नई दिल्ली:भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज गुरूवार (12 जुलाई) से शुरू होने जा रही है। सीरीज का पहला मैच दुनिया के खूबसूरत स्टेडियमों में से एक धर्मशाला में खेला जाएगा। इस सीरीज में भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की छह महीने बाद वापसी हुई है। वनडे सीरीज से पहले हार्दिक पांड्या पूरी तरह फिट हैं और नेट प्रैक्टिस में जमकर पसीना बहाते दिख रहे हैं। बीसीसीआई ने हार्दिक पांड्या का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो बैटिंग प्रैक्टिस करते दिख रहे हैं। हार्दिक पांड्या के होने से टीम को काफी मजबूती मिलेगी और टीम के पास एक गेंदबाज और बल्लेबाजी का विकल्प रहेगा।
भारतीय ओपनर ने पहले वनडे में उतरने से पहले बल्लेबाजी प्रैक्टिस की और बड़े बड़े शॉट लगाए। बता दें कि पिछले सप्ताह प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करने वाले पांड्या ने रिलायंस डीवाई पाटिल टी-20 कप के ग्रुप सी के मैच में 10 छक्के और आठ चौके लगाए, जिससे उनकी टीम ने पांच विकेट पर 252 रन बनाने के बाद सीएजी की पारी को 151 रन समेट दिया।
हार्दिक पांड्या ने बल्ले के बाद गेंद से भी कमाल दिखाते हुए पांच विकेट चटकाए। इस मैच को देखने के लिए चयन समिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद भी स्टेडियम में मौजूद थे।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम: शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी, कुलदीप यादव, शुभमन गिल।
इंटरनेशनल क्रिकेट में धमाकेदार वापसी के लिए पांड्या तैयार

