सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना ने सेना को दिया इमरान खान को रौंदने का ‘मौका
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

कोरोना ने सेना को दिया इमरान खान को रौंदने का ‘मौका

Last updated: April 26, 2020 10:29 am
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:पाकिस्तान में कोरोना का कहर प्रधानमंत्री इमरान खान के लिए मुसीबत का सबब बनता जा रहा है। कोरोना वायरस संकट ने इमरान खान की सत्ता की कुर्सी को डगमगा दिया है, जिससे एक बार फिर पाकिस्तान में तख्तापलट की संभावना बढ़ गई है। दरअसल, पाकस्तान में कोरोना वायरस से निपटने के प्रयासों में इमरान खान की विफलता ने पाकिस्तान आर्मी को उन पर हावी होने का मौका दे दिया है और अब सेना के सामने इमरान की एक भी नहीं चल पा रही है। बता दें कि पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 12500 हो गई है।

दरअसल, उस वक्त इमरान खान की कुर्सी पर संकट के बादल और गहरा गए, जब इमरान खान के पाकिस्तान में लॉकडाउन नहीं करने के फैसले को फौज ने पलट कर रख दिया था। 22 मार्च को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने देश के नाम अपने संबोधन में देशव्यापी लॉकडाउन न करने के कारणों को बताया था। इमरान खान ने कहा था कि ऐसा करने पर लाखों लोग अपनी नौकरी खो देंगे और उन परिवारों को और ज्यादा प्रभावित करेंगे, जो गरीबी रेखा से नीचे हैं, जो भूख मिटाने के लिए पर्याप्त भोजन पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। मगर महज 24 घंटे के भीतर ही पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार ने इमरान खान के फैसलों को पलटते हुए पाकिस्तान में लॉकडाउन की घोषणा कर दी।

जैसे ही पाकिस्तान में लॉकडाउन का ऐलान हो गया, पूरे देश में सेना की तैनाती कर दी गई और अब सेना राष्ट्रीय कोर समिति के माध्यम से कोविड-19 से निपटने के लिए उपायों पर दिशा-निर्देश जारी कर रही है। फाइनेंशियल टाइम्स ने एक अनाम रिटायर्ड जनरल के हवाले से कहा कि इमरान सरकार कोरोना वायरस को संभालने में एक तरह से नाकामयाब रही है। इमरान खान ने कोरोना से जंग में एक बड़ा गैप बना दिया, यही वजह है कि सेना ने उस अंतर को भरने की कोशिश की है। इसके अलावा, कोई विकल्प नहीं था।

कोरोना संकट ने एक बार फिर से पाकिस्तान में यह सवाल पैदा कर दिया है कि आखिर फैसले अब कौन ले रहा है, सेना या साल 2018 में सत्ता में आए इमरान खान। बता दें कि सेना के सहयोग से ही इमरान खान सत्ता में आए थे। सैन्यबलों ने कोरोना वायरस के इस संकट को एक अवसर के रूप में लिया है, जो इमरान खान की क्षमताओं पर सवाल खड़े कर रही है। इससे पहले इमरान खान के युवाओं को आगे आने और कोरोना रिलीफ टाइगर्स फोर्स में शामिल होने की अपील की थी, जिस पर उनका काफी मजाक उड़ा था।

विश्लेषकों का मानना है कि कोरोना वायरस पर कुछ कारगर न कर पाना जनरलों की नजर में इमरान खान के लिए एक और नीतिगत विफलता है। इसके अलावा, 67 वर्षीय क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान कश्मीर के मुद्दे पर बार-बार विश्व समुदाय का ध्यान खिंचने में नाकाम रहे हैं और अपने देश को आतंकी फंडिंग के लिए ‘ग्रे लिस्ट’ से निकालने में फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) को समझाने में भी वह संघर्ष करते रहे हैं।

विपक्षी पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) के एक सांसद नफीसा शाह का कहना है कि आपातकाल के समय में किसी को स्पष्ट निर्णय लेना होता है। पूरी दुनिया मजबूत लॉकडाउन की सलाह दे रही है। अगर प्रधानमंत्री यह नहीं दिखाते हैं कि वह निर्णाय लेना वाले हैं, तो जाहिर है कोई और करेगा। बता दें कि कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या पाकिस्तान में 12,657 पहुंच गई है और अब तक 265 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 2755 लोग इससे ठीक हो चुके हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अद्भुत नजारा: जब समुद्री लहरों से 60 साल बाद निकलती दिखी नीली रोशनी
Next Article बिपिन रावत ने कहा- कोरोना ने तीनों सेनाओं को कम प्रभावित किया, धैर्य और अनुशासन से हम इससे लड़ पाएंगे
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अणुव्रत विश्व भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष रतनलाल दुग्गड़ का दक्षिण मुंबई में स्वागत
social
November 22, 2026
अभिनेत्री और मशहूर न्यूट्रिशन क्लॉडिया सिएस्ला की दूसरी किताब ‘बियॉन्ड वेट लॉस’ सेहत को लेकर बदलेगी सोच!
entertainment
November 22, 2026
जुड़वां बच्चों की माँ बनने के बाद खुद से हुए ‘ब्रेकअप’ पर बोलीं श्रद्धा आर्या, “पुरानी श्रद्धा को अलविदा कहने का मौका भी नहीं मिला”
entertainment
November 22, 2026
‘ओएम: ऑपरेशन मोल’ में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
entertainment
November 22, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?