कलकत्ता। जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा (कलकत्ता – पूर्वांचल) ट्रस्ट द्वारा ज्ञानशाला वार्षिकोत्सव बड़ी धूम-धाम से बीका बैंक्वेट में आयोजित हुआ। अच्छी संख्या में ज्ञानशाला के बच्चों, अभिभावकों, ज्ञानशाला प्रशिक्षिकाओं, कमिटी सदस्यों की सराहनीय उपस्थिति थी। तकरीबन 450 जनों की उपस्थिति कार्यक्रम की सफलता को बयान कर रही थी।
कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञानशाला प्रशिक्षिकाओं के मंगलाचरण से हुआ। सभा के कर्मठ अध्यक्ष श्री संजय सिंघी सभी का अभिवादन करते हुए ज्ञानशाला प्रशिक्षिकाओं के समर्पण एवं कर्तव्य की प्रशंसा की। उन्होंने बल देते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा बच्चे ज्ञानशाला से जुड़े ताकि वे देश के भविष्य निर्माण में अपनी सहभागिता दे सके। आंचलिक संयोजक डॉ प्रेमलता चौरङिया, सह संयोजक श्री संजय पारख आदि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रेमलता जी ने भी इस कार्यक्रम की प्रशंसा की और सभी बच्चों के भविष्य की मंगल कामना की। कार्यक्रम में बाँगुङ, कालिंदी, लेकटाउन, दमदम, बागुईहाटी, साल्ट लेक एवं काकूङगाछी – फूलबागान ज्ञानशाला के बच्चों ने अत्यंत सराहनीय प्रस्तुति देकर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। पूर्वांचल ज्ञानशाला की तरफ से श्रीमती गुलाब चोरङिया ने अपना वक्तव्य रखा।
शिशु संस्कार बोध के भाग 1-2-3-4-5 के प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर आने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। सभी बच्चों को मोमेंटो व उपहार दिया गया। पूर्वांचल सभा द्वारा पहली बार इस प्रकार के संस्कार निर्माण हेतु कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में प्रधान न्यासी श्री जुगराज जी दूधेङिया, ट्रस्टी श्री कन्हैयालाल जी कोठारी, पूर्वाध्यक्ष श्री नोरतन मल बरमेचा, मंत्री श्री पंकज ङोसी, उपाध्यक्ष श्री पवन सुराणा, सह-मंत्री श्री प्रकाश सिंघी, संगठन मंत्री श्री ललित बैद, कोषाध्यक्ष श्री प्रवीण सुराणा, निर्मल दुगड़, तेरापंथ युवक परिषद के मंत्री आलोक बरमेचा, महिला मंडल पूर्वांचल की मंत्री प्रेम सुराणा आदि सभी ने सभी ज्ञानशाला प्रशिक्षिकाओं का सम्मान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ज्ञानशाला संयोजक श्री प्रवीण पगारिया, उनकी टीम व महिला मंडल का अच्छा योगदान रहा। कार्यक्रम का कुशल संचालन बबीता तातेड ने किया।
कलकत्ता में ज्ञानशाला का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

