By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना दुनिया में:92 देशों में संक्रमण और 14616 मौतें
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

कोरोना दुनिया में:92 देशों में संक्रमण और 14616 मौतें

Last updated: March 23, 2020 3:17 pm
Surabhi Saloni
Share
7 Min Read
File Photo
SHARE

वॉशिंगटन: दुनिया के 192 से ज्यादा देश कोरोनावायरस की चपेट में हैं। महामारी के कारण 14,616 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, चीन में सोमवार तक चीन में 89% कोरोनावायरस के मरीज ठीक हो चुके हैं। चीन में पहला मामला दिसंबर में सामने आया था। तब से अब तक देश में संक्रमण के 81,093 केस सामने आ चुके हैं। अब तक 72,703 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। इस समय 5,129 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। चीन में अब तक 3,270 लोगों की जान जा चुकी है। चीन के हेल्थ कमीशन ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उधर, न्यूजीलैंड में पिछले 48 घंटे में कोरोना के केस में दोगुनी वृद्धि हुई है। इसके बाद सरकार बुधवार से लॉकडाउन की तैयारियों में जुट गई है। स्कूल, व्यवसायों और सामुदायिक सेवाओं में लगे लोगों को तैयारियों के लिए दो दिन का समय दिया गया है। देश में कोरोना के मामलों की संख्या 102 से ज्यादा हो गई है।

कनाडा अपने एथेलिट्स टोक्यो नहीं भेजेगी

कनाडा अपने एथेलिट्स को 2020 ओलिंपिक गेम्स के लिए टोक्यों नहीं भेजेगी। कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण देश के ओलिंपिक कमेटी और पैरलिंपिक कमेटी ने यह फैसला किया है। संगठन ने एक साल के लिए गेम को टालने की बात कही है। देश में संक्रमण के 1470 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 20 लोगों की जान गई है।

अमेरिका में 24 घंटे में 100 लोगों की जान गई

अमेरिका में भी कोरोना पैर पसार रहा है। यहां रविवार को 24 घंटे में 14,550 नए मामले सामने आए और 100 से ज्यादा लोगों की जान गई। अमेरिका में अब तक 33,276 लोग कोरोना संक्रमित हैं, जबकि 419 मरीजों की मौत हुई। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार को कहा कि वे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की वजह से चिंतित हैं, क्योंकि चीन वक्त रहते अमेरिका को वायरस को लेकर आगाह कर सकता था। ट्रम्प ने कहा, ‘‘मैं चीन से थोड़ा परेशान हूं। मैं उनके साथ ईमानदार हूं। मुझे राष्ट्रपति जिनपिंग और उनके देश का सम्मान करता हूं। उन्हें हमें इस बारे में बताना चाहिए था। अमेरिका ने चीन में विशेषज्ञों को भेजने की पेशकश की थी, लेकिन चीन की कोई प्रतिक्रिया नहीं थी।’’

न्यूयॉर्क में 12,345 मरीज मिले
अमेरिका में एक दिन में 14,550 नए मरीज मिले हैं। इनमें से एक तिहाई केवल न्यूयॉर्क शहर में मिले हैं। यहां 24 घंटे में 12,345 केस सामने आए हैं। अमेरिका में औसतन 1800 लोगों पर 5 डॉक्टर हैं, जबकि भारत में इतने लोगों पर सिर्फ 1 डॉक्टर है। देश में रविवार को बेवजह घूमने वाले 32 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

इटली में 5 हजार से ज्यादा मौतें
इटली के सिविल प्रोटेक्शन डिपार्टमेंट के मुताबिक, यहां रविवार तक संक्रमण का आंकड़ा 59,138 पहुंच गया, जबकि 5476 लोगों ने जान गंवाई है। 7024 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। इटली में 21 फरवरी को पहला मामला सामने आया था। इसके एक महीने बाद महामारी को रोकने के लिए देश के भीतर सभी यात्राएं पर रोक लगा दी गई है। इटली में चीन से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोनावायरस चीन के वुहान शहर से ही फैला माना जाता है। यहां रविवार को 651 लोगों की मौत दर्ज की गई।

स्पेन में 1756 लोगों की मौत

यूरोप में दूसरा सबसे प्रभावित देश स्पेन है। यहां रविवार तक 1,756 लोगों ने जान गंवाई है। इसके बाद सरकार ने 11 अप्रैल तक आपातकाल लगाए रखने का फैसला किया है। स्पेन में 28,603 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

रूस में एक डॉक्टर को विदेश से लौटने की जानकारी छिपाने पर जेल

रूस में एक डॉक्टर को विदेश जाने की सच्चाई छिपाने के कारण जेल भेज दिया गया। वह स्पेन से छुट्टी मना कर लौटी थीं। उनपर आरोप है कि उन्होंने 1200 लोगों का जीवन खतरे में डाला। विदेश लौटने के बाद डॉक्टर ने आइसोलेशन में रहने का प्रोटोकॉल भी पूरा नहीं किया। पिछले 24 घंटे में देश के छह हिस्सों में 61 नए मामले सामने आए हैं। देश में कुल मामला 367 हो गया है। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने रविवार को कहा कि समय पर किए गए उपायों के कारण स्थिति नियंत्रण में है।

जर्मनी में अब तक संक्रमण के 18,610 मामले सामने आए

जर्मनी ने कोरोनावायरस के बढ़ते प्रसार को रोकने के लिए अपने यहां प्रतिबंधों को और ज्यादा कड़ा कर दिया है। यहां दो से ज्यादा व्यक्तियों के साथ में बैठने पर पाबंदी लग गई है। बीबीसी ने रविवार को जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल के हवाले से कहा कि हमारा अपना व्यवहार संक्रमण को फैलने से रोकने व धीमा करने का सबसे प्रभावी तरीका है। उधर, नए प्रतिबंधों के तहत ब्यूटी-पार्लर, मसाज पार्लर को बंद करना शामिल है, जबकि अन्य गैर-जरूरी दुकानें पहले ही बंद कर दी गई थीं। चांसलर मर्केल के संबोधन के कुछ समय बाद ही उनके कार्यालय ने कहा कि वह खुद से आइसोलेशन में जा रही हैं। इस दौरान वह घर से काम करेंगी। जर्मनी में अब तक संक्रमण के 18,610 मामले सामने आए हैं। इनमें से 55 व्यक्तियों की मौत हुई है। देश में तीन या इससे ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगाई गई है।

एक दिन में 1600 लोगों की मौत: डब्ल्यूएचओ

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि अफ्रीका के चार देशों में कोरोनावायरस के मामले सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, दुनियाभर में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 26,069 मामले सामने आए और 1600 लोगों की मौत हुई है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अजय देवगन ने साइन की नई कॉमेडी फिल्म ‘Thank God’
Next Article शिवराज सिंह चौहान आज ले सकते हैं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

PM नरेन्द्र मोदी का संबोधन आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन!, चुनाव आयोग से जांच की मांग की
national
April 19, 2026
मटका किंग ने प्राइम वीडियो इंडिया पर नंबर 1 पर एंट्री मारी, इंटरनेशनल लेवल पर भी बना चर्चा का विषय
entertainment
April 18, 2026
वरुण-मृणाल का ‘वियाह करवाड़ो जी’ रिलीज़, हर संगीत की जान बनने को तैयार
entertainment
April 18, 2026
एक्शन मोड में रश्मिका मंदाना! बैंकॉक में 8 घंटे की मुश्किल ट्रेनिंग पूरी, ‘मायसा’ के अगले शेड्यूल के लिए हैं पूरी तरह तैयार
entertainment
April 18, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?