सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना दुनिया में : अब तक 65 हजार जान गईं: स्पेन में लगातार तीसरे दिन मौतों की संख्या में गिरावट
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

कोरोना दुनिया में : अब तक 65 हजार जान गईं: स्पेन में लगातार तीसरे दिन मौतों की संख्या में गिरावट

Last updated: April 5, 2020 4:47 pm
Surabhi Saloni
Share
9 Min Read
SHARE

वॉशिंगटन: दुनियाभर में कोरोनावायरस मरीजों की संख्या 12 लाख हो गई है। 65 हजार 603 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, दो लाख 53 हजार 621 व्यक्ति ठीक भी हुए हैं। स्पेन में लगातार तीसरे दिन मौतों की संख्या में कमी देखी जा रही है। रविवार को 674 लोगों की मौत हुई। इससे पहले तीन अप्रैल को 850 और चार अप्रैल को 749 लोगों की मौत हुई थी। यहां अब तक कुल 12 हजार 418 लोगों की जान जा चुकी है। स्पेन के प्रधानमंत्री ने देश में लॉकडाउन 26 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। वहीं, यहां संक्रमितों की संख्या इटली (1,24,632) से ज्यादा हो गई है। स्पेन में संक्रमण के कुल मामले एक लाख 26 हजार से ज्यादा हैं।

अमेरिका में 24 घंटे में एक हजार 224 लोगों की जान गई है। देश में अब तक आठ हजार 400 लोग जान गंवा चुके हैं। वहीं, तीन लाख 11 हजार 357 लोग संक्रमित हैं। देश में कोरोना का एपिसेंटर माने जा रहे न्यूयॉर्क में 24 घंटे में 630 लोगों की मौत हो चुकी है। न्यूयॉर्क में संक्रमण के मामले 1 लाख 13 हजार 704 हो गए हैं, जबकि न्यूयॉर्क सिटी में 63 हजार 306 हैं। यहां अब तक 3,560 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में संक्रमितों की संख्या और मौतों का आंकड़ा चीन से भी ज्यादा हो गया है। न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू क्युमो ने कहा- आने वाले दिनों में राज्य में संक्रमण के मामले अपने चरमसीमा पर होगा।

अमेरिका: ट्रम्प ने कहा- 2 हफ्तों में कोरोना से सैकड़ों जान जाएंगी

  • राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि अगले दो हफ्तों देश के लिए बेहद मुश्किल भरे हैं। आने वाले दिनों में सैकड़ों जान जाएंगी। इस मुश्किल घड़ी में वे बड़ी संख्या में सेना और चिकित्साकर्मियों को तैनात कर रहे हैं।
  • ट्रम्प ने कहा- ईस्टर त्योहार को लेकर सोशल डिस्टेंसिंग में वे थोड़ी ढील देना चाहते हैं। उन्होंने कोरोनोवायरस को लेकर विस्कॉन्सिन और नेब्रास्का के लिए आपदा घोषणाओं को मंजूरी दे दी है। ट्रम्प की यह 40वीं और 41वीं घोषणा है, जो उन्होंने कोरोनोवायरस से निपटने के लिए की है।
  • कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूसॉम ने शनिवार को कहा कि राज्य में एक लाख 26 हजार लोगों की जांच हो चुकी है। 12 हजार से ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव हैं। दो हजार 300 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। जबकि 1,008 आईसीयू में भर्ती हैं।
  • न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, जनवरी की शुरुआत से मार्च के आखिर तक करीब 4 लाख 30 हजार यात्री चीन से अमेरिका आए। तब तक निमोनिया जैसे लक्षण कुछ यात्रियों में सामने आने लगे थे। पिछले दो महीने में 40 हजार पैसेंजर्स चीन से सीधे अमेरिका आए। इसके बाद राष्ट्रपति ट्रम्प ने यात्रा संबंधी प्रतिबंध लगाए।
  • अमेरिका में न्यूयॉर्क के बाद सबसे ज्यादा मौतें न्यूजर्सी में हुई हैं। यहां शनिवार को 200 लोगों की जान गई। राज्य में अब तक 846 लोग मारे जा चुके हैं।
  • व्हाइट हाउस कार्यबल की सदस्य डेबोराह ब्रिक्स ने शनिवार को कहा कि अगले दो हफ्ते देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। इसलिए मुझे लगता है कि लोगों को फार्मेसी और ग्रॉसरी की दुकानों में भी जाने से बचना चाहिए।

इटली: एक दिन में 681 लोगों ने दम तोड़ा

इटली में कोरोनावायरस के अब तक एक लाख 24 हजार 632 मामले दर्ज हुए हैं। 15 हजार 362 लोगों की मौत हुई है। इटली में पिछले 24 घंटों में 681 लोगों की मौत हुई है। नागरिक सुरक्षा विभाग के प्रमुख एंजेलो बोरेली ने कहा कि शुक्रवार की तुलना में कोरोनावायरस के 2,886 नए मामले सामने आए हैं। बोरेली ने कहा कि 29,010 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। देश में अब तक 20,996 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, बोरेली ने कहा कि यहां के अस्पतालों में क्रिटिकल मरीजों की संख्या में कमी आई है। शुक्रवार को क्रिटिकल मरीजों की संख्या चार हजार 68 थी, जो शनिवार को तीन हजार 994 हो गई। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि इससे एक उम्मीद की कीरण जगी है और इससे अस्पतालों को थोड़ी राहत मिलेगी।

जर्मनी: 96,092 से ज्यादा मामले
जर्मनी में अब तक कोरोना से 1,444 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां शनिवार को 169 लोगों की मौत हुई। इसके साथ ही देश में मृतकों की संख्या एक हजार 444 हो गई है। वहीं, एक दिन में संक्रमण के 4,933 मामले बढ़े हैं। कुल संक्रमित 96 हजार 92 हो गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, जर्मनी में संक्रमण का संकट अपनी चरम स्थिति तक नहीं पहुंचा है। आने वाले दिनों में अभी और वृद्धि देखने को मिल सकती है। और कोरोनावायरस संक्रमण के मामलों में अभी तेजी से उछाल देखने को मिलेगा।

फ्रांस: 7500 से ज्यादा मौतें
बीबीसी के मुताबिक, प्रांस में 24 घंटे में 441 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही देशभर में मौतौं का आंकड़ा सात हजार 560 हो गया है। एक दिन पहले शुक्रवार को 588 लोगों की जान गई थी। देश में अभी 28 हजार 143 लोगों की इलाज चल रहा है। यहां अभी 89 हजार 953 लोग संक्रमित हैं।

ताइवान: केवल 400 संक्रमित
कोरोनावायरस से लड़ने में ताइवान की नीति सबसे बेहतर रही है। 25 जनवरी के आसपास चीन और आसपास के देशों में संक्रमण बढ़ना शुरू हुआ था। ऑस्ट्रेलिया और ताइवान में भी एक ही समय में कोरोना का मामला सामने आया। दोनों देशों की जनसंख्या लगभग 2.4 करोड़ के आसपास है। दोनों आइलैंड ने कोरोना का मामला आने के बाद अपनी सीमाएं बंद कर दीं। दोनों का चीन के साथ मजबूत व्यापारिक संबंध हैं। 25 जनवरी के करीब 10 हफ्तों के बाद ऑस्ट्रेलिया में लगभग पांच हजार मामले सामने आ चुके हैं, जबकि ताइवान में केवल 400 मामले ही हैं।

ब्राजील: 10 हजार से ज्यादा संक्रमित

ब्राजील में 24 घंटों में कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या 1,222 हो गई। इसके साथ ही संक्रमितों का आकंड़ा बढ़कर 10,278 पहुंच गया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 24 घंटों में 73 लोग मारे गए हैं। देश में अब कुल मौतें 445 हो गई है।

यूक्रेन: कोरोना के 1225 मामलों की पुष्टि
यूक्रेन में कोरोनावायरस के 1225 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जबकि मरने वालों का आंकड़ा 32 पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक 25 लोगों का सफलतापूर्वक इलाज किया जा चुका है और इन लोगों को छुट्टी दी जा चुकी है। यूक्रेन ने टेस्ला प्रमुख इलोन मस्क से अपील की है कि वे अपने कोरोनोवायरस मरीजों के लिए वेंटिलेटर्स की आपूर्ति करें। इसके बाद मस्क ने ट्वीट कर कहा था- हम सहयोग के लिए तैयार हैं।

चीन: 10 लाख से ज्यादा छात्र विदेश में फंसे
चीन में शनिवार को संक्रमण के 30 नए मामले सामने आए और तीन लोगों की मौत हो गई। एक दिन पहले भी 19 केस की पुष्टि हुई थी। वुहान के अधिकारियों ने कहा कि लोगों को केवल जरूरी हो तो ही बाहर जाना चाहिए। दो महीने से लॉकडाउन के बाद शहर में हल-चल बढ़ने लगी है। यहां अब तक 81 हजार 669 संक्रमित हुए हैं, जबकि तीन हजार 329 लोगों की मौत हुई है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, चीन के 10 लाख से ज्यादा छात्र विदेश में फंसे हुए हैं।

कोरोना से 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश

देश कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 3,11,357 8,452 14,825
स्पेन 1,26,168 11,947 34,219
इटली 1,24,632 15,362 20,996
जर्मनी 96,092 1,444 26,400
चीन 89,953 7,560 15,438
फ्रांस 81,639 3,326 76,755
ईरान 55,743 3,452 19,736
ब्रिटेन 41,903 4,313 135
तुर्की 23,934 501 786
स्विट्जरलैंड 20,505 666 6,415

स्रोत: https://www.worldometers.info/coronavirus

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article पीएम मोदी ने प्रणब मुखर्जी, मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी सहित बड़े नेताओं से की कोरोना पर चर्चा
Next Article देश में अब तक 3 हजार 798 मामले,पुलिस और एफएसएल की टीम मरकज में जांच के लिए पहुंची

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

“सिनेमा मेरे लिए एक गहरा इमोशन है और महाराष्ट्र उस इमोशन का घर है”: राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार मिलने पर रानी मुखर्जी
Mumbai / Maharshtra
September 10, 2026
सीजेपी में प्रोटेस्ट के लिए यूपी के कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने छात्र को दिया नोटिस तो सुप्रीम कोर्ट ने लगाई लताड़
national
September 9, 2026
‘दृश्यम: द कन्क्लूज़न’ के साथ अपने ज़बरदस्त फ़िनाले की ओर बढ़ रही है, 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज़
entertainment
September 9, 2026
‘मिर्जापुर फैमिली की तरफ से कालीन भैया और मुन्ना भैया ने फैंस को कहा धन्यवाद
entertainment
September 9, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?