नवी मुंबई। रंगों का त्योहार होली देश विदेश में बड़े धूम धाम से मनाई जा रही हैं। उसी कड़ी में नवी मुंबई के बेलापुर में स्थित पुनीत टॉवर टू कॉपरेटिव हाऊसिंग सोसायटी में लोगों ने होलिका दहन के साथ एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं एक दूसरे को प्रेषित की। गौरतलब है कि पूरे विश्व भर में कोरोना वायरस के खोहराम को देखते हुए इस बार की होली थोड़ी फीकी दिखाई तो दे रही है पर लोगों में उत्साह बरकरार हैं। हर कोई इस बात की सावधानी बरत रहा है कि किसी तरह की कोई तकलीफ ना हो। वैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पहले होली समारोह में शामिल होने से इनकार कर चुके हैं।
विजय संचेती का कहना है कि पहले से ज्यादा लोग जागरूक हो चुके हैं पानी का सही उपयोग एवं ईको फ्रेंडली कलर्स का स्तेमाल कर रहे हैं। हमारे सोसायटी में भी सभी लोग ईको फ्रेंडली कलर ही स्तेमाल करते हैं। साथ ही वाटर कलर की जगह गुलाल का स्तेमाल करते हैं। सोसायटी के बाकी मेम्बरों में मनीष बिजलानी, संगीत कंगनानी , नितिन बोड़े ने कहा कि हर चीज में जागरूकता की जरूरत होती हैं सही समय पर ध्यान दिया जाय तो कोई भी चीज हावी नही होती हैं। यही वजह है कि हमेशा से हमारे सोसायटी में इको फ्रेंडली होली ही मनाई जाती हैं। बहरहाल देश में अब तक 42 कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस सामने आए हैं।
बेलापुर के पुनीत टॉवर टू कॉपरेटिव हाऊसिंग सोसायटी में मनाई गई होली

