सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना वायरस के कारण गेंद को चमकाना मुश्किल: भुवनेश्वर कुमार
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

कोरोना वायरस के कारण गेंद को चमकाना मुश्किल: भुवनेश्वर कुमार

Last updated: March 11, 2020 5:33 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

धर्मशाला:भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने संकेत दिए हैं कि घातक नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गुरुवार (12 मार्च) को धर्मशाला होने वाले पहले वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट मैच में वे सफेद गेंद को चमकाने के लिए लार का इस्तेमाल सीमित कर सकते हैं। भुवनेश्वर ने हालांकि कहा कि इस पर फैसला बुधवार को बैठक के दौरान टीम डॉक्टर करेंगे।

स्पोर्ट्स हर्निया से उबरने के बाद टीम में वापसी करने वाले भुवनेश्वर ने यहां मैच से पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ”हमने इस बारे (लार का इस्तेमाल नहीं करने पर) में सोचा लेकिन मैं अभी यह नहीं कह सकता कि हम लार का इस्तेमाल नहीं करेंगे क्योंकि अगर हम लार का इस्तेमाल नहीं करेंगे तो फिर गेंद को चमकाएंगे कैसे। ऐसा नहीं करने पर हमारे खिलाफ रन बनेंगे और आप लोग बोलोगे कि हम अच्छी गेंदबाजी नहीं कर रहे।”

उन्होंने कहा, ”लेकिन यह वैध मुद्दा है और देखते हैं कि आज टीम बैठक में क्या होता है और हमें जो भी निर्देश मिलेंगे या जो भी सर्वश्रेष्ठ विकल्प होगा, हम वह करेंगे।” भारत में कोरोना वायरस के 40 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं और इस संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच भुवनेश्वर ने कहा कि वे इस मुश्किल समय में हर संभव एहतियात बरत रहे हैं।

उन्होंने हालांकि इस पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि आगामी इंडियन प्रीमियर लीग पर इस खतरनाक बीमारी का असर पड़ेगा या नहीं। उन्होंने कहा, ”आप अभी कुछ नहीं कह सकते क्योंकि यह भारत में गंभीर स्थिति बन रहा है। लेकिन हम हर संभव एहतियाती कदम उठा रहे हैं। हमारे साथ टीम डॉक्टर है और वह हमें निर्देश दे रहा है कि क्या करना है और क्या नहीं। इसलिए हम उम्मीद करते हैं कि यह नहीं फैलेगा।”

अन्य टीमों की तरह भारतीय खिलाड़ियों को भी प्रशंसकों से दूर रहने को कहा गया है। भुवनेश्वर ने कहा, ”टीम डॉक्टर ने निर्देश दिए हैं कि क्या करें और क्या नहीं। जैसे साफ-सफाई बनाए रखें, नियमित तौर पर हाथ धोएं और प्रशंसकों के करीब नहीं जाएं।”

दक्षिण अफ्रीका के कोच मार्क बाउचर ने कहा कि भारत में रहने के दौरान संक्रमण के खतरे को देखते हुए टीम हाथ मिलाने से बच सकती है। दुनिया भर में कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे के बावजूद दक्षिण अफ्रीका ने अपनी मेडिकल और सुरक्षा टीम के स्वीकृति देने पर दौरे की हामी भरी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article इंटरनेशनल क्रिकेट में धमाकेदार वापसी के लिए पांड्या तैयार
Next Article धर्मशाला में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कुछ ऐसा हो सकता है भारत का प्लेइंगXI

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

मुंबई में ‘ऑल एबिलिटी नेशनल दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट  2026’ की ट्रॉफी और आधिकारिक टी-शर्ट का अनावरण
Mumbai / Maharshtra
October 27, 2026
हिंदी फ़िल्म ‘लागी छूटे ना’ का म्यूजिक और ट्रेलर लॉन्च, 13 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
entertainment
October 27, 2026
‘पहला प्यार दूसरी बार’ की टीम पहुंची जयपुर, फिल्म देख रहे दर्शकों को दिया सरप्राइज़!
entertainment
October 27, 2026
वरुण धवन और कृति सेनन बने भारत के नए ‘ऑब्सेशन’! ग्लोबल ब्लॉकबस्टर फिल्म के हिंदी वर्जन में देंगे अपनी आवाज़, 30 अक्टूबर से JioHotstar के Peacock Hub पर होगी स्ट्रीमिंग!
entertainment
October 27, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?