दादर (मुंबई)। श्रद्धा की प्रतिमूर्ति स्व लक्ष्मीबाई कोठारी की पुण्य स्मृति में आज वर्धमान जागृति युवक मंडल, परेल के साथ मिलकर रिंछेड निवासी ,दादर प्रवासी अणुव्रत सेवी डालचन्दजी कोठारी के परिजनों ने आज प्रातः काल टाटा हॉस्पिटल में इलाज हेतु आये करीब 600 गरीब मरीजो व उनके परिजनों को सुबह का नाश्ता वितरित किया । ज्ञात रहे केन्सर के इलाज हेतु देश विदेश से हजारो व्यक्ति प्रति वर्ष टाटा हॉस्पिटल आते है । केन्सर जैसी गम्भीर बीमारी जिसके इलाज में गरीबो की पूरे जीवन की जमापूंजी खर्च हो जाती है ,वे मुंबई में अपने रहने के लिए स्थान हेतु भी खर्च नही कर पाते व वही फुटपाथ पर रहते हुए इलाज करवाते है । ऐसी स्थिति में वर्धमान जागृति युवक मन्डल जो पिछले 30 वर्षों से पूरे 365 दिन नियमित भोजन व इलाज हेतु सहयोग कर रहा है
कोठारी परिवार ने सह्रदयता का परिचय देते हुए आज एक दिन परिवार की ओर से भोजन वितरित किया ।इस अवसर पर डालचन्द कोठारी ,विनोद कोठारी, प्रकाश कोठारी ,ख्याली कोठारी भरत कोठारी, बंशीभाई गोगरी, टेकचन्द देदिया, शशिकांत शाह, हेमन्त गोसर ,बंशी कोठारी,कल्पेश, जिज्ञासु ,रुचित, मोक्ष, पूण्य, सार्थक, विमला कोठारी ,रंजना ,हिनल ,नीतू, स्नेहा ,संगीता ,पुष्पा धाकड़ ,भावना बापना ,नेहा, विरक्ति, दिशी, सृष्टि,पलक, पूजा ,सलोनी ,युक्ता , आदि ने उपस्थित होकर आत्मसंतोष का अनुभव किया।
केन्सर पीड़ित मरीजों को भोजन वितरण

