सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना से दुनिया में अब तक 79.84 लाख संक्रमित
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

कोरोना से दुनिया में अब तक 79.84 लाख संक्रमित

Last updated: June 15, 2020 9:12 am
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
File Photo
SHARE

बीजिंग: दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 4 लाख 35 हजार 177 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों का आंकड़ा 79 लाख 84 हजार 432 हो गया है। अब तक 41 लाख 04 हजार 373 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। चीन की राजधानी बीजिंग में रविवार तक 3 दिन में 57 नए मामले सामने आए। अब 10 शहरों के प्रशासन ने अपने नागरिकों से कहा है कि वो अगले आदेश तक बीजिंग की यात्रा से परहेज करें। राजधानी के तीन बड़े होलसेल मार्केट पहले ही बंद किए जा चुके हैं।

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 21,62,144 1,17,853 8,67,849
ब्राजील 8,67,882 43,389 4,37,512
रूस 5,28,964 6,948 2,80,050
भारत 3,33,008 9,520 1,69,689
ब्रिटेन 2,95,889 41,698 उपलब्ध नहीं
स्पेन 2,91,008 27,136 उपलब्ध नहीं
इटली 2,36,989 34,345 1,76,370
पेरू 2,29,736 6,688 115,579
जर्मनी 187,671 8,870 1,72,200
ईरान 1,87,427 8,837 1,48,674

ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।

चीन : बीजिंग जाने से बचें
हार्बिन और डालियान समेत चीन के 10 शहरों ने अपने नागरिकों से कहा है कि वो अगले आदेश तक बीजिंग की यात्रा न करें। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, हुआजियांग के बड़े कार मार्केट को भी बंद करने पर विचार किया जा रहा है। यह बीजिंग के करीब है और यहां हर दिन हजारों लोग जाते हैं। इसे हाई रिस्क लेवल पर रखा गया है। बीजिंग में भी लो रिस्क लेवल को बढ़ाकर मीडियम रिस्क लेवल दिया गया है।

बीजिंग : अब टेस्टिंग पर फोकस
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, राजधानी बीजिंग को लेकर सरकार बहुत सतर्क है। यहां 46 हजार लोगों के टेस्ट किए जाएंगे। माना जा रहा है कि ये वह लोग हैं जो बीते दिनों उन होलसेल मार्केट गए, जहां से संक्रमण फैलने का शक है। इसके लिए 24 टेस्टिंग स्टेशन्स बनाए गए हैं। रविवार शाम तक कुल 10 हजार 881 लोगों के सैंपल लिए जा चुके थे। सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स द्वारा सोमवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को बीजिंग में 36 मामलों की पुष्टि हुआ। तीन दिन में 79 संक्रमित सामने आ चुके हैं।

ब्राजील : संक्रमण पर काबू नहीं
24 घंटे में ब्राजील में 612 लोगों की मौत हो गई। देश में मरने वालों का आंकड़ा 43 हजार 332 हो गया। ब्राजील की हेल्थ मिनिस्ट्री ने रविवार रात जारी आंकड़ों में बताया कि कुल 17 हजार 110 नए मामले सामने आए। अब संक्रमितों की संख्या 8 लाख 67 हजार 624 हो गई है। हेल्थ मिनिस्ट्री नई गाईडलाइंस जारी कर सकती है। इसमें शहरों में भीड़ कम करने के उपाय शामिल हो सकते हैं।

इजरायल : नए मामले सामने आए
इजरायल में रविवार को 83 नए मामले सामने आए। कुल संक्रमितों की संख्या 19 हजार 55 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी है। बयान के मुताबिक, अस्पताल में भर्ती 133 मरीजों में से 33 की हालत गंभीर है। इसी दौरान 18 मरीज स्वस्थ हुए। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 15 हजार 375 हो गई। यहां 3 हजार 380 एक्टिव केस हैं।

चिली : एक हजार से ज्यादा वेंटिलेटर पर
चिली में अब तक 1 लाख 74 हजार 293 मामले सामने आ चुके हैं। 3 हजार 323 मरीजों की मौत हुई। हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, एक दिन में करीब 6 हजार 938 नए मामले सामने आए। इसी दौरान 222 और मरीजों की मौत हुई है। फिलहाल 1 हजार 465 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। 399 लोगों की हालत गंभीर है।

पाकिस्तान: 6 हजार से ज्यादा मामले 
पाकिस्तान में रविवार को 6 हजार 825 नए मामले सामने आए। इसी दौरान 80 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। देश में 1 लाख 39 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, यहां अब तक 2 हजार 632 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, अब तक 51 हजार 735 लोग ठीक हो चुके हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कई राज्यों ने की केंद्र सरकार से मांग, मुफ्त अनाज योजना और बढ़ाई जाए
Next Article कोरोना से देश में लगातार पांचवें दिन 11 हजार से ज्यादा मरीज बढ़े, अगस्त के पहले हफ्ते में संक्रमितों की संख्या 20 लाख हो सकती है
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?