By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: मीराबाई चानू ने कहा, अगर ओलंपिक रद्द हुए तो चार सालों की मेहनत बेकार हो जाएगी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

मीराबाई चानू ने कहा, अगर ओलंपिक रद्द हुए तो चार सालों की मेहनत बेकार हो जाएगी

Last updated: March 23, 2020 8:06 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE
नई दिल्ली:भारतीय भारोत्तोलक मीराबाई चानू आजकल सिर्फ एक प्रार्थना करने में लगी हुई हैं कि कोविड-19 महामारी के बावजूद तोक्यो ओलंपिक कार्यक्रम के अनुसार आयोजित हों, वर्ना ओलंपिक पदक जीतने की उनकी सारी मेहनत बेकार चली जाएगी। पिछले चार वर्षों से मीराबाई ने ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने के लिए काफी मेहनत की है, लेकिन इस समय सिर्फ वह यही बात सोच सकती है कि 24 जुलाई से नौ अगस्त तक होने वाले तोक्यो खेलों का क्या होगा जिन्हें कोविड-19 के कारण स्थगित किया जा सकता है।

भारत में इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 396 हो गई है, जबकि सात लोगों की मौत हो चुकी है। दुनिया भर में इससे मरने वालों की संख्या 13,000 से ऊपर पहुंच गई है, जिसमें इटली सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। मीराबाई ने पीटीआई से कहा, ”अगर ओलंपिक नहीं हुए तो हमारे पिछले चार वर्षों की मेहनत बेकार चली जाएगी। मैं नहीं चाहती कि ये रद्द हों, मैं रोज भगवान से प्रार्थना कर रही हूं। मैं बस खुद के लिए एक ओलंपिक पदक चाहती हूं।”

मीराबाई का एकमात्र ओलंपिक अभियान निराशाजनक तरीके से खत्म हुआ था क्योंकि वह क्लीन एवं जर्क वर्ग में अपने तीन प्रयासों में वजन उठाने में असफल रही थीं। कोविड-19 ने पूरी दुनिया के खेलों को बुरी तरह प्रभावित किया है, ज्यादातर टूर्नामेंट या तो रद्द हो गए हैं या फिर उन्हें स्थगित करना पड़ा है। तोक्यो खेलों को कोरोना वायरस के प्रकोप के कम होने तक स्थगित करने की मांग की जा रही है और कई खिलाड़ियों ने ऐसे समय में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की ट्रेनिंग जारी रखने की सलाह की आलोचना भी की है, जबकि पूरी दुनिया में सरकार सामाजिक दूरी बनाने की बात कर रही हैं।

हालांकि दो बार की राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदकधारी मीराबाई चाहती है कि इनका आयोजन योजना के अनुसार ही हो। वह पहले ही ओलंपिक कोटा हासिल कर चुकी हैं। उन्होंने कहा, ”पदक जीतने का दबाव अब बदल गया है कि ओलंपिक खेलों को रद्द नहीं होना चाहिए। मैं बस यही सोच रही हूं। बाकी ट्रेनिंग वगैरह के लिए मैं इस समय इतनी चिंतित नहीं हूं।” मीराबाई ने कहा, ”अगर ये स्थगित हो गए तो, भी काफी समस्या होगी क्योंकि हमारे लिए इतने थोड़े समय में ही काफी कुछ बदल जाएगा।”

भारोत्तोलन का ओलंपिक क्वालीफाइंग कार्यक्रम भी प्रभावित हुआ है। अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ (आईडब्ल्यूएफ) को पांच महाद्वीपीय चैम्पियनशिप को रद्द कर दिया जिसमें एशियाई क्वालीफायर भी शामिल है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article खेलों के लिए सही समय नहीं, पर ओलंपिक के लिए तैयार हूं : मनु भाकर
Next Article जापान के PM शिंजो आबे बोले- स्थगित किए जा सकते हैं ओलंपिक गेम्स

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

गोवा की साध्वी सैल बनीं फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2026, रजनींदिनी पवार और श्री अद्वैता रहीं रनर-अप
entertainment national
April 20, 2026
PM नरेन्द्र मोदी का संबोधन आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन!, चुनाव आयोग से जांच की मांग की
national
April 19, 2026
मटका किंग ने प्राइम वीडियो इंडिया पर नंबर 1 पर एंट्री मारी, इंटरनेशनल लेवल पर भी बना चर्चा का विषय
entertainment
April 18, 2026
वरुण-मृणाल का ‘वियाह करवाड़ो जी’ रिलीज़, हर संगीत की जान बनने को तैयार
entertainment
April 18, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?