By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना से देश में लगातार पांचवें दिन 11 हजार से ज्यादा मरीज बढ़े, अगस्त के पहले हफ्ते में संक्रमितों की संख्या 20 लाख हो सकती है
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

कोरोना से देश में लगातार पांचवें दिन 11 हजार से ज्यादा मरीज बढ़े, अगस्त के पहले हफ्ते में संक्रमितों की संख्या 20 लाख हो सकती है

Last updated: June 15, 2020 9:55 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली: देश में कोरोना के मरीजों की संख्या में हर 5 दिन में करीब 1000 की बढ़ोतरी हो रही है। बीते पांच दिन में रोजाना 11 हजार से ज्यादा संक्रमित बढ़े हैं। 2-3 दिन में यह संख्या 11 से 12 हजार की दर से बढ़ने का अनुमान है। रविवार को 11 हजार 374 नए मामले आए। अब कुल संक्रमितों की संख्या 3.33 लाख हो गई है। कोरोना का ग्राफ ऐसे ही आगे बढ़ा तो जून के अंत तक संक्रमितों की संख्या 5 लाख पर पहुंच सकता है। डबलिंग रेट में 17.4 दिन है। इस हिसाब से 18 जुलाई तक यह संख्या 10 लाख और अगस्त के पहले हफ्ते में 20 लाख हो सकती है।

पिछले 5 दिन में बढ़े संक्रमित

तारीख केस
10 जून 11156
11 जून 11135
12 जून 11306
13 जून 12039
14 जून 11374

देश में रविवार को 7364 संक्रमित ठीक हुए। 321 लोगों ने जान गंवाई। दिल्ली में रिकॉर्ड 2224 नए केस बढ़े। यह संख्या लगातार तीसरे दिन 2 हजार से ज्यादा है। महाराष्ट्र में 3394 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।

20 सबसे संक्रमित शहरों की लिस्ट से भोपाल बाहर

देश के 20 सबसे संक्रमित शहरों की लिस्ट में अब मध्यप्रदेश से सिर्फ इंदौर शहर बचा है। इंदौर 7वें नंबर पर है। भोपाल बाहर हो गया है। पहले भोपाल 11वें और इंदौर चौथे नंबर पर था। रिकवरी रेट में भी मध्यप्रदेश से आगे सिर्फ राजस्थान है। मध्यप्रदेश में मरीजों का रिकवरी रेट 71.1% और राजस्थान में 75.3% है।

5 दिन, जब सबसे ज्यादा मामले आए

तारीख केस
13 जून 12031
14 जून 11374
12 जून 11314
11 जून 11128
10 जून 11156

अपडेट्स…

  • नवंबर में कोरोना के पीक पर होने की आशंका: आईसीएमआर के ऑपरेशंस रिसर्च ग्रुप के अध्ययन के मुताबिक, लॉकडाउन के कारण देश में कोरोना का पीक टाइम 34 से 76 दिन शिफ्ट हुआ। अब पीक नवंबर के मध्य में आने और तब आईसीयू बेड-वेंटिलेटर की कमी होने की आशंका है।
  • रेलवे ने संक्रमितों के इलाज के लिए उत्तरप्रदेश में 70, दिल्ली में 54, तेलंगाना में 60 और आंध्रप्रदेश में 20 आइसोलेशन कोच तैनात करने का फैसला किया है। दिल्ली में ये कोच आनंद विहार स्टेशन और सकूरबस्ती मेंटेनेंस डिपो में खड़े होंगे।
  • पुलिस के मुताबिक, कोरोना संक्रमित होने के डर से दिल्ली में भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के अधिकारी ने अपनी कार में तेजाब डालकर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली।
  • तेलंगाना सरकार के मुताबिक, रविवार को 23 पत्रकारों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। प्रदेश में कुल 60 मीडियाकर्मी महामारी के चपेट में आ चुके हैं। इनमें से एक की जान गई।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कोरोना से दुनिया में अब तक 79.84 लाख संक्रमित
Next Article अनामिका केस : एसटीएफ को मिले अहम सुराग, फर्जीवाड़े का जल्द होगा खुलासा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

स्टालिन ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, विजय ने सरकार बनाने का दावा किया पेश
national
May 6, 2026
भाजपा की किसान विरोधी नीतियों के कारण महाराष्ट्र में हर दिन 8 किसानों की आत्महत्या, अमेरिका के साथ व्यापार समझौते से किसान बर्बाद होंगे: हर्षवर्धन सपकाल
Mumbai / Maharshtra
May 6, 2026
राघव जुयाल और कोमल पावस्कर की नई जोड़ी है ‘इकाई’ की सबसे बड़ी खासियत
entertainment
May 6, 2026
कॉन्टेंट क्वीन एकता कपूर के 8 आइकॉनिक किरदार जो घर-घर में बने पहचान
entertainment
May 6, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?