By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना: 188 देश और 13,032 मौतें: स्पेन में एक दिन में 5 हजार नए मामले
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

कोरोना: 188 देश और 13,032 मौतें: स्पेन में एक दिन में 5 हजार नए मामले

Last updated: March 22, 2020 9:19 am
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
प्रतीकात्मक तस्वीर
SHARE

वॉशिंगटन: दुनिया में कोरोनावायरस थमने का नाम नहीं ले रहा। रविवार सुबह तक 188 देश इससे प्रभावित हो चुके थे। इस दौरान कुल 3,06,939 मामले सामने आए। 13,032 लोगों की मौत हो गई। राहत की इकलौती बात ये कि इसी दौरान 95,498 मरीज स्वस्थ भी हुए।

पाकिस्तान : हम गरीब देश, राहत दे दीजिए
प्रधानमंत्री इमरान खान के बाद विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कर्ज वापसी में राहत की मांग की है। ‘डॉन न्यूज’ से बातचीत में कुरैशी ने कहा, “पाकिस्तान जैसे गरीब देश के लिए कोरोनावायरस से जंग आसान नहीं है। मुल्क पर बहुत ज्यादा विदेशी कर्ज है। हम चाहते हैं कि दुनिया के बड़े मुल्क और वित्तीय संस्थान इस समय हमारी मदद को आगे आएं। कुछ कर्ज माफी की जाए और बाकी मामलों में राहत दी जाए।” कुरैशी ने शनिवार को जर्मनी के विदेश मंत्री हेइको मेस से बातचीत की। शनिवार शाम तक पाकिस्तान में संक्रमण के कुल 653 मामले सामने आए। 3 लोगों की मौत हो चुकी है।

अमेरिका : न्यूयॉर्क जेल में 38 कैदी पॉजिटिव
सीएनएन के मुताबिक, शनिवार शाम तक न्यूयॉर्क जेल में कुल 38 कैदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जेल अधीक्षक जैकलीन शरमन ने कहा- 38 मरीज पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। 58 अन्य संदिग्ध हैं। रविवार तक इनकी भी टेस्ट रिपोर्ट आ जाएगी। जेल में ही क्वैरेंटाइन फेसेलिटी बनाई गई है। कैदियों को इसमें ही रखा जा रहा है।

चीन : हुबेई में कोई नया मामला नहीं
चीन ने शनिवार देर रात कहा कि हुबेई प्रांत में 24 घंटे में कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया। हालांकि, देश के दूसरे हिस्सों में इसी दौरान 6 लोगों की मौत हो गई। 46 नए मामले सामने आए। यह लगातार चौथा दिन है जबकि हुबेई प्रांत में कोई नया संक्रमित सामने नहीं आया। यह इसलिए भी खास है कि कोरोनावायरस का पहला मामला इसी प्रांत के वुहान शहर में दर्ज किया गया था। शनिवार को जो 46 नए मामले दर्ज किए गए हैं उनमें से सिर्फ एक स्थानीय है। बाकी संक्रमित विदेश से चीन लौटे हैं।

स्पेन : 24 घंटे में 5 हजार नए मामले
स्पेन में कोरोनावायरस को रोकने के अब तक के सभी प्रयास ज्यादा सफल नहीं हुए। यहां शनिवार को 5 हजार नए मामले सामने आए। यहां कुल मिलाकर 25,496 लोग रविवार सुबह तक संक्रमित पाए गए हैं। 1,378 की मौत हो चुकी है। सरकार ने लॉकडाउन किया। लेकिन, शनिवार और रविवार के आंकड़े देखें तो साफ हो जाता है कि लॉकडाउन से कोई फायदा नहीं हुआ। माना जा रहा कि रविवार को हेल्थ कमेटी की बैठक में और सख्त उपायों का ऐलान किया जा सकता है।

इटली : फुटबॉल स्टार और बेटा भी संक्रमित
इटली के पूर्व फुटबॉल स्टार पाओलो माल्दिनी और उनके बेटे का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया। उनके क्लब एसी मिलान ने यह जानकारी दी। माल्दिनी को दुनिया के बेस्ट डिफेंडर में से एक माना जाता है। 51 साल के माल्दिन फिलहाल एसी मिलान के टेक्नीकल डायरेक्टर हैं। इस बीच, इटली में रविवार सुबह तक संक्रमण के कुल 53,578 मामले सामने आ चुके थे। 4,825 लोगों की मौत हो चुकी है।

अमेरिका : उप राष्ट्रपति की टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव
अमेरिका के उप राष्ट्रपति माइक पेंस और पत्नी कैरेन पेंस की टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। उनके प्रवक्ता ने शनिवार देर रात ट्विटर पर यह जानकारी दी। पेंस और कैरेन दक्षिण कोरिया के एक प्रतिनिधिमंडल से मिले थे। इसके कुछ सदस्य बाद में पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद ही पेंस का टेस्ट कराया गया। पेंस के स्टाफ का एक सदस्य भी पॉजिटिव पाया गया था। इस बीच, अमेरिका में रविवार सुबह तक संक्रमण के कुल 26,112 मामले सामने आए। 325 लोगों की मौत हो चुकी है।

मेरिका : 20 लाख मास्क दान करेगी एप्पल
एप्पल कंपनी के सीईओ टिम कुक ने शनिवार रात कहा, “कोरोनावायरस के मामले हमारे देश में बढ़ते जा रहे हैं। एप्पल ने फैसला किया है कि वो अमेरिका और यूरोप में कुल 20 लाख मास्क दान करेगी।” बाद में कंपनी ने एक बयान भी जारी किया। इसमें कहा गया कि 20 लाख मास्क के अलावा वो कुछ जरूरी मेडिकल इक्युपमेंट्स भी डोनेट करेगी। कंपनी ने चीन में अपने स्टोर बंद कर दिए हैं। उसने संक्रमण से लड़ने के लिए 15 लाख अमेरिकी डॉलर देने का भी ऐलान किया है।

कुवैत : अब सरकार सख्त
कुवैत सरकार ने कुछ दिनों पहले लोगों से घरों में ही रहने को कहा था। इसका कोई खास असर नहीं हुआ क्योंकि लोगों ने आवाजाही पर सरकार के निर्देश नहीं माने। अब उप प्रधानमंत्री अनस अल सालेह ने साफ कर दिया है कि सरकार को सख्त कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा है। रविवार को 11 घंटे के कर्फ्यु का ऐलान कर दिया गया है। इसमें कहा गया है कि जो भी नागरिक कर्फ्यु का उल्लंघन करेगा, उस पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कोरोना के खिलाफ जंग में देशभर में जनता कर्फ्यू
Next Article दीपक मिश्रा के खिलाफ महाभियोग में सपोर्ट के लिए घर आए थे कपिल सिब्बल, मैंने घुसने नहीं दिया: रंजन गोगोई

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

कोलकात्ता में अक्षय तृतीया एवं वर्षीतप पारणा महोत्सव का भव्य आयोजन
social
April 21, 2026
सूरज बड़जात्या ने किया अगली फिल्म का ऐलान, आयुष्मान खुराना और शरवरी की होगी मुख्य भूमिका
entertainment
April 21, 2026
तेरापंथ की राजधानी में तेरापंथाधिशास्ता की सन्निधि में अक्षय तृतीया समारोह का भव्य आयोजन
social
April 21, 2026
VDxShouryuv की शुरुआत: पूजा सेरेमनी में विजय देवरकोंडा के साथ दिखे ‘नेचुरल स्टार’ नानी
entertainment
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?