नई दिल्ली:श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टी-20 सीरीज शुरू हो चुकी है। पल्लेकल इंटरनेशनल स्टेडियम में सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। इस मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड के लिए खास मौका रहा। दरअसल, यह कीरोन पोलार्ड का यह 500वां टी-20 मैच है। वेस्टइंडीज के कप्तान यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर और पहले कप्तान बन गए हैं।
कीरोन पोलार्ड जैसे ही मैदान पर उतरे तो वह 500वां टी-20 खेलने वाले पहले दुनिया के खिलाड़ी बन गए। पोलार्ड अकेले ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टी-20 क्रिकेट में 10,000 से अधिक रन बनाए हैं और 279 से अधिक विकेट इस फॉर्मेट में ली हैं।
पोलार्ड टी-20 क्रिकेट के एक शानदार खिलाडी़ हैं। टी-20 में वेस्टइंडीज के इस दिग्गज को बड़ी सफलता मिली है। वह सर्वाधिक 23 फाइनल्स में खेल चुके हैं। कीरोन पोलार्ड 17 अलग-अलग टीमों की तरफ से टी-20 क्रिकेट मैच खेले हैं, जिसमें वेस्टइंडीज भी शामिल है। इनमें इनमें टी-20 वर्ल्ड कप के साथ 13 खिताब शामिल हैं।
वेस्टइंडीज का यह ऑलराउंडर 2010 से आईपीएल में मुंबई इंडियंस का खिलाड़ी है। वह 170 मैच आईपीएल में खेल चुके हैं, उनकी टीम चार खिताब जीत चुकी है। पोलार्ड मुंबई इंडियंस की रणनीति का बराबर हिस्सा रहे हैं। वह टी-20 क्रिकेट में क्रिस गेल के बाद 10 हजार रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच मैच आप सोनी सिक्स और सोनी सिक्स एचडी पर देख सकते हैं। लाइव देखने के लिए यूजर्स सोनी लाइव पर लाग इन कर सकते हैं। मैच भारतीय समयानुसार शाम सात बजे शुरू हुआ है।
कीरोन पोलार्ड ने रचा इतिहास, 500 टी20 खेलने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी

