सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: देश में अब तक 3 हजार 798 मामले,पुलिस और एफएसएल की टीम मरकज में जांच के लिए पहुंची
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

देश में अब तक 3 हजार 798 मामले,पुलिस और एफएसएल की टीम मरकज में जांच के लिए पहुंची

Last updated: April 5, 2020 4:56 pm
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
SHARE

नई दिल्ली: मरकज निजामुद्दीन में दिल्ली पुलिस और एफएसएल की टीम जांच के लिए पहुंची है। यहां से 1 अप्रैल को करीब 2 हजार 300 जमाती निकाले गए थे। इनमें से कई कोरोना संक्रमित मिले। इससे पहले ही जमात में शामिल हुए सैकड़ों लोग देश के 22 राज्यों में जा चुके थे। मरकज के मुखिया मौलाना साद और अन्य के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। साद की बेटी की शादी आज ही दिल्ली में होनी थी। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, साद की बेटी की शादी धूमधाम से होनी थी और इसमें शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर से मेहमान आने थे। एक मेहमान ने न्यूज एजेंसी को बताया कि हमने मौलान साद से बातचीत की कोशिश की, लेकिन शायद उन्होंने खुद को क्वारैंटाइन कर लिया है।

जरूरी अपडेट्स

  • इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मलेशियाई मूल के तब्लीगी जमात के 8 सदस्यों को इमीग्रेशन डिपार्टमेंट ने रोक लिया। वे राहत सामग्री की ढुलाई में लगे मलेशियाई विमान से अपने देश जाने की तैयारी में थे।
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना के कुल संक्रमितों में से 30% या तो तब्लीगी जमात से जुड़े हैं या उनके संपर्क में आए हैं। गृह मंत्रालय ने बताया कि देशभर में तब्लीगी जमात से जुड़े करीब 22 हजार लोगों को क्वारैंटाइन किया गया है।
  • कोरानावायरस संक्रमितों के संपर्क में आने के बाद गृह मंत्रालय के सलाहकार के विजय कुमार और सीआरपीएफ के डायरेक्टर जनरल एपी माहेश्वरी ने खुद को क्वारैंटाइन कर लिया है। ये सभी हाल ही में कोरानावायरस संक्रमितों के संपर्क में आए थे।
  • वायुसेना के 3 जवानों को भी क्वारैंटाइन किया गया है। इनमें से एक जवान मध्य मार्च में दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में गया था, जहां उस समय तब्लीगी जमात का कार्यक्रम चल रहा था।

शामली में साद का फार्महाउस, खूंखार कुत्ते पाले, फेंसिंग में करंट रहता है
तब्लीगी जमात के मुखिया मौलाना साद का उत्तरप्रदेश में शामली जिले के कांधला में 24 बीघा में फार्महाउस है। इसके चारों ओर ऊंची दीवारें हैं। फेंसिंग में करंट दौड़ता रहता है और उसने खुंखार कुत्ते भी पाल रखे हैं। बताया जाता है कि फार्म हाउस में स्वीमिंग पूल, गेस्ट हाउस और दर्जनभर से अधिक लग्जरी कारें हैं। तब्लीगी जमात विवाद के बाद से फार्महाउस पूरी तरह से बंद हो गया है।

महाराष्ट्र में 55 और आंध्रप्रदेश में 34 नए मामले सामने आए

कोरोनावायरस फैलने की रफ्तार लगातार तेज होती जा रही है। रविवार को महाराष्ट्र में 55, आंध्रप्रदेश में 34, गुजरात में 14, हिमाचल में 7, राजस्थान में 6 और पंजाब, मध्यप्रदेश और झारखंड में 1-1 मामला सामने आया। इसके साथ ही देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 3 हजार 798 हो गई है। शनिवार को सबसे ज्यादा 566 नए संक्रमित मिले थे। इनमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 145 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के मुताबिक हैं। हालांकि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कुल संक्रमितों की संख्या 3 हजार 374 हो गई है। इनमें से 213 ठीक हो चुके हैं, जबकि 75 मरीजों की मौत हुई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने 2 पूर्व राष्ट्रपतियों और 2 पूर्व प्रधानमंत्रियों से फोन पर चर्चा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कोरोना आपदा पर 2 पूर्व राष्ट्रपतियों प्रणब मुखर्जी और प्रतिभा पाटिल और 2 पूर्व प्रधानमंत्रियों मनमोहन सिंह और एचडी देवेगौड़ा से फोन पर चर्चा की। मोदी ने सोनिया गांधी, मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, नवीन पटनायक, के चंद्रशेखर राव, एमके स्टालिन और प्रकाश सिंह बादल से भी इस मुद्दे पर बात की।

6 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों में पहुंचा कोरोना

राज्य कितने संक्रमित कितनों की मौत कितने ठीक हुए
महाराष्ट्र 690 32 52
तमिलनाडु 485 3 8
दिल्ली 445 7 16
केरल 306 2 50
आंध्रप्रदेश 232 1 2
तेलंगाना 272 12 33
राजस्थान 210 5 25
उत्तरप्रदेश 234 2 21
कर्नाटक 146 4 11
मध्यप्रदेश 183 11 2
गुजरात 122 11 17
जम्मू-कश्मीर 92 2 3
प.बंगाल 53 6 3
हरियाणा 76 1 29
पंजाब 66 5 3
बिहार 32 1 3
चंडीगढ़ 18 0 3
असम 26 0 0
लद्दाख 14 0 3
अंडमान-निकोबार 10 0 0
उत्तराखंड 22 0 2
छत्तीसगढ़ 10 0 7
हिमाचल प्रदेश 13 2 1
गोवा 7 0 0
ओडिशा 22 0 2
पुडुचेरी 5 0 0
मणिपुर 2 0 0
झारखंड 3 0 0
मिजोरम 1 0 0
अरुणाचल प्रदेश 1 0 0

*ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के मुताबिक हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कुल संक्रमितों की संख्या 3 हजार 374 हो गई है। इनमें से 213 ठीक हो चुके हैं, जबकि 75 मरीजों की मौत हुई है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कोरोना दुनिया में : अब तक 65 हजार जान गईं: स्पेन में लगातार तीसरे दिन मौतों की संख्या में गिरावट
Next Article फेक वीडियो पर सरकार सख्त, कर्फ्यू पर फैसला 14 के बाद

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

“सिनेमा मेरे लिए एक गहरा इमोशन है और महाराष्ट्र उस इमोशन का घर है”: राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार मिलने पर रानी मुखर्जी
Mumbai / Maharshtra
September 10, 2026
सीजेपी में प्रोटेस्ट के लिए यूपी के कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने छात्र को दिया नोटिस तो सुप्रीम कोर्ट ने लगाई लताड़
national
September 9, 2026
‘दृश्यम: द कन्क्लूज़न’ के साथ अपने ज़बरदस्त फ़िनाले की ओर बढ़ रही है, 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज़
entertainment
September 9, 2026
‘मिर्जापुर फैमिली की तरफ से कालीन भैया और मुन्ना भैया ने फैंस को कहा धन्यवाद
entertainment
September 9, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?