By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: रोमांचक मैच में 31 रन से जीता भारत
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

रोमांचक मैच में 31 रन से जीता भारत

Last updated: December 10, 2018 11:00 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

ऐडिलेड: भारत ने ऐडिलेड टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 31 रनों से हराकर इतिहास रच दिया है। यह पहला मौका है जब भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया में सीरीज का पहला टेस्ट जीता हो। ऑस्ट्रेलिया के सामने दूसरी पारी में जीत के लिए 323 रनों का लक्ष्य था लेकिन पांचवें दिन उसकी पूरी टीम रन बनाकर आउट हो गई। भारत ने चार मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत ने जनवरी 2008 के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया में कोई टेस्ट मैच जीता है। 2008 में भारत ने पर्थ मे ऑस्ट्रेलिया को 72 रनों से हराया था। वहीं ऐडिलेड में भारत ने आखिरी बार 2003 में टेस्ट मैच जीता था।
निचले क्रम के बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलिया के लिए उम्मीद जगाए रखी। मिशेल स्टार्क और पैट कमिंस की जोड़ी ने 8वें विकेट के लिए 16.3 ओवर बल्लेबाजी की और 41 रन जोड़े। स्टार्क 28 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह की गेंद पर विकेट के पीछे पकड़े गए। इसके बाद भी भारत का इंतजार बढ़ता गया। 9वें विकेट के लिए कमिंस और नाथन लायन ने 29 रनों की भागीदारी की। आखिरी विकेट के लिए लायन ने हेजलवुड के साथ मिलकर 32 रन जोड़े। रविचंद्रन अश्विन ने हेजलवुड का विकेट लेकर भारत को जीत दिलाई।
भारत ने लंच से पहले ट्रेविस हेड और शॉन मार्श को आउट करके सोमवार को जीत की तरफ मजबूत कदम बढ़ाए। ऑस्ट्रेलियाई ने 323 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने लंच तक छह विकेट खोकर 186 रन बनाए थे।
लंच के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम को कप्तान टिम पेन से काफी उम्मीदें थीं लेकिन वह लंच के बाद दूसरे ही ओवर जसप्रीत बुमराह की गेंद पर पुल करने के प्रयास में ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट हो गए। यह पंत का इस मैच में 10वां कैच था, जो ऋद्धिमान साहा के भारतीय रेकॉर्ड की बराबरी है। आउट होने से पहले उन्होंने सातवें विकेट के लिए उन्हें कमिंस के साथ 31 रन जोड़े।
ऑस्ट्रेलिया ने सुबह चार विकेट पर 104 रन से पारी आगे बढ़ाई लेकिन हेड और मार्श की साझेदारी केवल 7.4 ओवर तक चली। भारत ने पुरानी कूकाबुरा गेंद से जल्द ही कामयाबी हासिल कर ली।
हेड (14) सुबह आउट होने वाले पहले बल्लेबाज थे। इशांत शर्मा के सटीक बाउंसर का हेड के पास कोई जवाब नहीं था। गेंद उनके बल्ले से लगकर हवा में तैरती हुई गली में गई जहां अजिंक्य रहाणे ने उसे कैच करने में कोई गलती नहीं की। अब मार्श और पेन पर जिम्मेदारी थी। मार्श सहज होकर खेल रहे थे। उन्होंने 160 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया जो चौथी पारी में उनका पहला पचासा भी है। यह कुल मिलाकर उनका दसवां टेस्ट अर्धशतक है।
बुमराह ने भारत को मार्श का कीमती विकेट दिलाया। यह महत्वपूर्ण मोड़ 73वें ओवर में आया जब बाहर की तरफ मूव करती गेंद मार्श के बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर ऋषभ पंत के दस्तानों में समा गई। पंत का यह इस मैच में नौवां शिकार था और इस तरह से उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी (आस्ट्रेलिया के खिलाफ 2014 में मेलबर्न में नौ शिकार) की बराबरी की।
कमिंस ने पेन का इसके बाद अच्छा साथ दिया। इस बीच भारत ने भी एक डीआरएस रिव्यू गंवाया जबकि कमिंस ने बाद में इस प्रणाली का सफल उपयोग किया। भारत ने चेतेश्वर पुजारा के 16वें टेस्ट शतक की मदद से अपनी पहली पारी में 250 रन बनाए थे। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया 235 रन ही बना पाया। भारत ने अपनी दूसरी पारी में 307 रन बनाए। उसके आखिरी पांच विकेट 25 रन के अंदर गिरे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article करतारपुर कॉरिडोर ISI की साजिश, पाकिस्तान सेना की बड़े खेल की तैयारी: अमरिंदर
Next Article मॉर्निंग वॉक पर जाने की बात कह कर घर से निकली थी डॉक्टर स्निग्धा 

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

राजधानी दिल्ली में फिर हैवानियत, बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 गिरफ्तार
national
May 14, 2026
आईसीआईबी और मलेशिया के कॉन्सुलेट जनरल ने मिलकर “सलाम मुंबई- मलेशिया एडिशन” को बनाया सुपरहिट!
entertainment
May 14, 2026
हरमन बावेजा बने ‘सिस्टम’ के राइटर: “ये कहानी है लोगों, पावर और जस्टिस की!”
entertainment
May 14, 2026
आयुष्मान खुराना की नई कॉमेडी फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ 15 मई को रिलीज़ होगी
entertainment
May 14, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?