बर्मिंघम:भारत के कप्तान विराट कोहली ने रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में अपने वनडे करियर की 54वीं अर्धशतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान विराट कोँहली विश्व कप के इतिहास के पहले ऐसे कप्तान बन गए हैं जिन्होंने लगातार पांच मैचों में फिफ्टी जड़ी है।
इसके साथ की 30 साल के बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ के बाद विश्व कप टूर्नामेंट में लगातार पांच फिफ्टी लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। स्टीव स्मिथ ने 2015 वर्ल्ड कप में यह कमाल किया था।
विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ अब तक एकदिवसीय क्रिकेट में 10 बार पचास से ज्यादा का स्कोर कर चुके हैं। विराट कोहली ने इस विश्वकप में 66, 72, 67, 77, 81, और 18 रनों की पारियां खेली हैं। इसके अलावा तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपने वनडे करियर में पहली बार पांच विकेट लेने का कारनामा किया। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और भारत के सामने 338 रनों का विशालकाय लक्ष्य रखा।
इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम की बात करें तो भारत अब तक इस विश्वकप में एक भी मैच नहीं हारा है। भारत को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए सिर्फ एक जीत की दरकार है।
कोहली का ‘विराट’ धमाका

