पंकज श्रीवास्तव/पटना। राजधानी पटना से सटे जहानाबाद में प्रतिमा विसर्जन के जुलूस पर आज पत्थरबाजी की बड़ी घटना सामने आयी है। जुलूस पर हुए अचानक इस पत्थरबाजी और भगदड तकरीबन 15 पुलिस और दर्जन भर लोगों के घायल होने की सूचना है। घायल लोगों को वहाँ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अरवल मोड़ के करीब जैसे ही प्रतिमा विसर्जन जुलूस पहुँचा पास के छतों पर से पत्थरों की बारिश शुरु हो गयी। इससे आक्रोशित जुलूस में मौजूद लोगों ने मोर्चा खोल लिया। देखते-देखते दोनों पक्षों में हिंसक झड़प शुरू हो गयी। विसर्जन के लिए जा रहे लोगों पर हुई रोड़ेबाजी से आक्रोशित हुए लोगों ने उपद्रवियों पर कार्रवाई करने की माँग को लेकर पूरे शहर को जाम कर दिया। शहर में हर ओर आगजनी देखी जा रही है। घटना की सूचना मिलने ही जिलाधिकारी,आरक्षी अधीक्षक ने शांति पहल के लिए दोनों समुदायों के लोगों से बात कर रहे हैं। अभी विसर्जन के लिए ले जायी जा रहीं प्रतिमाओं को पंचमहला के पास रोक कर रखा गया है। एहतीयातन शहर के आसपास के सभी थानों के पुलिस बल को मौके पर बुला लिया गया है। पूरे इलाके में दहशत और भय का माहौल बना हुआ है।
बिहार के जहानाबाद में प्रतिमा विसर्जन के जुलूस पर पत्थरबाजी, बवाल

