नई दिल्ली:वीवीआईपी अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले के आरोपी बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल को यूएई के भारत प्रत्यर्पण किए जाने के एक दिन बाद बुधवार को उसे सीबीआई के स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। जहां स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने मिशेल को 5 दिन पर सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है। आइये जानते हैं क्रिश्चियन मिशेल से जुड़ी 10 खास बातें-
1-स्पेशल सीबीआई कोर्ट में अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले के आरोपी बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल स्पेशल सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया। जिसके बाद कोर्ट ने उसे पांच दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया।
2- सीबीआई ने कोर्ट से क्रिश्चियन मिशेल की पुलिस हिरासत मांगी।
3- सीबीआई के वकील डीपी सिंह ने कहा कि कुछ महत्वपूर्ण कागजातों के साथ उससे पूछताछ के लिए हमें उसकी पुलिस हिरासत की जरुरत है।
4-क्रिश्चियन मिशेल को मंगलवा को यूएई से भारत प्रत्यर्पित किया गया है। उसे रात करीब साढ़े दस बजे दिल्ली लाया गया।
5-भारतीय जांच एजेंसियां 3600 करोड़ रुपये के हेलीकाप्टर सौदे में मिशेल को दबोचने के लिए लंबे समय से प्रयासरत थीं।
6-54 साल के मिशेल से पूछताछ में सौदे में घूसखोरी के अहम राज खुल सकते हैं। इंटरपोल और सीआईडी ने आरोपी के प्रत्यर्पण में अहम भूमिका निभाई है।
7-मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यूएई सरकार ने मंगलवार को मिशेल के प्रत्यर्पण की मंजूरी दे दी, जिसके बाद उसे दुबई के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लाया गया।
8-यूएई की शीर्ष अदालत ने पिछले महीने उसके प्रर्त्यपण के निचले अदालत के फैसले पर मुहर लगाई थी।
9-मिशेल सौदे के तीन बिचौलियों में से एक माना जाता है। सीबीआई और ईडी का आरोप है कि मिशेल के अलावा गुइदो हश्के और कार्लो गेरोसा का भी घूसखोरी की रकम सौदे से जुड़े लोगों तक पहुंचाने में हाथ था।
10-यूपीए सरकार के दौरान फरवरी 2010 में 12 वीवीआईपी हेलीकॉप्टरों की खरीद को लेकर अगुस्ता से करार हुआ था। इन हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य वीवीआईपी नेताओं की यात्राओं के लिए किया गया था।
अगस्ता वेस्टलैंड के आरोपी बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल को 5 दिन की सीबीआई रिमांड

