सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना से देश में अब तक 27 हजार 521 केस;केंद्र सरकार ने कहा- महामारी के हालात में सुधार हो रहा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

कोरोना से देश में अब तक 27 हजार 521 केस;केंद्र सरकार ने कहा- महामारी के हालात में सुधार हो रहा

Last updated: April 26, 2020 10:35 pm
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 27 हजार 521 हो गई है। केंद्र सरकार ने कहा है कि देश में हॉट स्पॉट इलाके नॉन हॉट स्पॉट में तब्दील हो रहे हैं। रविवार को महाराष्ट्र में 440, मध्यप्रदेश में 145, राजस्थान में 69, तमिलनाडु में 64, आंध्रप्रदेश में 81, पश्चिम बंगाल में 40, झारखंड में 6, बिहार में 4, ओडिशा में 3 और कर्नाटक में 1 मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब तक संक्रमण 26 राज्य और 6 केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है। लेकिन 21 हजार 115 मरीज यानी करीब 80% सिर्फ शीर्ष के 7 राज्यों में हैं। इन राज्यों में महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश, तमिलनाडु और उत्तरप्रदेश शामिल हैं। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, रविवार शाम तक 24 घंटे में 1975 नए मामले सामने आए। देश में 26 हजार 917 कोरोना संक्रमित हैं। इनमें से 21 हजार 3 का इलाज चल रहा है, 5914 ठीक हुए हैं और 826 की मौत हुई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लॉकडाउन खत्म होने से 6 दिन पहले सोमवार को मुख्यमंत्रियों के साथ हालात की समीक्षा करेंगे। महामारी पर मुख्यमंत्रियों के साथ यह उनकी तीसरी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग होगी। लॉकडाउन का दूसरा चरण 3 मई को खत्म होगा। इससे पहले अर्थव्यवस्था में सुधार लाने के लिए केंद्र सरकार 20 और 25 अप्रैल को दो बार लॉकडाउन में छूट दे चुकी है। हालांकि, कहां-कहां दुकानें खोली जाएं और आर्थिक गतिविधियां शुरू की जाएं, इस पर फैसला राज्यों के ऊपर छोड़ा गया है।

देश में बड़े पैमाने पर टेस्ट किट का निर्माण किया जा रहा

चीन से मंगाई गई रैपिड टेस्ट किट खराब होने के बाद देश में इनकी कमी होने की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन अब हरियाणा के मानेसर में दक्षिण कोरिया की एक कंपनी ने रैपिड टेस्ट किट बनाने की शुरुआत कर दी है।

कोरोना से संबंधित अहम अपडेट

  • तब्लीगी जमात के मुखिया मौलाना साद की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। मौलाना के वकील मुशर्रफ अली खान ने यह दावा किया है। मुशर्रफ ने बताया कि दिल्ली क्राइम ब्रांच के कहने पर मौलाना साद ने टेस्टिंग कराई थी। मौलाना साद को क्राइम ब्रांच ने सोमवार को पेश होने का आदेश दिया है।
  • गुड़गांव विकास प्राधिकरण के सीईओ और हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव वीएस कुंडु ने कहा कि लॉकडाउन के कारण शहर में मल्टीनेशनल कंपनियों के ऑफिस, आईटी ऑफिस और बीपीओ अपने कर्मचारियों को जुलाई के अंत तक वर्क फ्रॉम होम करने का फैसला लिया जा सकता है।
  • दिल्ली के बाबू जगजीवन राम अस्पताल में डॉक्टरों समेत स्टाफ के 44 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके बाद अस्पताल में सभी मेडिकल सेवाएं बंद कर दी गईं। स्टाफ के बाकी लोगों के भी सैम्पल लिए गए हैं। वहीं, मुंबई में 31 पत्रकारों इलाज के बाद ठीक हो गए।
  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई पलानिस्वामी ने चेन्नई में 26 अप्रैल से 29 अप्रैल तक कम्पलीट लॉकडाउन की घोषणा की है। राज्य में अब तक कोरोना संक्रमण के 1821 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से अकेले चेन्नई में ही 500 मरीज हैं।
  • कर्नाटक में बेंगलुरु के विक्टोरिया अस्पताल में रोबोटिक ट्रॉली बनाई है। यह कोरोना संक्रमितों को दवा और खाना देने में इस्तेमाल की जाएगी। इससे अस्पताल के स्टाफ के मरीज से संक्रमित होने का खतरा कम किया जा सकेगा।

5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए

दिन मामले
25 अप्रैल 1835
23 अप्रैल 1667
19 अप्रैल 1580
21 अप्रैल 1537
24 अप्रैल 1408

26 राज्य और 6 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण
कोरोनावायरस अब तक देश के 26 राज्यों में पैर पसार चुका है। वहीं, देश के 6 केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) में भी यह संक्रमण पहुंच चुका है। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पुडुचेरी शामिल हैं।

राज्य कितने संक्रमित कितने ठीक हुए कितनी मौत
महाराष्ट्र 8068 1188 342
दिल्ली 2625 869 54
तमिलनाडु 1885 1020 24
मध्यप्रदेश 2090 281 99
राजस्थान 2152 513 34
गुजरात 3301 313 155
उत्तरप्रदेश 1843 289 29
तेलंगाना 1001 316 25
आंध्रप्रदेश 1097 171 31
केरल 469 342 4
कर्नाटक 503 182 19
जम्मू-कश्मीर 523 137 7
पश्चिम बंगाल 611 105 18
हरियाणा 296 199 3
पंजाब 313 84 18
बिहार 274 56 2
ओडिशा 103 35 1
उत्तराखंड 50 26 0
हिमाचल प्रदेश 40 18 2
असम 36 19 1
छत्तीसगढ़ 37 32 0
झारखंड 82 13 3
चंडीगढ़ 36 17 2
लद्दाख 20 16 0
अंडमान-निकोबार 33 18 0
मेघालय 12 0 1
गोवा 7 7 0
पुडुचेरी 8 4 1
मणिपुर 2 2 0
त्रिपुरा 2 2 0
अरुणाचल प्रदेश 1 1 0
मिजोरम 1 1 0

ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 26 हजार 917 कोरोना संक्रमित हैं। इनमें से 21 हजार 3 का इलाज चल रहा है, 5914 ठीक हुए हैं और 826 की मौत हुई है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कोरोना से दुनिया में अब तक 2 लाख मौतें;ब्रिटेन में 24 घंटे में 413 तो इटली में 260 लोगों की जान गई
Next Article सीबीआई ने डीएचएफएल के प्रमोटर्स कपिल और धीरज वाधवान को हिरासत में लिया

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

Basti News: फर्जी OSD बनकर घूम रहा था जालसाज, इनोवा पर लगी थी लाल-नीली बत्ती
state
August 27, 2026
Basti News: सोलर पैनल का तार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 74 मीटर तार बरामद
state
August 27, 2026
जीनस इनोवेशन ने महाराष्ट्र ऊर्जा एक्सपो 2026 में प्रदर्शित किया ‘हाई-फ्लो हाइब्रिड सोलर इन्वर्टर
Business
August 27, 2026
Basti News: पंचायत सहायकों ने दी लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
state
August 27, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?