मुंबई। तेरापंथ महिला मंडल के तत्वध्यान में तेरापंथ भवन कुर्ला में सामायिक के साथ अंताक्षरी का आयोजन किया गया।। जिसके साथ स्वतंत्रता दिवस को भी मनाया गया।संयोजिका सुशीला चपलोत ने सभी बहनो का स्वागत किया।सहसंयोजिका शोभा मादरेचा ओर पायल मेहता ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से की गई। 5 मिनट ॐ श्री महाप्रज्ञ गुरुवे नमः का जाप किया गया।
अगस्त माह में करणीय कार्य और नारी लोक का वाचन किया गया।
महाप्रज्ञ अष्टकम की मोखिक प्रतियोगिता रखी गई।जिसमें जज फैंसी जी डांगरा ओर प्रेमलता जी सिसोदिया रहे।इसमे प्रथम स्थान पर भावना डागलिया,द्वितीय बसंत बांठिया ओरविद्या जी कोठारी रहे।तृतीय मीना जी लोढा रहे।मंजूजी मेहता,कुसुम कुमठ,मीना सियाल,अनिता मेहता ने भी महाप्रज्ञ अष्टकम प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में 15 अगस्त के उपलक्ष्य में देश भक्ति और धार्मिक गीतों की प्रतियोगिता रखी गई ,जिसका सफल संचालन सुनिता जी सुतरिया ओर भावना जी डागलिया ने किया
इसमे पांच दल बनाए गए।जिसमे कन्यामण्डल ने भी भाग लिया।
प्रतियोगिता के जज के रूप में प्रेमलताजी सिसोदिया ओर विद्या जी कोठारी को मनोनीत किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर ज्ञान ग्रुप रहा। द्वितीय , मैत्री ग्रुप रहा, ओर तृतीय कन्यामण्डल का प्रेक्षा ग्रुप रहा। इसमें भाग लेने वाले चेतना ग्रुप ,ओर प्रज्ञा ग्रुप ने भी अपने मन मोहक गीतों से सभी को आनंदित किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अरुणा सांखला ,नीतू सियाल ,सीमा सियाल का विशेष सहयोग रहा,कार्यक्रम का सफल संचालन सोभा मादरेचा ने किया।
कुर्ला में सामायिक और अंताक्षरी का आयोजन

