By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: मैक्रों ने की मजदूरी बढ़ाने और कर से राहत की घोषणा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

मैक्रों ने की मजदूरी बढ़ाने और कर से राहत की घोषणा

Last updated: December 11, 2018 11:27 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

पेरिस:फ्रांस में पिछले कई सप्ताह से चल रहे ‘येलो जैकेट’ आंदोलन के मद्देनजर राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। अपने संबोधन में मैक्रों ने जनाक्रोश को कम करने के लिए देश में न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने और कर से राहत देने की घोषणा की।

ब्रिटिश अखबार द गार्डियन के अनुसार मैक्रों ने फ्रांस टीवी को अपने भाषण में नई नीतियों की घोषणा की। मैक्रों ने कहा, हम पुख्ता कदम उठाकर आर्थिक और सामाजिक आकांक्षाओं तथा मांगों को पूरा करेंगे। हम कर को तेजी से कम करेंगे, अपने खर्चों को नियंत्रण में रखेंगे लेकिन यू-टर्न नहीं लेंगे।

मैक्रों ने स्वीकार किया कि वह राष्ट्रपति निर्वाचित होने के बाद जल्द समाधान उपलब्ध नहीं करा सके। उन्होंने कहा, आपको शायद लगा हो कि यह मेरी प्राथमिकता नहीं है, मेरी प्राथमिकताएं कुछ और हैं। मैं अपनी पूरी जिम्मेदारी लेता हूं। मुझे मालूम है कि मैंने अपने शब्दों से आप में से कई लोगों का दुख पहुंचाया है।

मैक्रों ने कहा कि सरकार ने एक जनवरी से संघर्ष कर रहे मजदूरों की मदद के लिए ‘पुख्ता कदम’ लागू करने के आदेश दिए हैं। न्यूनतम मजदूरी में मासिक 100 यूरो (90 पाउंड) बढ़ाए जाएंगे। मजदूरों के ओवरटाइम पर किसी तरह का कर नहीं लगेगा और 2000 यूरो से कम की पेंशन पर लगाए जाने वाले नियोजित कर को रद्द कर दिया गया है। जो मालिक मजदूरों को बोनस देने में सक्षम हैं उन्हें वर्ष के अंत में कर मुक्त बोनस देने के लिए कहा गया है।

गौरतलब है कि मैक्रों के नए गैस कर की घोषणा के विरोध में 17 नवंबर को प्रदर्शनों की शुरुआत हुई थी। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने मैक्रों की आर्थिक नीतियों का कड़ा विरोध शुरू कर दिया। ‘येलो जैकेट’ पहनकर किए जा रहे इन प्रदर्शनों को रोकने के लिए सुरक्षा बलों ने व्यापक अभियान चलाया जिसके तहत 2000 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया और 1700 पुलिस हिरासत में हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article शीतकालीन सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हर मुद्दे पर करेंगे चर्चा
Next Article बस्ती रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतरी लखनऊ-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

इमोशन्स का तड़का, कॉमेडी का धमाका-सादिया खातिब का नया अवतार ‘दादी की शादी’ में
entertainment
April 21, 2026
‘आखरी सवाल’ रचेगी इतिहास, इंडियन साइन लैंग्वेज के साथ 8 मई को रिलीज होने वाली होगी पहली फिल्म!
entertainment
April 21, 2026
असित कुमार मोदी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रतन की साड़ी शॉप के पारंपरिक कपड़ों को दिखाया
entertainment
April 21, 2026
महिला आरक्षण पर खुली बहस के लिए कांग्रेस तैयार, मुख्यमंत्री बताएं कब और कहां चर्चा करनी है: सांसद प्रणिती शिंदे
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?