सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: बाबर आजम ने शतक लगाकर पाक को जीत दिलाई
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

बाबर आजम ने शतक लगाकर पाक को जीत दिलाई

Last updated: June 27, 2019 12:40 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

एजबेस्टन:वर्ल्ड कप के 33वें मैच में बुधवार को पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हरा दिया। 238 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाक की शुरुआत खास नहीं रही और उसके दो विकेट जल्दी गिर गए। हालांकि, बाबर आजम ने वर्ल्ड कप में अपना पहला शतक लगाकर टीम को जीत दिलाई। उन्हें इस प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। बाबर वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले पाक के दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी हैं। हारिस सोहेल ने भी 68 रन का योगदान दिया। न्यूजीलैंड के लिए बोल्ट, फर्ग्यूसन और विलियम्सन ने एक-एक विकेट लिया।

इससे पहले दो विकेट खोकर मुश्किल में दिख रही पाक टीम को बाबर ने मोहम्मद हफीज के साथ साझेदारी कर संभाला। हफीज न्यूजीलैंड के कप्तान विलियम्सन की गेंद पर शॉट लगाने के चक्कर में विकेट गंवा बैठे। ओपनर इमाम उल-हक और फख्र जमां आज टीम के लिए कुछ खास नहीं कर पाए। जहां इमाम को फर्ग्यूसन ने अपने पहले ही ओवर में आउट किया। वहीं फख्र जमां भी बोल्ट की गेंद पर मार्टिन गुप्टिल को कैच थमाकर पवेलियन लौट गए।

पाक के लिए विश्व कप मेें 32 साल बाद मध्यक्रम के बल्लेबाज ने लगाया शतक

खिलाड़ी रन बनाम साल
इमरान खान 102* श्रीलंका 1983
जहीर अब्बास 103* न्यूजीलैंड 1983
जावेद मियांदाद 103 श्रीलंका 1987
सलीम मलिक 100 श्रीलंका 1987
बाबर आजम 100 न्यूजीलैंड 2019

बाबर 3000 हजार रन पूरे करने वाले दूसरे सबसे तेज खिलाड़ी

खिलाड़ी देश पारी
हाशिम अमला दक्षिण अफ्रीका 57
बाबर आजम पाकिस्तान 68
विवियन रिचर्ड्स वेस्टइंडीज 69
शिखर धवन/ जो रूट भारत/इंग्लैंड 72

न्यूजीलैंड ने आखिरी 5 ओवर में बनाए 53 रन

मैच में कीवी टीम की शुरुआत खराब रही। उसकी आधे खिलाड़ी 100 रन से पहले ही पवेलियन लौट गए। हालांकि, कॉलिन डी ग्रैंडहोम (64) और जेम्स नीशम (97) ने संभल कर खेलते हुए टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। आखिरी पांच ओवर में टीम ने 53 रन बनाए। कप्तान केन विलियम्सन ने टीम के स्कोर में 41 रन का योगदान दिया। पाक के लिए शाहीन आफरीदी तीन विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे।

स्कोरकार्ड : न्यूजीलैंड

बल्लेबाज रन गेंद 4s 6s
मार्टिन गुप्टिल बो. आमिर 5 4 1 0
कॉलिन मुनरो कै. शाहीन बो. आफरीदी 12 17 2 0
केन विलियम्सन कै. सरफराज बो. शादाब 41 69 4 0
रॉस टेलर कै.सरफराज बो. आफरीदी 3 8 0 0
टॉम लाथम कै.सरफराज बो. आफरीदी 1 14 0 0
जेम्स नीशम नाबाद 97 112 5 3
कॉलिन डी ग्रैंडहोम कै. डुप्लेसिस बो. एंगिडी 64 71 6 1
मिशेल सैंटनर नाबाद 5 5 0 0

रन : 237/6, ओवरः 50, एक्स्ट्रा : 9

विकेट पतन: 5/1, 24/2, 38/3, 46/4, 83/5, 215/6

गेंदबाजी: मोहम्मद हफीज: 7-0-22-0, मोहम्मद आमिर:10-0-67-01, शाहीन आफरीदी: 10-3-28-3, इमाद वसीम: 3-0-17-0, शादाब खान: 10-0-43-1, वहाब रियाज: 10-0-55-0

इंग्लैंड में 36 साल से न्यूजीलैंड से नहीं हारा पाक

दोनों टीमें इंग्लैंड के मैदान पर पांचवीं बार आमने-सामने थीं। यहां खेले गए पिछले चारों मुकाबलों में पाकिस्तान को जीत मिली है। न्यूजीलैंड की टीम पिछली बार 11 जून 1983 को जीती थी। यह इंग्लैंड में दोनों टीमों के बीच खेला गया पहला मुकाबला था। न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 52 रन से हराया था। इसके बाद 1983 में ही दूसरा मैच पाकिस्तान 11 रन, 1999 में तीसरा मैच 62 रन और 1999 में ही चौथा मैच 9 विकेट से मैच जीता था।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article आतंकवाद का उद्योग पाकिस्तान को सामान्य पड़ोसी की तरह व्यवहार नहीं करने देता है : जयशंकर
Next Article गेल अगस्त में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेंगे

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

हॉरर फिल्म ‘झाड़ फूँक’ के प्रीमियर में खौफनाक सीन देख फूड इन्फ्लुएंसर उल्हास कामटे को आया पैनिक अटैक, निर्देशक ने बताया घटनाक्रम
entertainment
November 1, 2026
जीतो बेंगलुरु नॉर्थ एवं साउथ के पदाधिकारियों, सदस्यों और गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में मनाया जीतो दिवाली उत्सव 2026
social
November 1, 2026
हैलोवीन पर जाह्नवी कपूर ने मां श्रीदेवी के आइकॉनिक ‘नगीना’ लुक को किया रीक्रिएट, ओरी और वैष्णव प्रवीण भी बने इस खास अंदाज का हिस्सा!
entertainment
November 1, 2026
पात्रता के अनुरूप हो ज्ञान प्रदान : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
social
November 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?