सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: मनीष मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग, आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप पर लामबंद हुए कांग्रेसी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

मनीष मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग, आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप पर लामबंद हुए कांग्रेसी

Neeraj UP Bureau
Last updated: October 23, 2026 10:54 pm
Neeraj UP Bureau
Share
3 Min Read
Oplus_131072
SHARE
Highlights
  • एसपी कार्यालय पहुंचकर कांग्रेस नेताओं ने सौंपा प्रार्थना पत्र, एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की उठाई मांग

नीरज राज (बस्ती): सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक और जातिसूचक टिप्पणी को लेकर बस्ती में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। महादेवा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी बृजेश कुमार आर्य के खिलाफ कथित टिप्पणी और जान से मारने की धमकी देने के मामले में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा नेता मनीष मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शुक्रवार को दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और एसपी को प्रार्थना पत्र सौंपकर मामले में मुकदमा दर्ज करने तथा आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी और बृजेश कुमार आर्य ने आरोप लगाया कि मनीष कुमार मिश्रा ने सोशल मीडिया के माध्यम से उनके खिलाफ आपत्तिजनक और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इस तरह की टिप्पणियों से संबंधित व्यक्ति की सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचती है और समाज में आपसी सौहार्द प्रभावित होने की आशंका रहती है।

22 अक्टूबर की घटना का हवाला देकर किया कार्रवाई की मांग
बृजेश कुमार आर्य ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि 22 अक्टूबर 2026 को शाम करीब छह बजे मनीष मिश्रा ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी की और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने मामले को गंभीर बताते हुए अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई तथा प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर तथ्यों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम सहित अन्य लागू कानूनी प्रावधानों के तहत मुकदमा दर्ज करने और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग उठाई।

मनीष मिश्रा ने बृजेश कुमार आर्य पर दर्ज कराई थी एफआईआर
मामले में यह भी कहा गया है कि मनीष मिश्रा की ओर से पुरानी बस्ती थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने उनके खिलाफ भी कार्रवाई की मांग तेज कर दी है। हालांकि, दोनों पक्षों की शिकायतों और आरोपों की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच तथा संबंधित अभिलेखों से स्पष्ट होगी। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने और शिकायतकर्ता की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की।
शिकायत पत्र देते समय इन लोगों की रही मौजूदगी 
इस दौरान गिरजेश पाल, ज्ञानेंद्र पांडेय, डॉ. आलोक रंजन वर्मा, मनीष दुबे, बाबूराम सिंह, चंद्रशेखर वर्मा, वाहिद सिद्दीकी, अलिफ अख्तर, पंकज राव, महेश कुमार, शोभित चौधरी, दुर्गेश चौधरी, मोहम्मद रफी, रामप्रीत, फजल आजम, शौकत अली नन्नू, मुकेश कुमार, शुभम कुमार, वकील विक्रम गौतम, धर्मेंद्र कनौजिया, आशुतोष पांडेय, आदित्य त्रिपाठी, कन्हैया यादव, राकेश मणि त्रिपाठी, अमित सिंह, संदीप श्रीवास्तव, संजय चौधरी, सुधीर यादव, प्रशांत पाठक, दूधनाथ पटेल, रामबहादुर सिंह, शौकत अली, दीपेंद्र सिंह और आनंद निषाद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

TAGGED:Basti newsSCSTएससी-एसटी एक्टकांग्रेस बस्ती

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article 25 अक्टूबर को शाम 7 बजे, हर घर धुरंधर! रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ का पहली बार फ्रीडिश दर्शकों के लिए स्टार उत्सव मूवीज़, कलर्स सिनेप्लेक्स बॉलीवुड और कलर्स सिनेप्लेक्स सुपरहिट्स पर प्रीमियर
Next Article खाद की दुकानों पर छापेमारी, 11 नमूने लिए गए; तीन दुकानों के लाइसेंस निलंबित
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

मुंबई में सीएनजी 1.50 रुपये प्रति किलो महंगी, ऑटो का न्यूनतम किराया 29 रुपये करने की मांग
Mumbai / Maharshtra
November 15, 2026
चंद्रशेखर-ओवैसी गठबंधन से सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों खेमों में असमंजस
national
November 15, 2026
विजय सेतुपति स्टारर ‘पॉकेट नोवेल’ की हिंदी रिलीज का हुआ ऐलान, फिल्ममेकर थियागराजन कुमारराजा ने जारी किया नया पोस्टर
entertainment
November 13, 2026
अधर्म के विरुद्ध फिर होगा धर्म का शंखनाद! ‘महाभारत: एक धर्मयुद्ध’ के दूसरे सीजन का ट्रेलर जारी!
entertainment
November 13, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?