भदोही,उत्तर प्रदेश। योगीराज में अपराधियों पर पुलिस कहर बन टूट रहीं है। नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने 12 घंटे के भीतर शुक्रवार की रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी को दाएं पैर में गोली लगी है, उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। कब्जे से नाजायज तमंचा व जिंदा और खोखा कारतूस भी बरामद हुआ है। अपर पुलिस अधीक्षक भदोही के नेतृत्व में रात करीब 20: 45 बजे थाना सुरियावां एवं एसओजी की संयुक्त टीम को मुखबीर से सूचना मिली की नाबालिक से दुष्कर्म करने वाला आरोपी कुसा पुलिया के पास है । सूचना पर सुरियावां व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम कुसा पुलिया जनपद भदोही-जौनपुर बार्डर पर पहुंच कर चेकिंग शुरू किया। तभी पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने लगा और पुलिस टीम पर फायर भी कर दिया। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ फायरिंग किया। इस दौरान एक गोली उसके दाहिने पैर में लग गईं, जिसकी वजह से वह गिर गया। बाद में पुलिस शिनाख्त में उसकी पहचान राजकमल चौहान उर्फ करिया, पुत्र रामजीत चौहान, निवासी कुसा थाना बरसठी, जनपद जौनपुर के रुप में हुईं। पुलिस के अनुसार इसी पर नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोप है।
गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से नाजायज तमंचा 315 बोर एवं एक जिंदा कारतूस के साथ खोखा बरामद किया गया है। घायल आरोपी को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस बल पर जान से मारने की नीयत से फायर करने तथा नाजायज तमंचा रखने के आरोप में आर्म्स एक्ट एवं दूसरी धाराओं में मुकदमा लिखा गया है। पुलिस अधीक्षक भदोही अभिमन्यु मांगलिक ने त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस टीम को ₹ 25,000 से पुरस्कृत करने की घोषणा की है । उधर आरोपी को जेल भी भेज दिया गया है। भदोही पुलिस ने घटना के सम्बन्ध में बताया है कि 10 जुलाई की रात्रि में थाना सुरियावां के एक गाँव से एक मासूम बालिका (08) वर्ष को रात्रि में एक व्यक्ति उठाकर लेकर चला गया था। पुलिस को जब पीड़ित परिवार ने घटना की जानकारी दिया तो पुलिस तत्काल मौके पर पहुँच कर घर से 500 मीटर की दूरी पर मासूम बच्ची को बरामद किया। मेडिकल परीक्षण कराने पर दुष्कर्म की पुष्टि हुई। इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर थाना सुरियावां पर पास्को और दूसरी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश में पुलिस जुट गईं। बाद में पुलिस मुठभेड़ में उसे गिरफ्तार किया गया।
मासूम बालिका से दुष्कर्म करने वाला पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
Highlights
- पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने के बाद हुआ गिरफ्तार, 12 घंटे में दबोचा गया
- जौनपुर के बरसठी इलाके के कुसा गाँव का है निवासी, तमंचा और कारतूस भी बरामद

