नई दिल्ली:वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के कप्तान कीरोन पोलार्ड 500 टी-20 मैच खेलने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने यह मुकाम बुधवार (4 मार्च) को श्रीलंका के साथ खेले गए मैच में हासिल किया। इस मुकाम को हासिल करने के साथ ही उन्होंने एक दूसरे रिकॉर्ड में क्रिस गेल की बराबरी भी कर रही है। पोलार्ड, क्रिस गेल के बाद ऐसे दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट में 10 हजार रन भी पूरे कर लिए हैं।
क्रिस गेल ने श्रीलंका के खिलाफ पल्लेकल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टी-20 मैच में 15 गेंदों में 3 चौकों और 2 छक्कों के साथ 34 रनों की पारी खेली। 34 रनों की पारी खेलते ही पोलार्ड 10 हजार टी-20 रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इस मैच से पहले पोलार्ड के 499 टी-20 मैचों में 9966 रन दर्ज थे। पोलार्ड ने इस एक ही मैच में 500 टी20 मैच और 10 हजार रन पूरे करने का कारनामा किया।
कीरोन पोलार्ड के बाद वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो हैं, जिन्होंने अभी तक 453 मैच खेले हैं।तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के ही क्रिस गेल का नाम है, जिन्होंने कुल 404 टी-20 मैच खेले हैं। गेल ने 404 टी20 मैचों में 13296 रन बनाए हैं।
मैच से पहले कीरोन पोलार्ड को उनकी टीम के साथियों ने बधाई दी और एक विशेष जर्सी भी भेंट दी। इस जर्सी पर पोलार्ड के नाम के साथ 500 लिखा था। बता दें कि कीरोन पोलार्ड 17 अलग-अलग टीमों की तरफ से टी-20 क्रिकेट मैच खेले हैं, जिसमें वेस्टइंडीज भी शामिल है। इनमें इनमें टी-20 वर्ल्ड कप के साथ 13 खिताब शामिल हैं।

