कोलकाता। सप्त दिवसीय कार्यक्रम “प्लास्टिक बहिष्कार अभियान” के सुंदर आयोजन का आगाज हुआ 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर के बीच जिसे आयोजित किया। साउथ सभा तेरापंथ महिला मंडल ने और अपनी उप प्रभारियों के सहयोग और समर्पण से इस कार्यक्रम को एक अनूठा रूप दे दिया। केसरिया रंग की छटा बिखेरती हुई महिला मंडल की कर्मठ सदस्याओं ने “पर्यावरण बचाओ प्लास्टिक हटाओ” का संदेश जन जन तक पहुंचाने का प्रयास किया।
बने प्लास्टिक मुक्त देश साउथ कोलकाता महिला मंडल का यही संदेश” इस नारे का परचम फहराने के लिए सभी सदस्य बहनों ने विभिन्न स्कूल ,कॉलेज, मॉल्स, क्लब, सब्जी बाजार, ज्ञानशाला , चिल्ड्रन पार्क , डॉक्टर्स क्लीनिक, ब्यूटी पार्लर जा जाकर विषय की जानकारी दी। रोड शो , टॉक शो किए। कपड़े के थैले बांटे , पोस्टर और बैनर लगाये तथा बच्चों के आकर्षण को बढ़ाने हेतु चित्रकला, पोएट्री रीडिंग आदि कंपटीशन करवाए। ‘सुनो वक्त की पुकार करे प्लास्टिक से इंकार’ अभियान के अंतर्गत कुछ अति विशेष उल्लेखनीय कार्यक्रम हुए।
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की ट्रस्टी सूरज जी बराडिया के नेतृत्व में साउथ कोलकाता महिला मंडल की कर्मठ अध्यक्षा श्रीमती संगीता जी सेखानी और उनकी टीम ने राजभवन जाकर महामहिम राज्यपाल श्री जगदीप धनखड़ से बैनर और पोस्टर का अनावरण करवाया। महामहिम का सपोर्ट उत्साहवर्धक था।
कोलकाता के अति प्रतिष्ठित स्थल “VICTORIA MEMORIAL, SAFARI NATURE PARK , HORTICULTURE PARK” के बाहर एक रैली का आयोजन हुआ जिसमें साउथ कोलकाता महिला मंडल के सभी पदाधिकारी गण और सदस्य बहनों ने उपस्थिति दिखाई। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित,बैनर्स पोस्टर्स ,नारों की गूंज से जनमानस को जागरूक बनाने का प्रयोग किया ।
कोलकाता के पार्षदों, पेज 3 की हस्तियों, और environment and human right activists से एक पैनल बनाकर मुलाकात की और अपनी गतिविधियों की जानकारी देते हुए उनके समर्थन की कामना की। सभी ने मुक्त कंठ से इस अभियान की प्रशंसा की और पूरी तरह से सहयोग का आश्वासन दिया।
साउथ सभा में साध्वी श्री स्वर्णरेखा जी के सानिध्य में एंटी प्लास्टिक कैंपेन पर एक कार्यशाला आयोजित की गई आकर्षक हेतु जैन जायका फलाहार कंपटीशन* रखा गया और अनित्य की अनुप्रेक्षा करवाई गई। कम से कम 1 साल तक सिंगल प्लास्टिक को घर में ना लाने का संकल्प करवाया गया।
सोशल मीडिया के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए हमारी बहनों ने आओ मिलकर करें प्रयोग सिंगल यूज़ प्लास्टिक को छोड़ेंगे लोग भावना को पृष्ठ करने के लिए वीडियो बनाया और शेयर किया , जिसकी सभी ने बहुत सराहना की।
इस तरह अभियान सभी के सहयोग से अत्यंत उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। यह जानकारी हमारे कोलकाता संबाददाता सुरेन्द्र मुनोत ने दी।
कोलकाता में ‘पर्यावरण बचाओ प्लास्टिक हटाओ’ कार्यक्रम का आयोजन

