रीमाल, भारती ओस्तवाल, प्रिया मुथा, यशा, मोनाली, नीलम,प्रज्ञा, अपूर्वा, सेजल, दिपिका आदि उत्साही बहनो का श्रम और समय नियोजित हो रहा है।
आयोजन के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए सम्पूर्ण मुंबई क्षेत्र में बड़ी संख्या में बैनर, होर्डिंग आदि लगाने के साथ ही पेम्पलेट वितरण का कार्य भी किया गया है और सोशल मीडिया में विशेष रूप से व्हाट्सएप, फेसबुक आदि के माध्यम से आकर्षक पोस्टर द्वारा भी आयोजन की जानकारी अधिक से अधिक बहिनों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है l श्री उत्सव को लेकर थाने सहित सम्पूर्ण मुंबई के तेरापंथ समाज एवं अन्य सभी समाजों, संगठनों से जुडी हजारों महिलाओं में विशेष उत्साह है l

