मुंबई। मेवाड़ महिला मंडल मुंबई अध्यक्षा राजकुमारी बोहरा के नेतृत्व में 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस व होली मिलन का रंगारंग कार्यक्रम रखा गया। महिला दिवस के उपलक्ष में प्रोफेशनल मानसी ठक्कर मोटिवेशनल स्पीकर ने विनिंग वूमेन टॉपिक सेमिनार पर प्रेक्टिकल रूप में जिंदगी के हर संकट को जितने के बारे में बखूबी समझाया। जिंदगी में नजरिया बदलोगे और रणनीति बनाकर काम करोगे तो आपकी जीत निश्चित है।नजरिया, सेल्फ डेवलपमेंट व साइकोलॉजी को समझ पाने पर विशेष रूप से ध्यान देने पर जोर दिया। महिला ही सृष्टि की निर्माता है। इसलिए उसके लिए हर दिन 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस ही होता है।
बहनों ने इस विनिंग वूमेन कार्यक्रम की बहुत-बहुत सराहना की। इसी के साथ अध्यक्षा विनिंग वुमेन कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए होली मिलन की सभी को महिला दिवस के साथ में बधाइयां दी।तथा कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी को धन्यवाद देते हुए आभार ज्ञापित किया और कहा इसी तरह आप सभी मेवाड़ महिला मंडल मुंबई का नाम रोशन करते रहे। गुलाल से सभी का स्वागत किया गया। इंटरटेनमेंट के लिए होली मिलन हाउजी गेम का आयोजन किया गया। जिसमें बहनों ने ठंडाई पीते हुए खेलने का खूब आनंद लिया।बहनों की अच्छी उपस्थिति रही। सभी ने जायकेदार भोजन का आंनद लिया। पच्चखाण करने वाली सभी 35 मंडलों की बहनों को पुरस्कृत किया गया।बड़ी साधु वंदना की परम पूज्य श्री डॉक्टर गौतम मुनि जी मा.सा. के सानिध्य में 3 भाग में परीक्षा संपन्न हुई। जिसमें प्रथम मंजू बोहरा ठाकुरद्वारा, द्वितीय उषा मेहता वाशी, तृतीय आजाद सेठिया वाशी, चतुर्थ प्रिया सिसोदिया भाईंदर, पंचम सुधा हिंगड़ वाशी रही। जॉन दो कार्यक्रम लाभार्थी -विले पार्ले, अंधेरी, गोरेगांव, मलाड व कांदिवली की बहनों ने नवकार जाप द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंगलाचरण संगीता राँका, लीला बोहरा, प्रियंका मेहता ने किया।स्वागत गीत कविता वागरेचा, लता बदामा, शकुंतला चोर्डिया, रेशमा दुग्गड़ ने किया। आजीवन शीलव्रत के पच्चखाण, वर्षीतप, मासखमण व सिद्धि तप के सम्मान के लिए बोलियां लगाई गई।मैना नरेंद्र जी नौलखा- अंधेरी द्वारा वर्षी तप की बोली ली गई।
होली के रंगारंग कार्यक्रम में आशिता वडाला, रिया वडाला, नैना वागरेचा, प्रिया लोढ़ा द्वारा होलिडा में उड़े रे गुलाल पर नृत्य प्रस्तुत किया।विले पार्ले से शांता वडालमिया, हेमलता सोनी, सपना वडालमिया, अनीता डागलिया, ममता कोठारी ने महिला नारी शक्ति पर भव्य नाटिका प्रस्तुत की। अध्यक्षा, महामंत्री,निवर्तमान अध्यक्ष अंजना तातेड़, कार्याध्यक्ष रेणु बोहरा, कोषाध्यक्ष निर्मला पामेचा,कमिटी मेंबर्स,35 मंडलों के अध्यक्ष मंत्री व समस्त मेवाड़ महिला मंडल की उपस्थिति में संरक्षिका(संघ सेवा रत्नावली) संतोष बेन मिठ्ठालाल जी सिंघवी को महिला दिवस पर संस्था की स्थापना व उत्कृष्ट कार्य सेवा के लिए “मेवाड़ दीप ज्योति” पद से अलंकृत किया गया।
कार्यकारी संरक्षिका बेबीबेन डागलिया, प्रमुखा ललिता सोनी, कार्यकारी प्रमुखा लाजवंती वडाला ने विषेश रुप से बधाई भेजी।पूरा हॉल हर्ष-हर्ष,जय-जय की आवाज से गूंज उठा। संरक्षिका जी ने सभी को धन्यवाद दिया और कहां की यह अलंकरण आप सभी की मेहनत का फल है। ममता बडाला, विजयलक्ष्मी चंडालिया, अनीता चंडालिया, पिंकी नाहर, कंचन एस. सिंघवी, चेतना चपलोत, हेमलता कोठारी, भावना बोहरा, पवन सिसोदिया, हेमा संचेती, सुरेखा रुग्लेचा, गीता कोठारी, सुनीता कोठारी, रंजना चिपड, मीनाक्षी मेहता, भारती वडाला, मंजू कोठारी, विमला लोढ़ा, लाड सिंघवी, कांता बोकडिया, लीला सांखला, रेखा खरवड़, सरिता कोठारी, मंजू सोनी, प्रतिभा बाफना, माया तातेड़, मीना मट्ठा,आदि बहनों की रही। यह जानकारी महामंत्री कंचन एल.सिंघवी ने दी।
मेवाड़ महिला मंडल ने विनिंग वूमेन के साथ मनाया महिला दिवस

