By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना से देश में अब तक 49 हजार 400 केस, तेलंगाना में 29 मई तक लॉकडाउन बढ़ा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

कोरोना से देश में अब तक 49 हजार 400 केस, तेलंगाना में 29 मई तक लॉकडाउन बढ़ा

Last updated: May 6, 2020 9:30 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 49 हजार 400 हो गई है। अब तक 14 हजार से ज्यादा मरीज ठीक भी हुए। इसबीच, तेलंगाना सरकार ने लॉकडाउन 29 मई तक बढ़ाने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री केसीआर ने कहा कि लोगों की जान बचाने के लिए यह प्रतिबंध जरूरी है। हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद जिले में भी डीएम ने 31 मई तक लॉकडाउन के प्रतिबंध जारी रखने का आदेश दिया है।

मंगलवार को महाराष्ट्र में 984, गुजरात में 441, पंजाब में 219, दिल्ली में 206, मध्यप्रदेश में 107, उत्तरप्रदेश में 114, राजस्थान में 97, तमिलनाडु में 508 समेत 2966 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। इससे पहले सोमवार को सबसे ज्यादा 3900 संक्रमित बढ़े। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कुल संक्रमित 46 हजार 711 हैं। 31 हजार 967 का इलाज चल रहा है। 13 हजार 160 ठीक हो चुके हैं और 1583 की मौत हुई। बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा 1020 संक्रमित ठीक भी हुए। संक्रमितों की रिकवरी रेट 27.41% है।

मोदी ने वैक्सीन को लेकर टास्क फोर्स के साथ बैठक की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना की वैक्सीन तैयार करने पर मंगलवार को स्पेशल टास्क फोर्स के साथ बैठक की। इसके बाद सरकार की ओर से बताया गया कि अभी 30 से ज्यादा वैक्सीन को लेकर शोध जारी है। इनमें से कुछ टेस्टिंग स्टेज में हैं। मोदी ने कोरोना की टेस्टिंग के उपाय और वैक्सीन के लिए हैकाथॉक का सुझाव दिया है। उन्होंने विशेषज्ञों से कहा कि आज हम जो कुछ कर रहे हैं, वह दुनिया में सबसे बेहतर है। हमें साइंस के क्षेत्र में आगे रहना है न कि फॉलोअर बनना है।

5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए

दिन मामले
04 मई 3900
03 मई 2676
02 मई 2567
01 मई 2396
28 अप्रैल 1902

26 राज्य, 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण
कोरोनावायरस का संक्रमण देश के 26 राज्यों में फैला है। 7 केंद्र शासित प्रदेश भी इसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी और दादर एंड नगर हवेली शामिल हैं।

राज्य कितने संक्रमित कितने ठीक हुए कितनी मौत
महाराष्ट्र 15525 2819 617
गुजरात 6245 1381 368
दिल्ली 5104 1468 64
मध्यप्रदेश 3049 1000 176
राजस्थान 3158 1525 89
तमिलनाडु 4058 1485 33
उत्तरप्रदेश 2880 987 56
आंध्रप्रदेश 1717 589 34
तेलंगाना 1096 628 29
पश्चिम बंगाल 1344 264 140
जम्मू-कश्मीर 741 320 8
कर्नाटक 673 331 29
केरल 503 462 4
पंजाब 1451 133 25
हरियाणा 548 256 6
बिहार 529 134 4
ओडिशा 176 60 1
झारखंड 125 27 3
उत्तराखंड 61 39 1
हिमाचल प्रदेश 42 34 3
असम 45 33 1
छत्तीसगढ़ 59 36 0
चंडीगढ़ 115 21 1
अंडमान-निकोबार 33 32 0
लद्दाख 42 17 0
मेघालय 12 10 1
पुडुचेरी 12 6 0
गोवा 7 7 0
मणिपुर 2 2 0
त्रिपुरा 42 2 0
अरुणाचल प्रदेश 1 1 0
दादर एंड नगर हवेली 1 1 0
मिजोरम 1 0 0

ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कुल संक्रमित 46 हजार 711 हैं। 31 हजार 967 का इलाज चल रहा है। 13 हजार 160 ठीक हो चुके हैं और 1583 की मौत हुई।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कोरोना से दुनिया में अब तक 37.26 लाख संक्रमित और 2.58 लाख जान गई
Next Article कोरोना संकट से निपटने में कामयाब होगी मोदी सरकार, 87 फीसदी शहरी आबादी ने जताया भरोसा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष बने अंबरीश तिवारी
state
April 20, 2026
नगमा मिराजकर, इरशाद कामिल, पुष्कर जोग और रूपाली सूरी सुनील कोठारी के नेक्सजेन लीडरशिप अवार्ड्स में हुए शामिल
entertainment
April 20, 2026
शांति वार्ता में पाकिस्तान की मेजबानी, भारतीय कूटनीति में बदलाव ज़रूरी : कांग्रेस
national
April 20, 2026
क्या भारत को नई प्रशासनिक व्यवस्था की जरूरत है?
Articles national
April 20, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?