By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: खादी की मोदी जैकेट पॉपुलर हो गई तो इनको मिर्ची लग जाती है
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalstate

खादी की मोदी जैकेट पॉपुलर हो गई तो इनको मिर्ची लग जाती है

Last updated: December 5, 2018 5:41 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

खगड़िया:राजस्थान विधानसभा चुनाव  प्रचार के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दौसा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश का नौजवान आज अपने पैरों पर खड़ा होना चाहता है। वो नौकरी का याचक नहीं बल्कि नौकरी देने वाला बनना चाहता है। हमने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना बनाई, इस योजना के तहत कोई भी नौजवान जो अपने पैरों पर खड़ा होना चाहता है उसके लिए हमने बैंक के दरवाजे खोल दिये।
उन्होंने कहा कि आजकल एक जैकेट पॉपुलर हो गया है। खादी के उस जैकेट को लोग मोदी जैकेट बोलते हैं तो इनको मिर्ची लग जाती है कि ये गांधी जी की खादी मोदी जैकेट कैसे बन गई। गांधी जी ने जो खादी से भारत को आत्मनिर्भर करने का सपना देखा था। यही दौसा का बना तिरंगा पूज्य बापू ने सबसे पहले फहराया था, यह गर्व इस धरती पर है, यहां के बुनकरों, यहां के श्रमिकों, यहां के सोच को पूरा देश नमन करता है। देश का दुर्भाग्य रहा कि जिस खादी के द्वारा महात्मा गांधी जी स्वावलंबन के लिए काम करते थे ये नकली गांधी परिवार ने खादी का नामोनिशान मिटा दिया। किसी कांग्रेसी नेता के मुंह से आपने कभी खादी की बात सुनी है क्या?
ना इनके पास नीति है और ना ही इनके पास नीयत
पीएम मोदी ने कहा कि जिसको यहां के लोग बड़ा किसान नेता मानते हों उसी पार्टी का अध्यक्ष कुम्भाराम को कुम्भकरण कह दे, इससे बड़ा अपमान क्या हो सकता है। ये इतना कन्फ्यूज हैं कि इन्हें ये भी नहीं पता कि कुम्भकरण ने क्या किया और कुंभाराम ने क्या किया। ऐसे लोग राजस्थान का भला कर सकते हैं क्या?’ उन्होंने कहा कि जिसके पास नेता ना हो, नीति ना हो और नियति ना हो उनके भरोसे क्या हम राजस्थान सौंप सकते हैं? कन्फ्यूज नेतृत्व और फ्यूज पार्टी ना कांग्रेस का भला कर सकती है ना देश का। ना इनके पास सशक्त नेतृत्व है ना इनके पास नीति है और ना ही इनके पास नीयत की कोई संभावना है।
भारत माता की जय बोलने पर सीमा पर तैनात मेरे जवानों की याद आती है
दौसा में प्रधानमंत्री ने कहा कि हिन्दुस्तान का हर नागरिक जब भारत माता की जय बोलता है तो सीमा पर तैनात मेरे जवानों की याद आती है, हर हिन्दुस्तानी जब भारत माता की जय बोलता है तो सियाचिन में माइनस 40 डिग्री में देश के लिए खड़े जवानों की तपस्या याद आती है। उन्होंने कहा कि मैं राजस्थान के एक-एक मतदाता को कहना चाहता हूं कि 7 दिसंबर को भारी मात्रा में मतदान करें और तय करें पहले मतदान फिर जलपान। फिर एक बार भाजपा की सरकार बनाने के लिए कमल के निशान पर बटन दबाएंगे और भाजपा को विजयी बनाएंगे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article CBI डायरेक्टर्स को छुट्टी पर भेजेने का सरकार ने किया बचाव
Next Article अगस्ता वेस्टलैंड के आरोपी बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल को 5 दिन की सीबीआई रिमांड

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

बायोपिक करना आसान नहीं था! जानें क्यों फरहान अख्तर ने ‘भाग मिल्खा भाग’ को बताया अपने फिल्मी सफर का सबसे कठिन किरदार
entertainment
April 29, 2026
‘पीस ही असली लग्ज़री है’ अर्जुन कपूर का इमोशनल पोस्ट, बहन के लिए प्यार
entertainment
April 29, 2026
युनिमॅक्स वर्ल्ड ने डोंबिवली ईस्ट में ‘ऑक्सीलक्स लिव्हिंग’ किया लॉन्च, लग्ज़री लिविंग में एक नया बेंचमार्क !
Business Mumbai / Maharshtra
April 29, 2026
डायरेक्टर संतोष डावखर की ‘गोंधळ’ का गेम-चेंजर मूव – 7 भाषाओं में 100% विज़ुअल डबिंग के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड!
entertainment
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?