कांदिवली (मुंबई)। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में “मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव” के तहत तेरापंथ युवक परिषद कांदिवली द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन 9 शिविर द्वारा किया गया। शिविर की शुरूआत नमस्कार महामंत्र के साथ की गई। रक्तदान शिविरों में 417 युनिट रक्त का संकलन किया गया। इस आयोजन में सामाजिक व राजनीतिक दलों से जुड़े पदाधिकारीगण संभागी बनें।
श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउण्डेशन अध्यक्ष श्री मेघराज जी धाकड़ कोषाध्यक्ष श्री भगवती लाल जी धाकड़ निवर्तमान अध्यक्ष श्री विनोद जी बोहरा JCAF के पदाधिकारी, पूर्व सांसद गोपाल सेट्ठी,विधायक अतुल भातखलकर,प्रकाश सुर्वे ,ठाकुर सागर सिंह ,सुनीता यादव,सुरेखा पाटिल,निशा पारुलेकर ,अविनाश राय,संजय जायसवाल आदि राजनेताओं की उपस्थिति रही।
प्रायोजक श्रीमती सुंदरदेवी-स्व. श्री पानमल जी, श्रीमती सरिता-नवरतन जी, श्रीमती विनिता-जितेन्द्र जी व ऋषभ जी सेठिया परिवार(गंगाशहर) कांदिवली का सम्मान किया गया।
MBDD संयोजक रोनक कोठारी, कपिल चंडालिया, साहिल कोठारी, मनिष दूगड़ ,किशोर मंडल MBDD सयोंजक सौरभ सुराणा,यश नाहटा, संयोजक तनीश कोठारी, सहसंयोजक विनीत कोठारी व मानव चपलोत,निवर्तमान अध्यक्ष राकेश जी सिंघवी और पूरी TYP टीम को सुंदर आयोजन हेतु TYP के अध्यक्ष राजेंद्र दुगड़,मंत्री भावेश चोरड़िया ने आभार व्यक्त किया। तेरापंथी सभा अध्यक्ष ज्ञानमल जी भंडारी मंत्री रतनलाल जी सिंघवी व महिला मंडल अध्यक्षा निर्मला जी कोठारी, प्रीति जी बोथरा तथा तेयुप, महिला मंडल, किशोर मंडल, कन्या मंडल ने भी सहभागिता दर्ज की।
कांदिवली में मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव का आयोजन

