सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना से दुनिया में अब तक 2 लाख मौतें;ब्रिटेन में 24 घंटे में 413 तो इटली में 260 लोगों की जान गई
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

कोरोना से दुनिया में अब तक 2 लाख मौतें;ब्रिटेन में 24 घंटे में 413 तो इटली में 260 लोगों की जान गई

Last updated: April 26, 2020 9:58 pm
Surabhi Saloni
Share
12 Min Read
File Photo
SHARE

वॉशिंगटन: दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 29 लाख 44 हजार 61 लोग संक्रमित हैं। दो लाख तीन हजार 931 की मौत हो चुकी है, जबकि आठ लाख 42 हजार 421 ठीक हुए हैं। ब्रिटेन में पिछले 24 घंटे में 413 लोगों की मौत हुई तो इटली में 260 लोगों की जान गई है। मार्च के बाद अप्रैल महीने में दोनों देशों में यह एक दिन की सबसे कम मौतें हैं। ब्रिटेन में अब तक संक्रमण से कुल 20 हजार 732 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, इटली में 26 हजार 644 लोगों की मौत हो चुकी है।
वहीं, चीन ने साफ-सफाई को बढ़ावा देने के लिए असभ्य तौर-तरीकों पर प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार के मुताबिक, बिना रुमाल या मुंह पर हाथ रखे खांस या छींक नहीं सकते हैं। इन नियमों को नहीं मानने वालों को जुर्माना भरना होगा।

कोरोनावायरस : सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देश

देश कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 9 लाख 63 हजार 472 54 हजार 357 1 लाख 18 हजार 336
स्पेन 2 लाख 23 हजार 759 22 हजार 902 95 हजार 708
इटली 1 लाख 95 हजार 351 26 हजार 644 63 हजार 120
फ्रांस 1 लाख 61 हजार 488 22 हजार 614 44 हजार 594
जर्मनी 1 लाख 56 हजार 727 5 हजार 880 1 लाख 9 हजार 800
ब्रिटेन 1 लाख 48 हजार 377 20 हजार 732 उपलब्ध नहीं
तुर्की 1 लाख 7 हजार 773 2 हजार 706 25 हजार 582
ईरान 90 हजार 481 5 हजार 710 69 हजार 657
चीन 82 हजार 827 4 हजार 632 77 हजार 394
रूस 80 हजार 949 747 6 हजार 767

ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।

अमेरिका: ट्रम्प ने बंद की प्रेस ब्रीफिंग

जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक, अमेरिका में 24 घंटे में 2494 लोगों की जान जा चुकी है। देश में मौतों का कुल आंकड़ा 54 हजार 357 हो गया है, जबकि नौ लाख 63 हजार 472 संक्रमित हैं। वहीं, ट्रम्प ने ट्वीट किया- प्रेंस ब्रीफिंग का कोई मतलब नहीं है। इसकी कोई उद्देश्य नहीं रह जाता, जब पक्षपाती मीडिया शत्रुतापूर्ण सवालों के अलावा कुछ नहीं पूछता। उन्हें उससे रेटिंग मिलती हैं, लेकिन अमेरिकी नागरिकों को फेक न्यूज के अलावा कुछ नहीं मिलता। प्रेस ब्रीफिंग के दौरान ट्रम्प कई बार पत्रकारों से उलझते भी नजर आए थे। शुक्रवार को किसी सवाल का जवाब दिए बिना ही वे चले गए थे।

 

  • हवाई के गवर्नर डेविड इगे ने शनिवार को घोषणा की कि राज्य में स्टे-ऐट-होम ऑर्डर 31 मई तक बढ़ा दिया गया है। यह आदेश 30 अप्रैल को खतेम होने वाला था। बाहर से आने वाले पर्यटकों को मई के अंत तक 14 दिनों के लिए क्वारैंटान रहना होगा।
  • इगे ने कहा- राज्य में आने वाले पर्यटकों में 98% की कमी देखी जा रही है। अभी हर दिन करीब 100 पर्यटक आ रहे हैं, इसीलिए उन्हें 14 दिन क्वारैंटाइन रखना जरूरी था।
  • अमेरिका के सबसे ज्यादा प्रभावित न्यूयॉर्क में अब तक 21 हजार 908 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दो लाख 88 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं।
  • अमेरिका में न्यूयॉर्क के बाद सबसे ज्यादा संक्रमण के एक लाख पांच हजार 523 मामले न्यूजर्सी में हैं। यहां अब तक 5863 लोगों की जान जा चुकी है।

बांग्लादेश: ढाका के एक इस्कॉन मंदिर में 31 लोग संक्रमित मिले
बांग्लादेश की राजधानी ढाका के एक इस्कॉन मंदिर परिसर में 31 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। यहां संक्रमितों की संख्या 5416 हो गई है। अब तक 145 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमण की रोकने के लिए पुलिस ने पूरे परिसर को सील कर दिया है। इस परिसर में मंदिर के पुरोहित समेत सौ से ज्यादा लोग रह रहे थे।

रूस: 80 हजार से ज्यादा संक्रमित

रूस की ऑफिशियल क्राइसिस रिस्पॉन्स सेंटर ने रविवार को कहा कि यहां 24 घंटे में 6361 मामले मिले हैं और 66 मौतें हुई हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमण का कुल आंकड़ा 80 हजार 949 हो गया है, जबकि 747 लोगों की जान जा चुकी है।

स्पेन: बच्चों को बाहर जाने की अनुमति मिली

स्पेन में एक दिन में 288 लोगों की मौत हुई है। एक महीने के बाद इतनी कम मौतें दर्ज की गई हैं। लॉकडाउन के छह हफ्ते बाद पहली बार बच्चों को बाहर जाने की अनुमति मिली है। यहां 14 साल के बच्चे 1 घंटे तक किसी वयस्क की देखरेख में खेल सकते हैं। यहां अब तक 22 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है

क्यूबा: अफ्रीकी देशों में भी मेडिकल टीमें भेजीं
महामारी की शुरुआत के बाद से क्यूबा ने कई देशों में मेडिकल टीमें भेज कर उनकी मदद की है। क्यूबा ने शनिवार को दक्षिण अफ्रीका में 216 स्वास्थ्यकर्मियों की टीमें भेजीं। यहां की सरकार ने अब तक इटली, मैक्सिको, अंगोला, जमैका, वेनेजुएला समेत 19 देशों में स्वास्थ्यकर्मियों को भेजा है। इनमें करीब 900 डॉक्टर्स और नर्सें शामिल हैं। वहीं, अर्जेंटीना और स्पेन में अभी भेजा जाना बाकी है। क्यूबा ने 2004 में श्रीलंका में आई सुनामी और पाकिस्तान में 2005 में आए भूकंप के समय भी मदद की थी। क्यूबा ने इटली में 52 डॉक्टर्स और नर्स भजे हैं। 7न्यूज के मुताबिक, यहां की सरकार ने अफ्रीका और कैरेबियाई देशों में स्वास्थ्यकर्मियों को भेजा है। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कई देशों से उनके स्वास्थ्यकर्मियों को स्वीकार न करने की अपील की है। यहां अब तक 1337 संक्रमित हैं, जबकि 51 लोगों की मौत हो चुकी है।

चीन: वुहान के अस्पतालों में भर्ती सभी मरीजों को छुट्टी

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) के एक प्रवक्ता मि फेंग ने रविवार को कहा कि वुहान के सभी अस्पतालों में भर्ती मरीजों को छुट्टी दे दी गई है। देश में शनिवार को 11 नए मामले मिले है। 11 दिन से देश में एक भी जान नहीं गई है। देश में संक्रमण के मामले अब तक 82 हजार 827 हो चुके हैं, जबकि 4632 लोगों की मौत हो चुकी है।

ब्रिटेन: पीएम जॉनसन सोमवार से ऑफिस लौटने को तैयार

ब्रिटेन में 24 घंटे में 813 लोगों की जान गई है। देश में मौत का आंकड़ा 20 हजार से ज्यादा हो गया है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन कोरोना से ठीक होने के बाद सोमवार से अपना कामकाज फिर से संभाल लेंगे। वे लंदन के सेंट थॉमस अस्पताल में करीब दो हफ्ते तक भर्ती रहे थे। उनकी गैरमौजूदगी में विदेश मंत्री डोमिनिक रॉब उनका कार्यभार संभाल रहे थे। स्काई न्यूज के मुताबिक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डॉक्टरों की सलाह पर सोमवार के रोजाना होने वाली डाउनिंग स्ट्रीट समाचार सम्मेलन की मेजबानी कर सकते हैं। देश में एक लाख 48 हजार 377 संक्रमित हैं।

जर्मनी: कई प्रदर्शनकारी गिरफ्तार
बीबीसी के मुताबिक, जर्मनी की पुलिस ने बर्लिन में लॉकडाउन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे 10 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। इस प्रदर्शन में करीब 1000 लोग शामिल हुए थे। यूरो न्यूज के मुताबिक, इस प्रदर्शन में पांच पुलिसकर्मी भी घायल हुए। वहीं जर्मनी और पोलैंड की सीमा पर भी लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। देश में 4 मई से स्कूल खोले जा सकते हैं। 30 अप्रैल को एंजेला मर्केल इस पर निर्णय ले सकती हैं। देश में अब तक 5877 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक लाख 56 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं।

जी20 ने धन की कमी पूरा करने की अपील की
जी20 ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महामारी से लड़ने के लिए सवास्थ्य सुविधाओं की जरूरतों को पूरा करने और धन की कमी पूरा करने की अपील की है। जी 20 के अध्यक्ष देश सऊदी अरब के वित्त मंत्री ने कहा कि समूह महामारी से निपटने के लिए आठ अरब डॉलर के फंडिंग गैप को पूरा करने की कोशिश कर रहा है। हम धन की कमी को पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इलाज, वाक्सीन के लिए धन की जरूरत है। जी 20 का अधअयक्ष देश होने के नाते सऊदी अरब ने 50 करोड़ डॉलर देने का वादा किया। कई देशों की सरकारों और संगठनों ने 1.9 अरब डॉलर का डान किया है।

सऊदी अरब: रविवार को कर्फ्यू में ढील

सऊदी अरब में रविवार को कर्फ्यू में ढील दी जाएगी। कुछ व्यवासायिक संस्थानों को खोला जाएगा। रमजान के महीने में कुछ रिटेल स्टोर खुले रहेंगे। हालांकि, मक्का में कर्फ्यू लगा रहेगा। देश में अब तक 136 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 16 हजार 299 संक्रमित हैं।

कनाडा: 45 हजार संक्रमित
कनाडा में 24 घंटे में 100 लोगों की मौत हुई है। यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 45 हजार 300 हो गई है। सरकार ने शनिवार को जारी किए आंकड़ों में बताया कि कनाडा में अब तक 2465 मौत हो गई है। ओंटेरियो (800) और क्यूबेक (1440) सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। शनिवार को कनाडा के न्यू ब्रेंसविक प्रांत के अफसरों ने बताया कि प्रतिबंधों को धीरे-धीरे हटाना शुरू कर रहे हैं। यह पहला प्रांत होगा जो फिर से खुलेगा।

अल्जीरिया: 3256 संक्रमित
अल्जीरिया में शनिवार को 129 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3256 हो गई है। इसी बीच, कोरोना से चार नई मौतें सामने आई हैं। यहां मरने वालों की संख्या बढ़कर 419 हो गई है। ‘डिटेक्शन और फॉलो-अप कमीशन’ के प्रमुख जिमल फोरर ने यह जानकारी दी। अल्जीरिया में पहला मामला 25 फरवरी को सामने आया था। इसके प्रसार को रोकने के लिए अल्जीरिया प्रशासन ने 29 अप्रैल तक देशभर में लॉकडाउन किया है।

 

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कार्तिक ने टैलेंट से अवसर को सफलता में बदलाः सुभाष घई
Next Article कोरोना से देश में अब तक 27 हजार 521 केस;केंद्र सरकार ने कहा- महामारी के हालात में सुधार हो रहा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

आईपीएस रोबिन हिबू ने बनाया कैलाश मासूम को हैल्पिंग हैंड्स के कोर कमेटी का सदस्य
Mumbai / Maharshtra
August 28, 2026
डोंबिवली में विवेगे धम्म माहिये क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन
social
August 28, 2026
जैन आर्थिक विकास महामंडल एवं भाजपा जैन प्रकोष्ठ की सकल जैन समाज डोंबिवली के साथ बैठक संपन्न
social
August 28, 2026
Basti News: फर्जी OSD बनकर घूम रहा था जालसाज, इनोवा पर लगी थी लाल-नीली बत्ती
state
August 27, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?