सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना से लड़ाई में सरकार की मदद करेगी कांग्रेस की टास्क फोर्स
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtrastate

कोरोना से लड़ाई में सरकार की मदद करेगी कांग्रेस की टास्क फोर्स

Last updated: April 13, 2020 8:10 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File photo
SHARE

मुंबई:महाराष्ट्र की महाविकास आघाडी सरकार का सहयोग करने के लिए महाराष्ट्र कांग्रेस ने एक टास्क फोर्स का गठन किया है। टास्क फोर्स की जिम्मेदारी राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण को सौंपी गई है। बता दें कि महाविकास आघाडी में कांग्रेस भी एक घटक पक्ष है।

टास्क फोर्स के तहत महाराष्ट्र कांग्रेस ने अलग-अलग समितियां बनाकर अपने तमाम वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी है। यह समितियां अलग-अलग क्षेत्रों में कोरोना की वजह से पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन कर सरकार को अपने सुझाव देंगी। महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष और राज्य के राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट ने जानकारी देते हुए बताया कि टास्क फोर्स में 18 वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है। इनका नेतृत्व पृथ्वीराज चव्हाण करेंगे। पूर्व सांसद और राज्य के जाने-माने शिक्षाविद डॉ.भालचंद्र मुंगेकर इस टास्क फोर्स के समन्वयक होंगे।

टास्क फोर्स में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद राजीव सातव, मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष एकनाथ गायकवाड़, कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष माणिकराव ठाकरे, प्रदेश कांग्रेस के कार्याध्यक्ष बसवराज पाटील, मुजफ्फर हुसैन, पूर्व मंत्री नसीम खान, विलास मुत्तेमवार, चंद्रकांत हांडोरे, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीबेन शाह, विधायक संग्राम थोपटे, रणजीत कांबले, पूर्व विधायक कल्याण काले, प्रदेश कांग्रेस के महासचिव गणेश पाटील, महाराष्ट्र प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा चारुलता टोकस, युवक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सत्यजीत तांबे को इस टास्क फोर्स का सदस्य बनाया गया है।

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के रिसर्च विभाग के राष्ट्रीय समन्वयक डॉ.अमोल देशमुख को टास्क फोर्स का सचिव बनाया गया है। इस टास्क फोर्स के अंतर्गत कई उप समितियां बनाई गई हैं। सामाजिक व आर्थिक परिणाम उप समिति का अध्यक्ष आमदार अमिन पटेल को बनाया गया है। इस समिति के समन्वयक डॉ.रत्नाकर महाजन और सचिव चित्रा बाथम होंगे।

आर्थिक प्रभावों का पता लगाएगी समिति
यह समिति कोरोना संकट का समाज के विभिन्न वर्गों पर पड़ने वाले सामाजिक और आर्थिक प्रभावों का पता लगाएगी और इस संदर्भ में क्या उपाय किए जा सकते हैं इस बारे में अपने सुझाव देगी। इसी तरह पूर्व सांसद डॉ.उल्हास पाटील स्वास्थ्य उप समिति के अध्यक्ष होंगे इस समिति में डॉ.शोभा ताई बछाव उस समिति का समन्वयक और डॉ.मनोज राठौर को सचिव बनाया गया है। यह समिति पूर्णा संकट के दौरान लोगों के स्वास्थ्य की दृष्टि से उपलब्ध सुविधाओं और जरूरतों का अध्ययन कर सरकार को अपने सुझाव देगी।

मीडिया, सोशल मीडिया व राहत कक्ष उप समिति का अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सचिन सावंत को बनाया गया है। अभिजित सपकाल को समिति का समन्वयक और श्रीनिवास बिक्कड को समिति का सचिव बनाया गया है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सरकार ने फल-सब्जी वालों और रिपेयरिंग करने वालों को छूट देने का फैसला किया; 15 तरह के उद्योग भी खुल सकेंगे
Next Article दुनिया की पहली अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन शूटिंग चैंपियनशिप में भाग लेंगे शीर्ष निशानेबाज
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अणुव्रत विश्व भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष रतनलाल दुग्गड़ का दक्षिण मुंबई में स्वागत
social
November 22, 2026
अभिनेत्री और मशहूर न्यूट्रिशन क्लॉडिया सिएस्ला की दूसरी किताब ‘बियॉन्ड वेट लॉस’ सेहत को लेकर बदलेगी सोच!
entertainment
November 22, 2026
जुड़वां बच्चों की माँ बनने के बाद खुद से हुए ‘ब्रेकअप’ पर बोलीं श्रद्धा आर्या, “पुरानी श्रद्धा को अलविदा कहने का मौका भी नहीं मिला”
entertainment
November 22, 2026
‘ओएम: ऑपरेशन मोल’ में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
entertainment
November 22, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?