सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना विदेश में: 195 देशों में संक्रमण और 16,558 मौतें
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

कोरोना विदेश में: 195 देशों में संक्रमण और 16,558 मौतें

Last updated: March 24, 2020 1:50 pm
Surabhi Saloni
Share
7 Min Read
प्रतीकात्मक तस्वीर
SHARE

बीजिंग: दुनिया के सभी 195 देश कोरोनावायरस की चपेट में आ चुके हैं। इससे 16,558 लोगों की मौत हो चुकी है। 3 लाख 78 हजार 842 संक्रमित हैं। 1 लाख 2 हजार मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, चीन सबसे ज्यादा प्रभावित हुबेई प्रांत समेत वुहान से यात्रा प्रतिबंध हटाएगा। चीन के अधिकारी वुहान में लगभग दो महीनों से चल रहे लॉकडाउन को 8 अप्रैल को हटा देंगे। शिन्हुआ न्यूज एजेंसी के मुताबिक, हुबेई प्रांत के स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने वुहान समेत पूरे राज्य में आवाजाही पर प्रतिबंध को आसान बनाने का फैसला किया है। 23 जनवरी को पूरे शहर को लॉकडाउन कर दिया गया था।

चीन के प्रशासन ने यह फैसला संक्रमण के मामलों में आई कमी को देखते हुए लिया है। छह दिनों में यहां केवल एक मामला सामने आया है। हालांकि, सोमवार को वुहान में सात लोगों की मौत हुई थी। यहां अब तक 3277 लोगों की मौत हुई है, जबकि 81,171 संक्रमित हुए हैं।

केवल चार दिन में संक्रमण का आंकड़ा 2 से 3 लाख हुआ: डब्ल्यूएचओ

विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस गेब्रियिसोस ने सोमवार को कहा कि कोरोनावायरस महामारी तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि, हम इसकी ट्रैजेक्टरी को बदल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसके पहले मामले से एक लाख तक पहुंचने में 67 दिन का समय लगा है। दो लाख पहुंचने में 11 दिन और दो से तीन लाख पहुंचने में केवल चार दिन का समय लगा है।

चीन में अब तक 3277 लोगों की मौत
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, चीन सबसे ज्यादा प्रभावित हुबेई प्रांत समेत वुहान से यात्रा प्रतिबंध हटाएगा। जनवरी में कोरोनावायरस की वजह से वुहान को लॉकडाउन कर दिया गया था। पिछले छह दिनों में यहां केवल एक नया मामला सामने आया। पांच दिनों तक यहां कोई केस सामने नहीं आया था। सरकार अब यहां लॉकडाउन प्रतिबंधों में ठील देने पर विचार कर रही है। हालांकि, सोमवार को वुहान में सात लोगों की मौत हुई थी। यहां अब तक 3277 लोगों की मौत हुई है, जबकि 81,171 संक्रमित हुए हैं।

इटली का लोंबार्डी सबसे ज्यादा प्रभावित
इटली के नागरिक सुरक्षा विभाग के प्रमुख एंजेलो बोरेली ने सोमवार को बताया कि यहां एक दिन में संक्रमण के 3780 नए मामले सामने आए हैं। इटली का लोम्बार्डी प्रांत सबसे ज्यादा प्रभावित है। इटली पूरी तरह से लॉकडाउन है। देश के करीब 6 करोड़ लोग अपने घरों में कैद हैं। इटली में सोमवार को 601 लोगों की जान गई है। इटली यूरोप का सबसे ज्यादा प्रभावित देश है।

अमेरिका के 16 राज्यों ने घर रहने का आदेश जारी किया
अमेरिका के कम से कम 16 राज्यों ने अपने नागरिकों को घर में रहने का आदेश जारी किया है। देश के करीब 9.6 करोड़ लोग अपने घरों में हैं। देश की जनसंख्या का 29% लोगों पर प्रतिबंध लगाया गया है। लेकिन, अभी तक यह आदेश लागू नहीं हो पाए हैं। अगर, 16 राज्यों में यह आदेश लागू हो जाते हैं तो करीब 14.2 करोड़ यानी 43% नागरिक घरों में कैद हो जाएंगे।

मेलानिया ट्रम्प की भी कोरोना की जांच की गई

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को कहा कि फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रम्प ने भी कोरोनावायरस की जांच करवाया। उनकी रिपोर्ट निगेटिव है। पहली बार ट्रम्प ने पत्नी की जांच की पुष्टि की है। ट्रम्प, उपराष्ट्रपति माइक पेंस और सेकंड लेडी कैरेन पेंस की भी जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, ट्रम्प ने सोमवार को कहा कि एंटीमैरेलियल ड्रग्स कोरोनावायरस के इलाज के लिए भगवान का गिफ्ट हो सकता है। वैज्ञानिक इसकी जांच कर रहे हैं। हालांकि, वैज्ञानिकों ने इसके असुरक्षित दावों से होने वाले खतरे को लेकर चेतावनी दी है। अमेरिका में संक्रमण के अब तक 43,734 मामले हो चुके हैं। 553 लोगों की मौत हो चुकी है। एक दिन में 140 लोगों की मौत हुई है।

ब्रिटेन में कोरोना से अब तक 335 लोगों की मौत

ब्रिटेन में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 335 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 967 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद देश में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 6,650 हो गई है। ब्रिटेन में अब तक 83,945 लोगों की जांच की जा चुकी है। इसमें से 77,295 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि 6650 लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं।

पाकिस्तान में संक्रमण का मामला 882

पाकिस्तान में कोरोनावायरस के 882 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा सिंध प्रांत में 384 केस की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही एक डॉक्टर समेत 6 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोनावायरस को लेकर पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज समेत मुख्य विपक्षी पार्टियां वीडियो के जरिए पूरे देश को लॉकडाउन करने के उद्देश्य से बैठक करने वाली हैं। प्रधानमंत्री इमरान खान मंगलवार को वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में मंगलवार को वायरस से लड़ने के लिए आर्थिक राहत पैकेज को मंजूरी दे सकते हैं।

म्यांमार में कोरोना के दो मामलों की पुष्टि

वैश्विक महामारी कोरोनावायरस के प्रकोप से भारत का पड़ोसी देश म्यांमार भी अछूता नहीं है। यहां पहली बार संक्रमण के दो मामले सामने आए हैं। म्यांमार टाइम्स ने स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया कि म्यांमार का एक 26 साल का युवक कोरोना से संक्रमित पाया गया है जो हाल ही में ब्रिटेन की यात्रा करके लौटा था। इसके अलावा एक 36 साल के व्यक्ति की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके पास अमेरिका का ग्रीन कार्ड भी है। दो मामलों की पुष्टि होने के बाद इनके नमूनों को थाईलैंड में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला में दोबारा जांच के लिए भेजा गया है।

 

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article शाहीन बाग में दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्रदर्शन स्थल को कराया खाली
Next Article कोरोना देश में संक्रमण के 520 केस और 10 मौतें

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पर्वत पाटिया में महा सती अंजना परिसंवाद कार्यक्रम का आयोजन 
social
September 7, 2026
अणुव्रत समिति मुंबई क्षेत्र ठाणे ने किया अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट (ACC) 2026 का शानदार आय़ोजन
social
September 7, 2026
कृति खरबंदा ने अली फज़ल के ‘मिर्जापुर’ में काम की सराहना की, शेयर की दिल छू लेने वाली पोस्ट
entertainment
September 7, 2026
जन्माष्टमी पर मिला सहयोग का अनमोल उपहार
social
September 7, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?