By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: करतारपुर कॉरिडोर ISI की साजिश, पाकिस्तान सेना की बड़े खेल की तैयारी: अमरिंदर
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalstate

करतारपुर कॉरिडोर ISI की साजिश, पाकिस्तान सेना की बड़े खेल की तैयारी: अमरिंदर

Last updated: December 10, 2018 9:34 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

चंडीगढ़:पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि पाकिस्तानी सेना करतारपुर कॉरिडोर को लेकर साजिश रच रही है। प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने इसी साजिश के तहत कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के समक्ष कॉरिडोर को खोलने का विचार रखा था। यह स्पष्ट तौर पर आइएसआइ की योजना का हिस्सा है। पाकिस्तानी सेना ने भारत के विरुद्ध बहुत बड़ी साजिश रची है।
कैप्टन ने सिद्धू का बचाव किया, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि सिद्धू के मुद्दे को गैरजरूरी तरीके से उभारा जा रहा है। जो इसको उभार रहे हैं वह आइएसआइ की योजना को देखने में असमर्थ हैं। शिअद व भाजपा का सिद्धू के मुद्दे को उभारना अपनी पीठ ठोंकने की जंग के अलावा और कुछ नहीं है। पाक पंजाब में आतंकवादी सरगर्मियों से अस्थिरता पैदा करने की कोशिश कर रहा है। अकाली-भाजपा ध्यान हटाने के लिए सिद्धू का मुद्दा उभार रहे हैं।
कैप्टन ने कहा कि बटवारे के समय से ही करतारपुर साहिब के लिए कॉरिडोर खोलने की मांग लंबित थी। श्री ननकाना साहिब, श्री पंजा साहिब, डेरा साहिब और करतारपुर साहिब जैसे बहुत से धार्मिक स्थान बंटवारे के कारण पाकिस्तान में रह गए। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व डॉ. मनमोहन सिंह ने भी कॅारिडोर खोलने का मुद्दा पाकिस्तान से उठाया था। मैंने खुद भी मामला उठाया था।
कैप्टन ने दोहराया कि उन्होंने सिद्धू को पाकिस्तान न जाने की सलाह दी थी। इसके बावजूद सिद्धू इमरान खान से दोस्ती के कारण वहां गए, जो तर्कसंगत नहीं था। मेरे भी वहां बहुत से दोस्त हैं। इनमें पाकिस्तान पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री परवेज इलाही शामिल हैं। हम पिछले कार्यकाल के दौरान लगातार मिलते रहे हैं। इलाही पटियाला भी आए थे।
बोले- सिद्धू ने हमेशा मुझे पिता समान समझा 
कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि सरकार में उन्हें नवजोत सिंह सिद्धू के साथ किसी तरह की कोई समस्या नहीं आई। वह हमेशा स्पष्ट तरीके से बात करते हैं। उनकी एक ही समस्या है कि वह कई बार सोचने से पहले ही बोल जाते हैं। राहुल गांधी को अपना कैप्टन बताने की टिप्पणी पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘यह कोई मुद्दा नहीं है। सिद्धू ने हमेशा मुझे अपने पिता समान समझा है।’
पाक आर्मी चीफ बाजवा को दी चुनौती, कहा- माहौल बिगाड़ा तो बड़ी गलती होगी
सीएम ने कहा कि पाकिस्‍तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा को समझना चाहिए कि भारतीय सेना और यहां तक कि पंजाब पुलिस पाकिस्तान के साथ सीधी टक्कर लेने में सक्षम है। अगर उन्होंने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो यह उनकी गलती होगी।
उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस 1970 व 1980 वाली पुलिस नहीं है। तब इसकी संख्या सिर्फ16-17 हजार थी। अब यह फोर्स उच्च तकनीक, हथियारों व गोला-बारूद से लैस है। इसके पेशेवर कमांडो बटालियन और आ‌र्म्ड फोर्स भी है, जो किसी भी मुकाबले के लिए तैयार है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article पुरुष हॉकी विश्व कप : भारत, जर्मनी, आॅस्ट्रेलिया और अर्जेंटीना की टीमें क्वार्टर फाइनल में
Next Article रोमांचक मैच में 31 रन से जीता भारत

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

राजधानी दिल्ली में फिर हैवानियत, बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 गिरफ्तार
national
May 14, 2026
आईसीआईबी और मलेशिया के कॉन्सुलेट जनरल ने मिलकर “सलाम मुंबई- मलेशिया एडिशन” को बनाया सुपरहिट!
entertainment
May 14, 2026
हरमन बावेजा बने ‘सिस्टम’ के राइटर: “ये कहानी है लोगों, पावर और जस्टिस की!”
entertainment
May 14, 2026
आयुष्मान खुराना की नई कॉमेडी फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ 15 मई को रिलीज़ होगी
entertainment
May 14, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?