मेरठ:यूपी एटीएस और पंजाब पुलिस ने शनिवार को एक ज्वाइंट ऑपरेशन में मेरठ से आतंकी तीरथ सिंह को गिरफ्तार किया है। यह कट्टरवादी खालिस्तान मूवमेंट से जुड़ा हुआ था। उससे भिंडरवाला के पोस्टर मिले हैं। एटीएस ने पूछताछ के बाद आतंकी को पंजाब पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
एसटीएस अधिकारियों ने बताया, फेसबुक मैसेंजर पर ट्वेंटी ट्वेंटी रेफरेंडम ग्रुप बना हुआ है। यूके बेस्ड इस ग्रुप में 180 देशों के सदस्य जुड़े हुए हैं। इसमें एक मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र के थापरनगर निवासी तीरथ सिंह भी था। शनिवार रात करीब 8 बजे पंजाब पुलिस ने यूपी एटीएस की मदद से आतंकी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। सदर थाने में आमद दर्ज कराई गई। उसके घर से भिंडरवाला के पोस्टर मिले हैं। एटीएस ने उससे लंबी पूछताछ की। इसके बाद पंजाब पुलिस उसे साथ ले गयी। बताया गया कि तीरथ सिंह के खिलाफ मोहाली की स्टेट ऑपरेशन सेल में राष्ट्रविरोधी गतिविधियों का मुकदमा दर्ज था। इस पूरे केस में अब आगे की कार्रवाई पंजाब पुलिस करेगी। खालिस्तान मूवमेंट में वेस्ट यूपी से पहले भी कई आतंकी पकड़े गए हैं।

