By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कर्नल सोफिया कुरेशी पर टिप्पणी करने वाले विजय शाह मंत्रीपद पर कायम, उठे सवाल उठाए तो सीएम गिनाने लगे कांग्रेस के कारनामे
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

कर्नल सोफिया कुरेशी पर टिप्पणी करने वाले विजय शाह मंत्रीपद पर कायम, उठे सवाल उठाए तो सीएम गिनाने लगे कांग्रेस के कारनामे

Last updated: May 16, 2025 12:31 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE
Highlights
  • यदि कांग्रेस को कोसने से उनका अपराध कम होता है, तो ऐसा जरूर किया जाएः जीतू पटवारी

भोपाल। कर्नल सोफिया कुरैशी के संदर्भ में अमर्यादित और विवादास्पद टिप्पणी करने के बाद चहुंओर आलोचनाओं के घेरे में आए मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह के त्यागपत्र की कांग्रेस की मांग पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस को इस मुद्दे पर बात करने का ही अधिकार नहीं है और उसे कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया से इस्तीफा मांगना चाहिए था। डॉ यादव कल देर शाम यहां आयोजित “तिरंगा यात्रा” में हिस्सा ले रहे थे। इस मौके पर मीडिया के सवालों के जवाब में डॉ यादव ने कहा कि इस प्रकरण (विजय शाह) में न्यायपालिका ने जो आदेश दिया है, हमारी सरकार ने उसका यथायोग्य तरीके से पालन किया है और न्यायालय जो कहेगा, हम उसके हिसाब से चलते जाएंगे।
मंत्री के त्यागपत्र की कांग्रेस की मांग के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा, “कांग्रेस तो करती रहेगी। कांग्रेस सिद्दारमैया (कर्नाटक के मुख्यमंत्री) से मांग ले। कांग्रेस के सारे मंत्रियों पर मुकदमे चल रहे हैं। कांग्रेस केवल बात ही कर सकती है। कांग्रेस का आचरण, केजरीवाल का साथ चुनाव में लड़कर कदम से कदम मिलाकर दिया। वो तो मुख्यमंत्री होते हुए जेल में गए थे। कांग्रेस कहां गयी थी, उस समय। कांग्रेस जिस मुंह से बोल रही है, कांग्रेस को तो अधिकार ही नहीं है बोलने का। कांग्रेस ने जितनी बेशर्मी की हदें पार की हैं, आज तक किसी ने नहीं कीं।”
वहीं मुख्यमंत्री डॉ यादव के इस बयान से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, ‘सेना के अपमान के आरोपी मंत्री को बचाने के लिए हमारे मुख्यमंत्री जी कितने विचलित हो रहे हैं! मैं बड़ी विनम्रता से कहना चाहता हूं, यदि कांग्रेस को कोसने से विजय शाह का अपराध कम होता है, तो ऐसा जरूर किया जाए! लेकिन, याद रखा जाए कि पूरे देश की जनता प्रधानमंत्री जी की कथनी और मप्र भाजपा की करनी के अंतर को देख रही है!’
राज्य के आदिम जाति कल्याण मंत्री विजय शाह के विवादास्पद बयान को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने स्वत: संज्ञान लिया और बुधवार को अदालत के आदेश पर विजय शाह के खिलाफ इंदौर जिले के मानपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी। इस बीच शाह ने इस आदेश को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी है। शाह के विवादास्पद बयान पर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल के नेता उनका मंत्री पद से त्यागपत्र मांग रहे हैं। विपक्षी सदस्यों की मांग है कि यदि मंत्री त्यागपत्र नहीं देते हैं, तो उन्हें बर्खास्त किया जाना चाहिए। इस बीच राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता उमा भारती ने कल लगातार दूसरे दिन सोशल मीडिया के जरिए विजय शाह के त्यागपत्र की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि शाह त्यागपत्र नहीं देते हैं, तो उन्हें बर्खास्त किया जाना चाहिए।

देशवासियों,
मेरे प्रदेशवासियों,
गौर से देखिए और सुनिए! सेना के अपमान के आरोपी मंत्री को बचाने के लिए हमारे मुख्यमंत्री जी कितने विचलित हो रहे हैं!

मैं बड़ी विनम्रता से कहना चाहता हूं, यदि कांग्रेस को कोसने से विजय शाह का अपराध कम होता है, तो ऐसा जरूर किया जाए!

लेकिन, याद रखा… pic.twitter.com/kaJgdJ8ma9

— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) May 15, 2025

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article बिहार में शिक्षा न्याय संवाद कर महात्मा फुले पर बनी फिल्म देखेंगे राहुल गांधी
Next Article आमिर खान की कॉमिक परफॉर्मेंस पर एक नजर, ‘3 इडियट्स’, ‘अंदाज़ अपना अपना’ से लेकर अब ‘सितारे ज़मीन पर’

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

स्टालिन ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, विजय ने सरकार बनाने का दावा किया पेश
national
May 6, 2026
भाजपा की किसान विरोधी नीतियों के कारण महाराष्ट्र में हर दिन 8 किसानों की आत्महत्या, अमेरिका के साथ व्यापार समझौते से किसान बर्बाद होंगे: हर्षवर्धन सपकाल
Mumbai / Maharshtra
May 6, 2026
राघव जुयाल और कोमल पावस्कर की नई जोड़ी है ‘इकाई’ की सबसे बड़ी खासियत
entertainment
May 6, 2026
कॉन्टेंट क्वीन एकता कपूर के 8 आइकॉनिक किरदार जो घर-घर में बने पहचान
entertainment
May 6, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?