By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना से देश में अब तक 1 लाख 65 हजार 381 केस
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

कोरोना से देश में अब तक 1 लाख 65 हजार 381 केस

Last updated: May 29, 2020 8:38 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली: देश में कोराना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 65 हजार 381 हो गई है। मरीजों के मामले में भारत दुनिया में 9वें नंबर पर पहुंच गया है। अमेरिका पहले स्थान पर है। एशिया में सबसे ज्यादा संक्रमित भारत में हैं। उधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी मुख्यमंत्रियों से लॉकडाउन बढ़ाए जाने के मामले पर बातचीत की। उन्होंने 31 मई को देशबंदी का चौथा चरण खत्म होने से पहले राज्यों से सुझाव मांगे हैं।

गुरुवार को दिल्ली में एक दिन में सबसे ज्यादा 1024 नए मरीज मिले। राज्य में संक्रमितों की संख्या 16 हजार के पार पहुंच गई है, यहां अब तक 316 लोगों ने जान गंवाई। हरियाणा सरकार ने दिल्ली से लगी राज्य की सीमाएं सील कराईं। यानी एनसीआर के शहर गुड़गांव और फरीदाबाद से भी लोग दिल्ली नहीं आ-जा पाएंगे।

गुरुवार को महाराष्ट्र में 2598, तमिलनाडु में 827, गुजरात में 367, प. बंगाल में 344, राजस्थान में 251, मध्यप्रदेश में 192, उत्तरप्रदेश में 179, हरियाणा 123, आंध्रप्रदेश में 128, कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर में 115-115 और बिहार में 149 मरीज मिले। ये आंकड़े Covid19.Org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में संक्रमण के 1 लाख 58 हजार 333 मामले आए हैं। इनमें से 86 हजार 110 का इलाज चल रहा है। 67 हजार 692 ठीक हो चुके हैं और 4531 की मौत हो चुकी है।

मुंबई के धारावी में उमड़ी लोगों की भीड़

एशिया के सबसे बड़े स्लम धारावी में इन दिनों प्रवासी मजदूरों की लंबी कतारें नजर आ रही हैं। दरअसल, सरकार ने ऐलान किया था कि प्रवासियों को उनके गांव भेजने का इंतजाम किया जा रहा है। तब से ही हर दिन सैकड़ों की तादाद में प्रवासी मजदूर गलियों में पहुंचकर, सरकार की तरफ से भेजी गई बसों में सवार होने की जद्दोजहद करते हैं। ये बसें प्रवासियों को उस स्टेशन तक छोड़ती हैं, जहां से इन्हें अपने गांव जाने के लिए ट्रेन मिलती है। मजदूरों की बड़ी संख्या के चलते यहां सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं हो पाता।

अपडेट

  • कर्नाटक सरकार ने संक्रमण रोकने के लिए एहतियातन महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, मध्यप्रदेश और राजस्थान से आने वालीं ट्रेन और अन्य वाहनों पर रोक लगाई। हालांकि, येदियुरप्पा सरकार ने कहा है कि इन राज्यों से आ रहीं उड़ानों पर प्रतिबंध लागू नहीं होगा।
  • विदेश मंत्रालय ने बताया कि वंदे भारत मिशन के दूसरे चरण में हमारा लक्ष्य 60 देशों से एक लाख यात्रियों को लेकर आना है। इसके बाद मिशन के तीसरे चरण के लिए भी तैयारियां भी चल रही हैं।
  • रेलवे ने 12 मई से शुरू हुईं राजधानी रूट की 30 स्पेशल ट्रेनों के लिए एडवांस रिजर्वेशन पीरियड 30 से बढ़ाकर 120 दिन कर दिया है। इसके अलावा 1 जून से चलने वालीं 200 ट्रेनों में पार्सल और लगेज बुकिंग भी शुरू कर दी गई है।
  • नीति आयोग और आईसीएमआर ने कहा- हम वैक्सीन और दवाओं के जरिए कोरोना से जंग जीतेंगे। देश की साइंस और फार्मा इंडस्ट्री मजबूत है। वैक्सीन के लिए शोध जारी है। देश में 30 ग्रुप ऐसे हैं, जो वैक्सीन बनाने के लिए आगे आए हैं।
  • रेलवे वेंडर्स एसोसिएशन ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से कहा- वे प्लेटफॉर्म पर फूड सर्विस शुरू करने के लिए अभी तैयार नहीं हैं, क्योंकि ज्यादातर वेंडर अपने गांव चले गए हैं। अभी प्लेटफार्म पर मुश्किल ही है कि कोई यात्री वेंडर की सेवाएं ले।

5 दिन जब सबसे ज्यादा मामले

तारीख केस
27 मई 7271
26 मई 6387
24 मई 7111
23 मई 6665
22 मई 6570

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कोरोना से दुनिया में अब तक 58.52 लाख संक्रमित
Next Article मूंग दाल का कबाब

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के किनारे के किसानों का ऐलान, नहीं देंगे जमीन
state
July 30, 2026
पर्वत पाटिया में त्री दिवसीय कार्यक्रम आयोजित
social
July 29, 2026
विलेपार्ले में चोमासी चौदस एवं तेरापंथ स्थापना दिवस का सुंदर आयोजन
social
July 29, 2026
विलेपार्ले गोयल भवन में भिक्षु त्रिशताब्दी जन्म वर्ष की सम्पन्नता के उपलक्ष्य में भव्य भिक्षु भक्ति का आयोजन
social
July 29, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?