By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना से निपटने के उपायों पर सर्वे:लॉकडाउन के पहले दिन देश के 76.8% लोगों को मोदी सरकार पर भरोसा था, अब यह बढ़कर 93.5% हो गया
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
ArticlesSurvey

कोरोना से निपटने के उपायों पर सर्वे:लॉकडाउन के पहले दिन देश के 76.8% लोगों को मोदी सरकार पर भरोसा था, अब यह बढ़कर 93.5% हो गया

Last updated: April 23, 2020 8:57 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

देश में कोरोना से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में सरकार बेहतर काम कर रही है। यह दावा आईएएनएस-सी वोटर कोविड-19 ट्रैकर सर्वे की रिपोर्ट में किया गया है। सर्वे के मुताबिक, जब प्रधानमंत्री मोदी ने 25 मार्च को लॉकडाउन का ऐलान किया था, तब देश के 76.8% लोगों को मोदी सरकार पर भरोसा था, जो 21 अप्रैल को बढ़कर 93.5% हो गया है। सर्वे के दौरान लोगों ने कहा कि उन्हें लगता है कि सरकार कोरोनावायरस से अच्छी तरह से निपट रही है।

16 मार्च को 75.8% लोग सरकार के साथ थे
रिपोर्ट के मुताबिक, यह सर्वे देशभर में 16 मार्च से 21 अप्रैल के बीच हुआ। सर्वे में पूछा गया- क्या आपको लगता है कि भारत सरकार कोरोनावायरस प्रकोप को अच्छी तरह से संभाल रही है?” इस पर 16 मार्च को 75.8% लोगों ने सरकार पर भरोसा जताया था। लॉकडाउन के पहले दिन यह आंकड़ा बढ़कर 76.8% हो गया। 31 मार्च तक 79.4% लोगों ने सरकार पर विश्वास जताया। इसके बाद यह आंकड़ा 21 अप्रैल तक बढ़कर 93.5% हो गया। सर्वे कहता है कि कोरोनावायरस से चल रही इस जंग में केंद्र सरकार के हर सख्त फैसले को लोगों ने सही ठहराया है।

बिल गेट्स ने भी की थी तारीफ

  • माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स ने भी कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिए गए फैसलों की सराहना की थी। गुरुवार को उन्होंने मोदी को लिखी चिट्ठी में कहा था कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में आपकी सरकार ने डिजिटल क्षमताओं का पूरा इस्तेमाल किया है। गेट्स ने भारत में लॉकडाउन के फैसले को सही कदम बताया है।
  • गेट्स ने लिखा- ‘हम आपके नेतृत्व और आपकी और आपकी सरकार के सक्रिय कदमों की सराहना करते हैं। इन कदमों से भारत में कोविड-19 संक्रमण की दर को बढ़ने से रोकने में कामयाबी मिली। इसमें नेशनल लॉकडाउन, हॉटस्पॉट इलाकों में टेस्टिंग पर फोकस करना, क्वारैंटाइन सुविधाओं समेत स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाना। इन्हें मजबूत करने जैसे कई फैसले सराहनीय हैं। इससे रिसर्च और डेवलपमेंट गतिविधियों और डिजिटल इनोवेशन में भी बढ़ोतरी हुई है। यह देखकर काफी अच्छा लग रहा है कि आप सभी भारतीयों की सामाजिक सुरक्षा और उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा कर रहे हैं। कोविड-19 से लड़ाई में डिजिटल क्षमताओं का पूरा इस्तेमाल हो रहा है। आरोग्य सेतु डिजिटल ऐप इसका अच्छा उदाहरण है जिससे आप कोरोनावायरस संक्रमण को ट्रैक कर रहे हैं और आम लोगों से सीधे जुड़ रहे हैं।’

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article फेडरर-नडाल ने दिया एटीपी-डब्ल्यूटीए के विलय का सुझाव
Next Article बिहार सरकार ने बाहर फंसे छात्रों के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष बने अंबरीश तिवारी
state
April 20, 2026
नगमा मिराजकर, इरशाद कामिल, पुष्कर जोग और रूपाली सूरी सुनील कोठारी के नेक्सजेन लीडरशिप अवार्ड्स में हुए शामिल
entertainment
April 20, 2026
शांति वार्ता में पाकिस्तान की मेजबानी, भारतीय कूटनीति में बदलाव ज़रूरी : कांग्रेस
national
April 20, 2026
क्या भारत को नई प्रशासनिक व्यवस्था की जरूरत है?
Articles national
April 20, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?